एक्सप्लोरर

विदेश घूमने का मन है तो पैसों की न करें चिंता, इन देशों का बनाएं प्लान... भारत के पैसों के मिलेंगे डबल

यहां हम ऐसे ही कुछ देशों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिनकी करेंसी भारत की करेंसी से काफी कमजोर है और आप चाहें तो इन देशों की यात्रा की योजना बना सकते हैं.

Countries Where Indian Rupees Stronger: क्या आप भी विदेश घूमने के लिए जाना चाहते हैं, लेकिन खर्च का सोच-सोचकर परेशान हैं तो बिल्कुल चिंता न करें. क्योंकि भारतीय रुपये का मूल्य भले ही डॉलर या पाउंड जितना न हो, लेकिन यह कई देशों की करेंसी यानी पैसों की तुलना में काफी ज्यादा मजबूत है. हम आपके लिए कुछ ऐसे देशों की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां भारतीय रुपया जाकर कई गुना बढ़ जाता है. यहां हम ऐसे ही कुछ देशों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिनकी करेंसी भारत की करेंसी से काफी कमजोर है और आप चाहें तो इन देशों की यात्रा की योजना बना सकते हैं.   

1. इंडोनेशिया

जी हां, इंडोनेशिया की करेंसी भारत से काफी कमजोर है. यह देश अपने भीतर कई खूबसूरती को समेटे हुए है. साफ नीला पानी, उष्णकटिबंधीय जलवायु, सुंदर प्रकृति इस देश की पहचान हैं. इंडोनेशिया उन देशों में से एक है जहां भारतीय पैसा जाकर काफी मजबूत हो जाता है. भारत के एक रुपये की कीमत 187.78 इंडोनेशियाई रुपया है. तो सोचिए मत बस बैग उठाइए और सैर पर निकल जाइए.

2. वियतनाम

वियतनाम शानदार वियतनामी व्यंजन और नदियों के लिए जाना जाने वाला देश है. इसकी करेंसी भी भारत की तुलना में काफी कम है. भारतीयों के घूमने के लिए यह देश एकदम बढ़िया है. और पैसों की चिंता की भी कोई बात नहीं है, क्योंकि भारत का एक रुपया वियतनाम के 285.62 वियतनामी डोंग के बराबर है. 

3. कंबोडिया

कंबोडिया में देखने के लिए बहुत कुछ है. रॉयल पैलेस, राष्ट्रीय संग्रहालय और पुरातात्विक खंडहर कंबोडिया में देखने के लिए कुछ बेहतरीन स्पॉट हैं. ये देश पश्चिमी देशों के लोगों के बीच भी काफी लोकप्रिय है और इसकी लोकप्रियता धीरे-धीरे अब भारतीयों में भी फैलती जा रही है. अगर आपका भी कंबोडिया जाने का मन है तो बजट की चिंता न करें, क्योंकि 1 भारतीय रुपया की कीमत वहां 57.34 कंबोडियाई रियाल है.

4. श्रीलंका

समुद्र तटों, पहाड़ों, हरी-भरी हरियाली और ऐतिहासिक स्मारकों का घर श्रीलंका भारतीयों के बीच काफी फेमस है. भारत का एक रुपये 4.44 श्रीलंकाई रुपया के बराबर है. अगर श्रीलंका जाना आपका ख्वाब है तो पैसों की चिंता न करें. बेफिक्र होकर जाएं और अपने परिवार को भी साथ ले जाएं.

5. नेपाल

माउंट एवरेस्ट और दुनिया की सात बाकी सबसे ऊंची पर्वत चोटियां नेपाल में हैं. कोई आश्चर्य नहीं कि बैकपैकर्स इस देश में शौक से जाते हैं. भारतीयों को एक फायदा यह भी है कि उन्हें नेपाल जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है. और करेंसी भी काफी कम है. 1 भारतीय रुपया 1.60 नेपाली रुपये के बराबर है.

6. आइसलैंड

यह द्वीप राष्ट्र दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है. आइसलैंड अपने नीले लैगून, झरनों, ग्लेशियरों और काली रेत के समुद्र तटों के लिए जाना जाता है. इसके अलावा, अगर आप कभी जाएं तो नॉर्दर्न लाइट्स का आनंद जरूर लें. भारत का एक रुपया 1.71 आइसलैंडिक क्रोना के बराबर है.

7. हंगरी

हंगरी अपनी वास्तुकला और संस्कृति के लिए फेमस है. इसपर रोमन, तुर्की और अन्य संस्कृतियों का भी प्रभाव है. यहां आने पर इसके महलों और पार्कों में जरूर घूमें. हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट दुनिया के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक है. यहां भारत का एक रुपया 4.51 हंगेरियन फ़ोरिंट के बराबर है.

8. जापान

सुशी, चेरी ब्लॉसम और सेक जापान में आपका इंतजार कर रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि जापान उन देशों में से एक है, जिसकी करेंसी भारतीय रुपए से भी कम है. जापान संस्कृति से ओत-प्रोत भूमि है. फिर भी तकनीकी रूप से सबसे उन्नत देशों में शुमार है. जब आप यहां आएं तो धार्मिक स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों की यात्रा जरूर करें और इसकी गगनचुंबी इमारतों को निहारें. यहां भारत का एक रुपया 1.58 जापानी येन के बराबर है.

9. पैराग्वे

पैराग्वे दक्षिण अमेरिका में स्थित देश है. ये देश अक्सर उन यात्रियों की पहली पसंद नहीं होता है, जो ब्राजील या अर्जेंटीना जैसे पड़ोसी देशों को पसंद करते हैं. हालांकि पैराग्वे के अपने खास डेस्टिनेशन हैं, जो प्रकृति की खूबसूरती को दर्शाते हैं. यहां भारत का एक रुपया 88.99 पैरागुएआन गुआरानी के बराबर है.

10. कोस्टा रिका

कोस्टा रिका एक मध्य अमेरिकी देश है, जो अपने समुद्र तटों के लिए जाना जाता है और हर जगह से टूरिस्ट को आकर्षित करता है. ज्वालामुखी, जंगल और वन्य जीवन इसके सबसे अच्छे आकर्षण हैं, जो इसको एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट बनाते हैं. यहां भारत का एक रुपया 7.15 कोस्टा रिकन के बराबर है. इन सभी देशों के अलावा आप चिली, दक्षिण कोरिया, पाकिस्तान, मंगोलिया का भी रुख कर सकते हैं, क्योंकि उनकी करेंसी भी भारत से बहुत कम है. 

ये भी पढ़ें: Pakistan Tourist Places: पाकिस्तान के वो शानदार टूरिस्ट प्लेस, जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे- काश विभाजन नहीं होता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget