एक्सप्लोरर

यह कश्मीरी डिश इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई है, जानें बनाने की आसान रेसिपी

मटन रोगन जोश एक कश्मीरी मसालेदार और स्वादिष्ट डिश है. इसकी खासियत यह है कि इसमें मटर करी मसाले और कश्मीरी स्पाइसेज का इस्तेमाल किया जाता है. आइए जानते हैं इसे बनाना की बेहद आसान रेसिपी..

Mutton Rogan Josh Recipe : मटन रोगन जोश एक बहुत ही मशहूर और स्वादिष्ट कश्मीरी मटन की करी है. इस साल गूगल की सर्च फूड्स की लिस्ट में यह तीसरे नंबर पर रही, जो इस डिश की लोकप्रियता को बताता है. साथ ही विश्व भर की 50 सबसे अच्छी मटन डिशों की सूची में भी रोगन जोश को 26वां स्थान मिला था. रोगन जोश बनाना बहुत आसान है और इसका स्वाद भी बड़ा ही शानदार होता है चलिए आज हम इसकी रेसिपी के बारे में सीखते हैं और जानते हैं कि इसे घर पर कैसे बनाया जा सकता है. 

सामग्री

  • 500 ग्राम मटन, क्यूब्स में कटा हुआ
  • 3 बड़े चम्मच घी
    2 मीडियम आकार के प्याज, बारीक़ कटे हुए
  • 2 चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 2 चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • 2 बड़े चम्मच दही
  • लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच सौंफ
  • 4 हरी इलायची
  • 2 लौंग
  • 1 इंच दालचीनी की छड़ी
  • 1 तेज पत्ता
  • 1 कप पानी 
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया (गार्निशिंग के लिए)

तैयारी विधि
पहले मटन को क्यूब्स में काट लें
प्याज को बारीक काट लें
मसाले तैयार रखें

बनाने की विधि
सबसे पहले एक बड़ा सा पैन लें. उसमें घी डालकर गर्म करें. घी गर्म होने पर इसमें सौंफ के बीज, इलायची पाउडर, लौंग, दालचीनी पाउडर और तेज पत्ता डाल दें. इन सबको एक मिनट तक भूनें. खुशबू आने पर इसमें कटा हुआ प्याज डालें. प्याज को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक अच्छे से भूनें. उसके बाद इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें और लगातार चलाते रहें. इसको लगभग एक मिनट तक भूनें. एक छोटे कटोरे में दही, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, पिसा जीरा, पिसा धनिया और हल्दी पाउडर मिलाकर एक पेस्ट बनाएं. गैस की आंच को धीमी कर दें. फिर दही और पहले डाले हुए मसालों का मिश्रण पैन में डालें. लगातार चम्मच से हिलाते रहें ताकि सब अच्छी तरह मिल जाए. अब पैन में मटन के टुकड़े डालें. 5 से 7 मिनट तक मटन को बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएं. अब पानी और नमक डालकर पानी को उबालने दें।जब पानी में उबाल आ जाए तो आंच को धीमा करें. पैन को ढक दें और 1.5 से 2 घंटे तक पकने दें. मटन नरम हो जाना चाहिए.अंत में कटी हुई धनिया की पत्तियों से सजाकर गरमागरम चावल,रोटी या नान के साथ सर्व करें. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
Soft Roti Tips: ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget