एक्सप्लोरर

Healthy Fruits: ड्रेगन फ्रूट खाने से इम्यूनिटी होगी मजबूत, मिलेंगे कई फायदे

Benefits of Dragon Fruit: ड्रैगन फ्रूट एक ऐसा फल है जिसमें भरपूर पोषकतत्व पाए जाते हैं. इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है साथ ही कई गंभीर बीमारियों से रिकवरी में भी मदद मिलती है. जानते हैं फायदे

Dragon Fruit Health Benefits: ड्रैगन फ्रूट का नाम तो आपने सुना होगा, लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्होंने शायद ही इस फल को खाया हो. दरअसल ये फ्रूट काफी महंगा होता है और हर जगह आसानी से उपलब्ध भी नहीं होता है. हालांकि इसके फायदे बहुत ज्यादा हैं. ड्रैगन फ्रूट में ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स, विटमिन सी और भरपूर फाइबर पाया जाता है. डायबिटीज, हार्ट और कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में ये फल आपकी मदद करता है. ड्रैगन फ्रूट में लायकोपीन और बीटा कैरोटीन होता है जिससे कैंसर और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है. खास बात ये है कि कोरोना काल में ड्रैगन फ्रूट आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है. इसमें भरपूर आयरन होता है और पाचन भी ठीक रखता है. जानते हैं ड्रैगन फ्रूट के फायदे. 

कहां पैदा होता है ड्रैगन फ्रूट
ड्रैगन फ्रूट साउथ अमेरिका में सबसे ज्यादा पाया जाता है. यह एक बेल पर लगने वाला फल है, जो कैक्टेसिया फैमिली से संबंधित है. इसका तना गूदेदार और रसीला होता हैं. ऊपर से ये फल हल्का पिंक होता है जिस पर कांटे लगे होते हैं. अंदर से ये सफेद निकलता है. 

ड्रैगन फ्रूट के फायदे

1- इम्यूनिटी बूस्ट करता है- ड्रैगन फ्रूट आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है. इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. साथ ही आप शरीर को कई बीमारियों से बचा सकते हैं. 

2- डायबिटीज कंट्रोल- ड्रैगन फ्रूट में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं इसमें फ्लेवोनोइड, एस्कॉर्बिक एसिड, फेनोलिक एसिड और फाइबर होता है. जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. अगर आपको डायबिटीज के खतरे से बचना है तो आप डाइट में ड्रैगन फ्रूट को शामिल कर सकते हैं.
 
3- दिल के लिए फायदेमंद- ड्रैगन फ्रूट में छोटे-छोटे काले बीज होते हैं. इन बीज में ओमेगा-3 और ओमेगा-9 फैटी एसिड पाया जाता है. इससे आपका हार्ट हेल्दी और मजबूत बनता है.
 
4- कोलेस्ट्रॉल को रखे कंट्रोल- ड्रैगन फ्रूट बेड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है. ये लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है.

5- पाचन को दुरस्त रखता है- ड्रैगन फ्रूट आपको पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. इससे पेट और आंत के गुड माइक्रोबायोम बढ़ते हैं जिससे पेट और आंत से जुड़े विकार दूर हो जाते हैं. इस फल में भरपूर फाइबर होता है जिससे पाचन तंत्र अच्छा रहता है. 

6- हड्डियों को मदबूत बनाता है- ड्रैगन फ्रूट कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम काफी मात्रा में होता है जिससे आपकी हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं. ड्रैगन फ्रूट में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट से गठिया में भी आराम मिलता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें:डाइट में शामिल करें एवोकाडो, झट से कम होगा वजन

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Slippers At Home Benefits: क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
Exercising During Periods: पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
Energy Drinks India: एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
IRCTC Tour Package: कम बजट में घूमें गंगटोक और दार्जिलिंग, आईआरसीटीसी लाया खास टूर पैकेज
कम बजट में घूमें गंगटोक और दार्जिलिंग, आईआरसीटीसी लाया खास टूर पैकेज

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget