एक्सप्लोरर

चेहरे पर हो गए है काले धब्बे और झाईं, इन घरेलू उपायों से एकदम खत्म हो जाएंगे

क्या आप भी पिगमेंटेशन और ब्लेमिशेस से हो चुके हैं परेशान तो जानिये कुछ सरल और घरेलू उपाय, जिससे कुछ ही दिनों में पाएंगे आप चमकती-दमकती त्वचा.

आप चाहें कितने भी खूबसूरत हों, लेकिन अगर आपके चेहरे पर दाग धब्बे ज्यादा हैं तो आपकी सुंदरता इससे फीकी हो जाती है. आपने देखा होगा कि कुछ लोगों के लिप्स के पास काले धब्बे हो जाते हैं, जो उनकी सुंदरता को ख़त्म कर देते है. इतना ही नहीं कुछ लोग झांईं की समस्या से भी परेशान रहते हैं. चेहरे पर होने वाले इन काले धब्बों को पिगमेंटेशन कहा जाता है. आजकल पिगमेंटेशन आम बात हो गया है, क्योंकि यह ज़्यादा समय तक धूप में रहने से भी होता है. आजकल लोग काम के चक्कर में ज़्यादा समय बहार ही रहते हैं, जिससे स्किन पर पैच जैसे पड़ जाते हैं. हालांकि पिगमेंटेशन की कई और भी वजह हैं जैसे बहुत ठंडे वातावरण में रहना, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना या कई बार तो मेडिकेशन के चलते भी इंसान को पिगमेंटेशन होने की संभावना बढ़ जाती है. जो लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं वो इसे दूर करने के उपाय भी ढूंढ़ते रहते है. जानिए पिगमेंटेशन को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय.

लाल प्याज के रस का इस्तेमाल करें
जो भी पिगमेंटेशन वाली क्रीम बनाई जाती हैं उसमें लाल प्याज के रस का भी इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि लाल प्याज में कई ऐसे तत्त्व शामिल होते हैं जो पिगमेंटेशन को दूर करते हैं. जिस किसीको भी हायपरपिगमेंटशन की तकलीफ होती है उसे चेहरे पर लाल प्याज को सुखकर उसका पाउडर बनाकर चेहरे के आस पास लगाना चाहिए. इस लगाने के बाद मुंह धो लें, इससे पिगमेंटेशन की परेशानी दूर रहती है.

चेहरे पर दूध का इस्तेमाल करें

चेहरे पर बहुत ज्यादा पिगमेंटेशन हो जाने पर सबसे सरल और आसान उपाय होता है दूध. रुई को दूध में डूबाकर धब्बों पर लगा लें इससे पिगमेंटेशन की परेशानी दूर रहेगी. इसको आप दिन में 2-3 बार कर सकते हैं.

हल्दी और बेसन का इस्तेमाल करें
स्किन पिगमेंटेशन को कम करने में बसन, हल्दी और दूध भी काफी असरदार रहता है. इनमें कई ऐसे तत्त्व होता है जो पिगमेंटेशन को जल्दी से कम करते हैं इसलिए 1 चम्मच बेसन लें, उसमें 1 चुटकी हल्दी डालें और 3-4 बूंदें दूध डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और अपने चेहरे पर लगा लें. जैसे ही चेहरा सूख जाए तुरंत ठंडे पानी से धो लें और पाएं एकदम साफ़ चेहरा कुछ दिनों में ही.

चेहरे पर एलोवेरा लगाएं
वैसे तो चेहरे पर एलोवेरा लगाना ही चाहिए क्योकि एलोवेरा चेहरे के लिए काफी अच्छा माना जाता है लेकिन वो लोग जो पिगमेंटेशन से परेशान है उन्हें तो ख़ास तौर पर लगाना चाहिए क्योंकि इससे चेहरे से काले धब्बें भी निकल जाते हैं. डल स्किन को भी एलोवेरा अच्छा बना देता है.

पपीता और गुलाबजल का इस्तेमाल करें
पिगमेंटशन के साथ ही यदि आप ब्लेमिशेस को भी दूर करना चाहते है तो पपीते का गूदा लें, उसमें थोड़ा गुलाब जल डालें, दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और पेस्ट बनाकर पुरे मुंह पर लगा लें. 10 मिनट तक चेहरे पर रखें और धो लें.

ये भी पढ़ें:

फेसवॉश और स्क्रब में क्या है अंतर? जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
Golgappa Pani: घर में कैसे बनाएं गोलगप्पे का जायकेदार पानी? यहां जानें पूरा तरीका
घर में कैसे बनाएं गोलगप्पे का जायकेदार पानी? यहां जानें पूरा तरीका
किडनी के लिए जहर है क्रिएटिनिन, बढ़ने से ऐसे रोकें
किडनी के लिए जहर है क्रिएटिनिन, बढ़ने से ऐसे रोकें
Kitchen Slab Cleaning: सफाई के बाद भी चिपचिपा रहता है किचन स्लैब? नोट करें 2 मिनट का हैक
सफाई के बाद भी चिपचिपा रहता है किचन स्लैब? नोट करें 2 मिनट का हैक

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को संदेश- 'युवा साथियों से कहूंगा कि...'
PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को संदेश- 'युवा साथियों से कहूंगा कि...'
'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा
'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
'चयनकर्ताओं ने हिम्मत...', भुवनेश्वर कुमार की वापसी से खुश दिनेश कार्तिक का बयान वायरल
'चयनकर्ताओं ने हिम्मत...', भुवनेश्वर कुमार की वापसी से खुश दिनेश कार्तिक का बयान वायरल
'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब
'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
Embed widget