एक्सप्लोरर

आपके पार्टनर के साथ रिश्ते को मजबूत करती हैं ये आदतें, Priyanka Chopra और Nick Jonas से सीखें

Relationship Tips: अपने शादी में इस मजबूत बॉन्ड और प्यार को बनाए रखने के लिए प्रियंका और निक कुछ नियमों का पालन करते हैं, जिन्हें शायद दूसरे कपल्स खासतौर से कामकाजी जोड़े को भी फॉलो करना चाहिए.

Relationship Hacks : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. सोशल मीडिया पर अक्सर प्रियंका-निक की तस्वीरें सामने आती रहती है. जिसमें दोनों की बॉन्डिंग साफ देखने को मिलती है. दोनों की जोड़ी को दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है. जिस तरह से इन्होंने दो अलग देश और संस्कृति का होते हुए भी अपने रिश्ते को बनाया हुआ है वह भी कई लोगों को इंस्पायर करता है. लोग स्टार कपल की इस बात की भी तारीफ करते हैं कि अपने-अपने बिजी शेड्यूल को फॉलो करने के बावजूद इनके बीच का बॉन्ड और प्यार वैसा का वैसा ही बरकरार है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने शादी में इस मजबूत बॉन्ड और प्यार को बनाए रखने के लिए प्रियंका और निक कुछ नियमों का पालन करते हैं, जिन्हें शायद दूसरे कपल्स खासतौर से कामकाजी जोड़े को भी फॉलो करना चाहिए.

फोन से कनेक्ट रहना
प्रियंका और निक अपने काम में कितने भी व्यस्त रहते हैं लेकिन वह कॉल के जरिए एक दूसरे से कनेक्ट रहने की कोशिश जरूर करते हैं. कई बार काम के चक्कर में हम सबकुछ भूल जाते हैं, यहां तक कि अपने पार्टनर को भी, जो सही नहीं है. ऐसे में यह स्ट्रैटिजी बहुत काम की है. आपके बीच कम्यूनिकेशन गैप न हो. बीच-बीच में बात करते रहें. 

जिंदगी में अपने पार्टनर को इन्वॉल्व करना
प्रियंका और निक हमेशा इस बात की कोशिश करते हैं कि वे एक-दूसरे को अपनी जिंदगी में इन्वॉल्व करें. ऐसा दूसरे वर्किंग कपल्स को भी जरूर करना चाहिए. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपकी जिंदगी में क्या चल रहा है इस बारे में पार्टनर को भी पता रहता है. ऐसा होने पर आपके बिजी शेड्यूल, वर्क प्रेशर आदि को वह बेहतर तरीके से समझ पाएगा और उनके मन में 'प्यार कम हो गया' या 'दूरी बढ़ रही है' जैसे ख्याल नहीं आएंगे. 

दो-तीन सप्ताह से ज्यादा दूर न रहना
निक और प्रियंका अपने काम के कारण काफी ट्रैवल करते हैं. ऐसे में जाहिर सी बात है कि ये स्टार्स इस दौरान कई दिनों तक मिल नहीं पाते हैं. लेकिन दोनों ने रूल बनाया हुआ है कि वे चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हों लेकिन दो या तीन सप्ताह से ज्यादा वे मिले बगैर नहीं रहेंगे. यह रूल लॉन्ग डिस्टेंस वाले कपल के लिए बड़ा काम का है. आपस में गलतफहमियां जन्म नहीं ले सकेंगीं.

साथ में टाइम जरूर स्पेंड करना
काम से फुर्सत होकर जो लम्हें मिलें या फिर छुट्टी लेकर घूमने या डिनर डेट पर जरूर जाएं. इससे आप दोनों की आउटिंग तो हो ही जाएगी साथ ही में साथ में टाइम स्पेंड करने का मौका भी मिलेगा. प्रियंका और निक को भी आपने अक्सर ऐसा करते हुए देखा ही होगा, जिसकी यादें तस्वीरों के रूप में कैद कर वे सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.

ये भी पढ़ें

Health Care Tips: दूध में पिसी हुई Chironji मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं गजब फायदे

Relationship Hacks: Shahrukh khan जैसा 'आइडियल पति' बनना है तो उनकी ये आदतें सभी पतियों में होनी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Dry Towels Quickly: होटल के तौलिये हमेशा मुलायम क्यों रहते हैं? जान लें धोने का सीक्रेट
होटल के तौलिये हमेशा मुलायम क्यों रहते हैं? जान लें धोने का सीक्रेट
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget