एक्सप्लोरर

Health Tips: जानिए, नाभि पर तेल लगाने के ये हैरान कर देने वाले फायदे

नाभि में तेल लगाने के कई फायदे होते हैं. इससे हेल्दी और खूबसूरत स्किन तो मिलती ही है साथ ही स्वास्थ्य में भी इसका लाभ मिलता है. तेलों में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं.

नई दिल्ली: क्या आपने कभी सोचा है कि नाभि में तेल लगाने के क्या फायदे होते हैं. अक्सर लोग नाभि में तेल लगाते हैं. नाभि पर तेल लगाने से अद्भुत लाभ होता हैं, तेल आयुर्वेद का एक बहुत बड़ा हिस्सा हैं. नाभि में तेल लगाना एक बहुत ही पुरानी प्रक्रिया हैं. बहुत सारे तेलों में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, नाभि हमारे शरीर का मध्य बिंदु होता हैं, नाभि में तेल लगाने के फायदे सुन कर आप आश्चर्य में पड़ जायेंगे. नाभि में तेल लगाने से आप अपनी त्वचा को चमकदार, दाग धब्बों रहित सुंदर और निरोगी बना सकते है. नाभि में तेल लगाने के कई फायदे होते हैं. इससे हेल्दी और खूबसूरत स्किन तो मिलती ही है साथ ही स्वास्थ्य में भी इसका लाभ मिलता है. हम अक्सर नाभि की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं और इसके बारे में भूल जाते हैं, परन्तु यह बहुत आवश्यक होता हैं. इसलिए हमें अपनी नाभि को नियमित रूप से साफ करना चाहिए. नाभि कि सफाई के लिए तेल का प्रयोग करे. ऐसा क्यों है यहां हम बताएंगे आपको इसके पीछे का कारण-

नाभि में कौन सा तेल लगाने का क्या फायदा होता है, जानें-

नारियल का तेल नाभि पर नारियल का तेल लगाने से यह आपके आंतरिक अंगों को पोषण देता है और उनको स्वस्थ रखता है. आपको बता दें कि यह क्रिया आपको ब्लोटिंग यानि पेट फूलने की समस्या से भी छुटकारा दिला सकती है. नारियल के तेल लगाने से आपके शरीर को अधिक फर्टाइल बनाने में मदद मिलेगी. ये तेल आपके शरीर को स्वस्थ रखने के साथ यह पुरुषो के शुक्राणु को भी स्वस्थ रखते हैं. महिलाओं के मासिक धर्म की समस्या को भी खत्म करते हैं जिसके कारण प्रजनन क्षमता बढ़ती है.

नीम का तेल नाभि में नीम का तेल लगाने के कई लाभ होते हैं. सबसे पहले, यह मुंहासे का इलाज करता है और आपको स्पष्ट और निखरी त्वचा देता है. यदि आपके चेहरे और शरीर पर किसी भी प्रकार के सफेद धब्बे हैं, तो नीम का तेल आपके लिए फायदेमंद है.

जैतून का तेल हर रात सोने से पहले अपने पेट की नाभि पर कुछ बूंद बादाम तेल या जैतून का तेल लगाने से आपको बहुत ही कम समय के भीतर चिकनी और चमकदार त्वचा मिल सकती है. इसलिए सोने से पहले नाभि में जैतून का तेल लगाना न भूलें.

नींबू का तेल यदि आप अपने चेहरे पर पिग्मेंटेशन से परेशान हैं तो त्वचा के दाग धब्बों को ठीक करने के लिए नींबू के तेल को नाभि में लगाएं. ऐसा करने से आपको जल्दी ही अपने चेहरे के दाग धब्बों और मुहांसों से भी छुटकारा मिल जाएगा.

बादाम का तेल नाभि में हर रोज बादाम का तेल लगाने से त्वचा की रंगत निखर जाती है. हर कोई चाहे महिला को या पुरुष दमकता हुआ चेहरा चाहते हैं, तो इसके लिए आप नियमित रूप से रात को सोने से पहले अपने बेली बटन में दो बूंद बादाम का तेल डालें.

सरसों का तेल नाभि में सरसों के तेल के प्रयोग से घुटनों के दर्द और गठिया रोगों में भी राहत मिलती है. नाभि में सरसों के तेल की दो बूंदें नियमित सोने से पहले डालें, ऐसा करने से आपको जोड़ो में होने वाले दर्द की समस्या से निजात मिलता है.

नाभि में तेल लगाने के फायदे रात में नाभि में तेल लगाने से आपकी त्वचा सुखी और परतदार नहीं रहती हैं. त्वचा को मॉइस्चराइजर करने के लिए अपनी नाभि पर तेल लगाए और इसे हल्के हाथों से मालिश करें, अपनी त्वचा को मॉइस्चराइजर करने का यह बहुत ही आसान तरीका हैं. इससे आपकी त्वचा नर्म हो जाती हैं और त्वचा का सूखापन भी खत्म हो जाता हैं.

. दाग धब्बों और कील मुहांसों से दिलाता है निजात- आप स्किन पर होने वाले मुहासों से परेशान हैं तो नाभि में तेल लगाने से राहत मिल सकती है.

. त्वचा में निखार आता है- तेल नाभि के लिए काफी फायदेमंद होता है, यह आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाता है.

. फटे होंठों से मिलता है निजात - त्वचा को मॉइस्चराइज करने और होंठ को नरम और सॉफ्ट रखने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है रात में नाभि पर तेल लगाना.

. जोड़ो में दर्द से आराम- नाभि में सरसों के तेल की दो बूंदें नियमित सोने से पहले डालें, ऐसा करने से आपको जोड़ों में होने वाले दर्द की समस्या से निजात मिलती है.

. इन्फेक्शन से बचाव- नाभि में मैल जमने के कारण वहां पर बैड बैक्टेरिया का जमाव होने लगता है, जिसके कारण इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है. इस फिर बॉडी में कहीं चोट लगने के कारण घाव हो जाता है, तो उससे भी इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में आप नाभि में तेल की बूंदे नाभि में डाल सकते हैं.

. पेट दर्द के लिए-गैस, अपच, आदि के कारण कई बार पेट में दर्द की समस्या हो जाती है, ऐसे में यदि आप नाभि में तेल की दो बूंदे डाल देते हैं, तो ऐसा करने से आपको पेट से जुड़ी समस्या का हल करने में मदद मिलती है.

. प्रजनन क्षमता में सुधार करता है -नाभि में तेल डालने से प्रजनन क्षमता को बेहतर करने में मदद मिलती है. साथ ही इसके कारण आपकी बॉडी में हार्मोनल बैलेंस को बनाएं रखने में भी मदद मिलती है.

. सूजन से राहत मिलती है -यदि आपके शरीर के किसी भी अंग में सूजन की समस्या है तो आप नाभि में तेल डालकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं.

. पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाता है- पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द व ऐंठन की समस्या से निजात पाने में आपको मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें:

Health Tips: हरी मिर्च में मौजूद होते हैं कई पोषक तत्व, खाने से हृदय रोगियों को होते हैं ये फायदे

ये खबर रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Travel Tips : दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Overripe Banana Recipes: केले ज्यादा पक गए? फेंकने के बजाय बनाएं ये रेसिपी
केले ज्यादा पक गए? फेंकने के बजाय बनाएं ये रेसिपी
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget