एक्सप्लोरर

जवां लुक पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

उम्र बढ़ना एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसे रोका नहीं जा सकता, लेकिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर और बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर आप बढ़ती उम्र के असर को चेहरे पर दिखने से रोक सकती हैं और जवां लुक पा सकती हैं. आज स्किन स्पेशलिस्ट चिरंजीव छाबड़ा बता रहे हैं कैसे आप कुछ आसान टिप्स अपनाकर पा सकते हैं जवां लुक.

नई दिल्लीः  उम्र बढ़ना एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसे रोका नहीं जा सकता, लेकिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर और बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर आप बढ़ती उम्र के असर को चेहरे पर दिखने से रोक सकती हैं और जवां लुक पा सकती हैं. आज स्किन स्पेशलिस्ट चिरंजीव छाबड़ा बता रहे हैं कैसे आप कुछ आसान टिप्स अपनाकर पा सकते हैं जवां लुक.

  • चेहरे पर बढ़ती उम्र का असर दिखने के पीछे डिहाइड्रेशन काफी हद तक जिम्मेदार होता है. पानी पीने से त्वचा को नमी मिलती है और चेहरे में सिकुड़न नहीं होती और झुर्रियां पड़ने से बचाव करती है और आपकी त्वचा को चमक भी मिलती है. स्वस्थ त्वचा और शरीर में नमी बनाए रखने के लिए रोजाना कम से कम आठ गिलास पानी जरूर पिएं.
  • तनाव के कारण कोर्टिसोल हार्मोन बढ जाता है जिससे मानसिक और शारीरिक थकान होती है. इसका असर बढ़ती उम्र के साथ आपके चेहरे पर नजर आने लगता है. रोजाना के तनाव को कम करने के लिए ध्यान, प्रणायाम करें. मसाज कराएं और अरोमाथेरेपी करें. इससे आपके मन और शरीर को ऊर्जावान बनाएंगे.
  • त्वचा के लिए क्लींजर का इस्तेमाल करें. कैलेन्ड्युला या खीरा जैसी चीजों का इस्तेमाल करें, जो चेहरे को कोमलता प्रदान करते हैं.
  • त्वचा के अनुसार एल्कोहल फ्री टोनर लगाएं. टोनर चेहरे को सौम्यता के साथ साफ करने में मदद करता है. यह त्वचा को रोमछिद्रों में कसाव लाता है और त्वचा को सीरम और मॉइश्चराइजिंग के लिए तैयार करता है.
  • टोनर के बाद चेहरे पर हाइड्रेटिंग सीरम लगाएं. इसके लिए विटामिन सी, ग्लिसरीन युक्त एक प्रभावी असरदार सीरम का इस्तेमाल करें, जो त्वचा को कोमल बनाएगा. यह त्वचा पर पड़ी महीन रेखाओं को दूर करने में मदद करता है.
  • डेली फेस क्रीम से चेहरे को मॉइश्चराइज करें. यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और इसे मुलायम, स्वस्थ रखता है. एंटी-एजिंग लाभ वाले मॉइश्चराइजिंग क्रीम का इस्तेमाल करें, जो हाईएल्युरोनिक एसिड, जैसोमनिक एसिड, कॉपर पीसीए और कैल्शियम पीसीए युक्त हो.
  • कोलेजन हमारी त्वचा, बाल और नाखून को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है. इस लाभदायक प्रोटीन के लिए आहार में और ज्यादा प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें. यह बढ़ती उम्र के असर को कम करता है.
  • बादाम, ब्रोकोली, जई, क्विनोआष वालनट, टोफू और सोया मिल्क ऊत्तकों के मरम्मत और निर्माण में योगदान देते हैं और कोलेजन बरकरार रखते हैं.
  • एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटमिन ए, सी, ई और बीटा-कैरोटिन शरीर के खोए पोषक तत्वों को फिर से लाने में मददगार साबित होते हैं. हरी सब्जियां ब्लटड प्रेशर को नियंत्रित रखती हैं.
  • लैंवेडर, रोजहीप, जेरेनियम, अनार और चंदन का तेल त्वचा में नमी बरकरार रखते हैं और इसमें चमक लाते हैं और त्वचा की झुर्रियों को दूर करते हैं.
  • त्वचा की देखभाल में सनस्क्रीन की अहम भूमिका है, यह हानिकारक किरणों यूवी ए और यूवी बी के प्रभाव से बचाता है. इन किरणों से त्वचा काफी नुकसान पहुंचता है, ऊतक नष्ट हो सकता है और स्किन कैंसर तक हो सकता है. एसपीएफ 50 वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें.
  • त्वचा पर बढ़ती उम्र के असर से बचने के लिए धूम्रपान नहीं करें.

ये एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
दिल्ली में कहर बरपा रहा डेंगू-मलेरिया, अब तक इतने लोग बने शिकार
दिल्ली में कहर बरपा रहा डेंगू-मलेरिया, अब तक इतने लोग बने शिकार
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
देश में आधे से ज्यादा लोगों की थाली में प्रोटीन की कमी, रिपोर्ट में खुलासा
देश में आधे से ज्यादा लोगों की थाली में प्रोटीन की कमी, रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget