एक्सप्लोरर

Skin Care Tips: बबल फेस मास्क लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Face Mask: बबल फेस मास्क लगाने से चेहरे की गंदगी साफ हो जाती है और पोर्स क्लियर हो जाते हैं. जानिए बबल फेस मास्क कैसे लगाते हैं और इस दौरान कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Bubble Face Mask: बाजार में आने वाले बहुत से फेस मास्क में से एक है बबल फेस मास्क. ये मास्क चेहरे पर लगाने के कुछ देर बाद बबल बनाने लगता है. इनसे चेहरे पर गहरी जमी डर्ट, ऑयल साफ होते हैं और स्किन ग्लो करने लगती है. ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने वालों में इन मास्क को लेकर एक अलग ही तरह का क्रेज देखने को मिलता है. जानते हैं बबल मास्क लगाने का सही तरीका क्या है और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

सबसे पहले करें फेस क्लीन

बबल मास्क या कोई भी मास्क लगाने से पहले सबसे पहले अपनी स्किन को क्लीन कर लें. इसके लिए अपने रेग्यूलर फेशवॉश का प्रयोग कर सकती हैं या कोई भी माइल्ड क्लींजर इस्तेमाल करें. हो सके तो चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं. इससे डर्ट और ऑयल भी निकल जाता है और पोर्स भी खुल जाते हैं.

मास्क अप्लाई करें

आपने बाजार से जिस भी तरह का मास्क खरीदा हो उस पर दी जानकारी के मुताबिक चेहरे पर बबल मास्क अप्लाई करें. ये कई फॉर्म में आते हैं जैसे शीट मास्क, क्रीम मास्क, क्ले मास्क वगैरह. आपने जो मास्क लिया हो उसे चेहरे पर ठीक से लगाएं और आंखों और होंठों को बचाएं साथ ही कोशिश करें की बालों पर मास्क न लगने पाए.

बबल बनने का इंतजार करें

मास्क लगाने के बाद कुछ ही देर में इसमें बबल बनने लगेंगे. आप देखेंगे की मास्क पर छोटे-छोटे बबल बन रहे हैं. ये मास्क में पड़े मैटीरियल का ऑक्सीजन के कांटैक्ट में आने पर होता है. ये प्रक्रिया कुछ देर तक होगी. इसे जारी रहने दें. कुछ मास्क में ज्यादा बबल बनते हैं तो कुछ में कम. इसे लेकर परेशान न हों और पैक पर दिए निर्देश के मुताबिक मास्क लगाकर रखें.

मसाज करें चेहरे की

जब बबल बन जाएं तो हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें. इससे चेहरे पर जमी पुरानी से पुरानी गंदगी, ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स सब हट जाते हैं. थोड़ी देर घिसने के बाद चेहरा साफ पानी से धो लें. आप फेस वॉश करते ही स्किन पर आया डिफरेंस देख पाएंगे. हल्का गुनगुने पानी से भी चेहरा धोया जा सकता है.

मॉइश्चराइज करना न भूलें

अंत में चेहरे पर ठीक से मॉइश्चराइजर लगाएं. इसके लिए अपने रेग्यूलर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें लेकिन इसे ठीक से और अच्छी मात्रा में लगाएं. दरअसल फेस मास्क चेहरे को साफ तो करते हैं लेकिन ड्राय भी कर देते हैं. इस ड्रायनेस से बचने के लिए ये उपाय करें. कोशिश करें कि इसके बाद धूप में न निकलें या रात में ये मास्क लगाएं.

यह भी पढ़ें: छठ पूजा पर ऐसे करें लाइट मेकअप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में कहर बरपा रहा डेंगू-मलेरिया, अब तक इतने लोग बने शिकार
दिल्ली में कहर बरपा रहा डेंगू-मलेरिया, अब तक इतने लोग बने शिकार
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
देश में आधे से ज्यादा लोगों की थाली में प्रोटीन की कमी, रिपोर्ट में खुलासा
देश में आधे से ज्यादा लोगों की थाली में प्रोटीन की कमी, रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget