एक्सप्लोरर

कहीं आप तो नहीं कर रहे सिर्फ इन वजहों से शादी? जिंदगी भर पड़ सकता है पछताना

किसी व्यक्ति को शादी के बंधन में तभी बंधना चाहिए जब वो खुद को इसके लिए पूरी तरह से तैयार समझता हो. कई बार लोग किसी ना किसी दबाव में आकर शादी करते हैं और फिर उम्र भर पछताते हैं.

शादी एक ऐसा रिश्ता है, जो दो लोगों को प्यार और परिवार की जिम्मेदारियों के साथ बांधे रखता है. किसी व्यक्ति को शादी के बंधन में तभी बंधना चाहिए जब वो खुद को इसके लिए पूरी तरह से तैयार समझता हो. लेकिन कई बार लोग किसी ना किसी दबाव में आकर शादी करते हैं और फिर उम्र भर पछताते हैं. ये लोग शादी करने के पीछे ऐसे तर्क देते हैं जो आगे चलकर उनके रिश्ते की डोर को कमजोर बनाने का काम करते हैं. आइए जानते हैं क्या है वो वजह जो शादी के बंधन को कमजोर करने का काम करती है.

ब्रेकअप से बाहर आने के लिए- अगर आपका ब्रेकअप हो गया है और आप अपने एक्स की यादों से पीछा छुड़ाने या उसे सबक सीखाने के लिए शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं तो ऐसी गलती न करें. आप शादी तभी करें जब आप वाकई अपने होने वाले पार्टनर के साथ अपना भविष्य देख रहे हों.

लोगों की बातों से बचने के लिए- कई बार माता-पिता जल्दी शादी करने का दबाव बनाने लगते हैं. उनसे कहा जाता है कि अगर तुम टाइम से शादी नहीं करोगे तो छोटे भाई-बहन की शादी भी टाइम से नहीं होगी. इसके अलावा बच्चा शादी क्यों नहीं कर रहा-समाज क्या कहेगा, यह सोचकर भी माता-पिता बच्चों पर जल्दी शादी करने का दबाव बनाने लगते हैं. अगर आप भी इन सब टेंशन से बचने के लिए जल्दी शादी कर रहे हैं तो ऐसा न करें.

दोस्तों का प्रेशर- आपके सभी दोस्तों की शादी हो चुकी है और बस आप ही अकेले रह गए हैं. अगर इस सोच के साथ आप शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं तो एक बार फिर अपने फैसले पर विचार कर लें. शादी तभी करें जब आप खुद उसके लिए पूरी तरह से तैयार हों.

बढ़ती उम्र का डर- कई लोगों को एक निश्चित उम्र में आकर लगता है कि अब उन्हें जल्दी शादी कर लेनी चाहिए वरना उन्हें उनका मनपसंद जीवनसाथी नहीं मिलेगा. अगर आप इस सोच के साथ शादी कर रहे हैं तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. शादी करने के लिए जल्दबाजी ना करें. शादी हमेशा सही व्यक्ति मिलने पर ही करनी चाहिए.

आर्थिक सुरक्षा के लिए- कई लोग सिर्फ सोशल स्टेटस को बेहतर बनाने के लिए शादी कर लेते हैं. अगर आप भविष्य में अपनी आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए शादी कर रहे हैं तो आपको जल्द ही एहसास हो जाएगा कि पैसों से खुशियां नहीं खरीदी जा सकती हैं.

क्या आपने अपने लिए सही पार्टनर को चुना है? इन बातों से जानें

देर से शादी करने के होते हैं ये नुकसान, जानें क्या है सही उम्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
PM-USP छात्रवृत्ति, रिन्यूअल की अंतिम तारीख घोषित, 31 अक्टूबर तक मौका
PM-USP छात्रवृत्ति, रिन्यूअल की अंतिम तारीख घोषित, 31 अक्टूबर तक मौका
Embed widget