एक्सप्लोरर

रेलवे का स्पेशल टूर पैकेज, बनारस से लेकर पुरी, गया तक जाने का मौका! एक बार सिर्फ इतने देने होंगे पैसे

यात्रा का पहला पड़ाव वाराणसी होगा. वाराणसी में टूरिस्ट काशी विश्वनाथ मंदिर और इसे जोड़ने वाले कॉरिडोर की यात्रा करेंगे और गंगा के तट पर होने वाली 'आरती' देखेंगे.

Shri Jagannath Yatra Tourist Train: श्री जगन्नाथ यात्रा टूरिस्ट ट्रेन आज से अपनी 8 दिवसीय यात्रा शुरू करने जा रही है. ये टूरिस्ट ट्रेन उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों को कवर करेगी. ओडिशा के पुरी मंदिर पर केंद्रित टूरिस्ट ट्रेन रेलवे की महत्वाकांक्षी 'भारत गौरव पहल' के तहत चलाई जाएगी. रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी दी कि ये एसी ट्रेन आज दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवानगी लेगी. इस ट्रेन में टोटल 10 एसी थ्री-टियर कोच हैं, जिसमें 600 पैसेंजर्स ट्रैवल सकते हैं. टूरिस्ट्स के पास यह ऑप्शन होगा कि वे गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और लखनऊ स्टेशनों से ट्रेन में चढ़ सकेंगे. 

यात्रा का पहला पड़ाव वाराणसी होगा. वाराणसी में टूरिस्ट काशी विश्वनाथ मंदिर और इसे जोड़ने वाले कॉरिडोर की यात्रा करेंगे और गंगा के तट पर होने वाली 'आरती' देखेंगे. इसके बाद ट्रेन फिर झारखंड के जसीडीह रेलवे स्टेशन का रुख करेगी, जहां से टूरिस्ट बैद्यनाथ धाम मंदिर के दर्शन के लिए आगे बढ़ेंगे. फिर ये पुरी की यात्रा के लिए बढ़ेगी, जहां होटलों में दो रात ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी. ओडिशा में टूरिस्ट जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करेंगे और फिर उन्हें कोणार्क में सूर्य मंदिर और भुवनेश्वर में कलिंग काल के दौरान बसों से मंदिरों में ले जाया जाएगा.

गया होगा आखिरी डेस्टिनेशन

बिहार का गया आखिरी डेस्टिनेशन होगा. यहां टूरिस्ट विष्णुपद मंदिर के दर्शन करेंगे. ट्रेन अपने सफर के 8वें दिन यानी एक फरवरी को दिल्ली वापस लौटेगी. इस पूरी यात्रा के दौरान 'श्री जगन्नाथ यात्रा टूरिस्ट ट्रेन' लगभग 4000 किलोमीटर का दायरा तय करेगी. इतना ही नहीं, ट्रेन में सवार होने वाले सभी टूरिस्ट को ताजा पका हुआ शाकाहारी भोजन बोर्ड पर सेवन के लिए दिया जाएगा. ट्रेन में टूरिस्ट के एंटरटेनमेंट के साथ-साथ पब्लिक अनाउंसमेंट के लिए इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगाया गया है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हर एक कोच में CCTV कैमरे और सिक्योरिटी गार्ड की सुविधाएं तैनात की जाएंगी.

कितना होगा किराया?

देशभर में धार्मिक स्थलों को प्रदर्शित करने के मकसद से इंडियन रेलवे के उपक्रम IRCTC द्वारा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेनें चलाईं जा रही हैं. आईआरसीटीसी ने 8 दिनों की इस यात्रा के लिए हर व्यक्ति का किराया 17,655 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ तय किया है. 

ये भी पढ़ें: इंजेक्शन से लगता है डर! अब पीने वाली कोविड वैक्सीन पर एक्सपर्ट का फोकस, पहला ट्रायल पूरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Amrit Udyan Opening: आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget