एक्सप्लोरर

गर्मियों में बालों की देखभाल के लिए घर पर बना सकते हैं शैंपू, अपनाएं बस ये ट्रिक्स

गर्मियों में बालों की केयर अगर सही तरह से की जाए तो बाल हेल्दी और लंबे समय तक मजबूत बने रहते हैं.केमिकल शैंपू बालों को नुकसान पहुंचा सकती है.आप घरेलू नेचुरल शैंपू को अपनाकर बालों का ख्याल रख सकते हैं.

Homemade Shampoo Tricks : गर्मी आई नहीं कि बालों (Hair) ने बगावत शुरू कर दी. कभी चिपचिपापन, कभी झड़ना और केमिकल वाले शैंपू का कहर बालों को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं. यह मौसम बालों के लिए कई तरह की परेशानियां लेकर आता है. तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण से बाल बेजान, रूखे और झड़ने लगते हैं.

ऐसे में केमिकल वाले शैंपू से बालों की हालत और भी खराब हो सकती है. इसलिए क्यों न इस गर्मी आप अपने बालों की केयर घर पर बने नैचुरल शैंपू से करें. यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान और असरदार घरेलू शैंपू बनाने की ट्रिक्स, जिन्हें अपनाकर आप बालों को हेल्दी, चमकदार और मजबूत बना सकते हैं.

घर पर बनाएं शैंपू

1. शिकाकाई, रीठा और आंवला शैंपू

फायदे

बालों की जड़ों को मजबूत करता है.

डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है.

बालों में नेचुरल चमक लाता है.

कैसे बनाएं

5 रीठा, 5 शिकाकाई और 5 आंवला को रातभर पानी में भिगो दें.

सुबह इसे उबालें जब तक पानी आधा रह जाए.

ठंडा होने पर मिक्सी में पीसकर छान लें.

आपका हर्बल शैंपू तैयार है.

हफ्ते में 2 बार इस शैंपू से बाल धोएं.

2. एलोवेरा और नींबू शैंपू

फायदे

स्कैल्प को ठंडक देता है.

बालों को मॉइश्चराइज करता है.

डैंड्रफ को कम करता है.

कैसे बनाएं

4 टेबलस्पून एलोवेरा जेल लें.

उसमें आधा नींबू निचोड़ें.

1 टेबलस्पून शहद मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें.

इसे स्कैल्प पर लगाकर 10-15 मिनट मसाज करें और फिर धो लें.

3. मुल्तानी मिट्टी शैंपू

फायदे

बालों से एक्स्ट्रा ऑयल हटाता है.

सिर को ठंडक पहुंचाता है.

बालों को साफ करता है.

कैसे बनाएं

3 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी लें.

गुलाबजल और थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं.

इसे बालों और स्कैल्प पर लगाकर 10 मिनट बाद धो लें.

4. दही और नारियल का शैंपू

फायदे

बालों को गहराई से पोषण देता है.

रूखेपन को कम करता है.

बालों को सॉफ्ट बनाता है.

कैसे बनाएं

2 टेबलस्पून दही में 1 टेबलस्पून नारियल तेल मिलाएं.

थोड़ा सा शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स करें.

बालों में लगाकर 20 मिनट रखें, फिर माइल्ड शैंपू से धो लें.

इन बातों का रखें ध्यान

घर का बना शैंपू स्टोर करने के बजाय ताजा बनाकर ही इस्तेमाल करें.

हफ्ते में 2-3 बार ही बाल धोएं ताकि नेचुरल ऑयल बना रहे.

धूप में निकलते समय स्कार्फ या कैप का इस्तेमाल करें.

हेल्दी डाइट और भरपूर पानी पीना भी बालों की हेल्थ के लिए जरूरी है.

 

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
 Tiles Cleaning Tips: इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget