एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर सोया खीर, जानिए रेसिपी

Soya Granules For Health: सोयाबीन प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है. इसे पोषक तत्वों का खजाना कहते हैं. हम आपको सोयाबीन से खीर बनाना बता रहे हैं. इसे बनाना बेहद आसान है. जानिए सोया खीर की रेसिपी.

Soya Kheer Recipe: भारतीय खाने में खीर का अपना अलग महत्व है. खीर के बिना खाना अधूरा लगता है. पहले घर में कोई मेहमान आए तो उसके लिए खीर जरूर बनती थी. आपने अभी तक चावल की खीर, लौकी की खीर, कद्दू की खीर, साबूदाना खीर और कई तरह की खीर खाई होंगी, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी स्वादिष्ट और पौष्टिकता से भरपूर खीर बनाना बता रहे हैं जो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. हम आपको सोया से बनी खीर की रेसिपी बता रहे हैं. सोया की सब्जी, सोया चाप और सोया से बनी अन्य डिश तो आपने खाई होंगी, लेकिन खीर शायद ही चखी हो. सोयाबीन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें भरपूर प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है. आप बच्चों को भी ये खीर खिला सकते हैं. आइये जानते सोया खीर की रेसिपी.

सोया खीर के लिए सामग्री

  • सोया ग्रैन्यूल्स- 3/4 कप 
  • दूध- 3 कप 
  • चीनी- 1 कप 
  • कॉर्न फ्लोर पाउडर- 1 टीस्पून 
  • इलायची पाउडर- 1/4 टीस्पून 
  • दूध- 2 टेबलस्पून 
  • केसर- 4-5 धागे
  • ड्राई फ्रूट्स- 1 टेबलस्पून कटे हुए

सोया खीर की रेसिपी 
1- सोया खीर बनाने के लिए पहले केसर को एक चम्मच दूध में भिगो कर रख दें.
2- अब एक बर्तन में सोया ग्रेन्यूल्स को भी करीब 5 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. 
3- समय पूरा होने पर सोया ग्रेन्यूल्स से पानी निकाल दें और इन्हें छानकर अलग रख लें. 
4- अब किसी पैन में दूध उबलने के लिए रखें और गैस की फ्लेम मीडियम ही रखें. 
5- जब दूध उबलकर थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो इसमें सोया ग्रेन्यूल्स, चीनी और कॉर्न फ्लोर डाल दें.
6- इन चीजों को मिक्स करते ही खीर गाढ़ी होने लगेगी, इसलिए खीर को लगातार चलाते रहें. 
7- खीर गाढ़ी हो जाए तो इसमें केसर वाला मिक्स और इलायची पाउडर डालकर 5 मिनट तक पकाएं. 
8- आप अपने हिसाब से खीर को गाढ़ा और पतला रख सकते हैं. गैस बंद कर दें और खीर को ठंडा होने दें. 
9- अब खीर में ड्राई फ्रूट्स डाल दें और फ्रिज में रख दें. 
10- घर आए मेहमानों को ठंडी-ठंडी खीर सर्व करें.

ये भी पढ़ें: Leftover Recipe: बच गया है राजमा तो उसे फेंकने के बजाय बनाएं यह टेस्टी स्नैक, जानें बेहद आसान रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amrit Udyan Opening: आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
Paint Bubbling On Walls: दीवार का पेंट फूलकर बन रहे हैं बुलबुले? तुरंत अपनाएं ये आसान उपाय
दीवार का पेंट फूलकर बन रहे हैं बुलबुले? तुरंत अपनाएं ये आसान उपाय
15 अगस्त को राशि के हिसाब से पहनें ये रंग, तिरंगे के साथ खास लगेगा आपका Independence Day Look
15 अगस्त पर क्या पहनें? राशि के हिसाब से चुनें रंग, तिरंगे के साथ मिलेगा परफेक्ट लुक
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget