एक्सप्लोरर

Skin Care Tips: काली गर्दन से हैं परेशान तो यूज करें एलोवेरा, जल्द दूर होगी परेशानी

Dark Neck Home Remedy: आजकल ज्यादातर ब्यूटी प्रोडक्ट में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जाता है. यह स्किन टैनिंग को रिमूव करके आपकी गर्दन को खूबसूरत बनाने में मदद करता है.

Dark Neck Remedy: महिलाएं अपनी खूबसूरती को बनाएं रखने के लिए चेहरे पर विशेष ध्यान देती है लेकिन, अक्सर पर गले के भाग को भूल जाती है. काले गर्दन कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाते हैं. ऐसे में इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार गले और आसपास के का एरिया काला (Dark Neck) पड़ने लगता है. कई बार लोग इसे दूर करने के लिए कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट (Chemical Product) का इस्तेमाल करते हैं लेकिन, यह स्किन को डैमेज करने लगता है. ऐसे में आप एक ऐसी चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं तो स्किन के लिए बहुत लाभकारी है.

यह है एलोवेरा जेल. आजकल ज्यादातर ब्यूटी प्रोडक्ट में एलोवेरा जेल (Aloe Vera) का इस्तेमाल किया जाता है. यह स्किन टैनिंग को रिमूव करके आपकी गर्दन को खूबसूरत बनाने में मदद करता है. तो चलिए हम आपको गर्दन के कालेपन को रिमूव (Dark Neck Home Remedy in Hindi)  करके उसे खूबसूरत बनाने के तरीके के बारे में बताते हैं-

गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए लगाएं ये चीजें-

एलोवेरा और हल्दी का करें यूज
यह तो हम सभी जानते हैं कि स्किन टैनिंग (Skin Care Tanning) को रिमूव करने में हल्दी और एलोवेरा बहुत कारगर होता है. इस दोनों के मिश्रण को गले में लगाने से आपके गर्दन का कालापन दूर होता है. सबसे पहले 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसमें 1 चुटकी हल्दी और 1 चम्मच बेसन मिलाएं. इसे पेस्ट को गर्दन के एरिया पर लगाएं. इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में नॉर्मल पानी से धो दें.इस तरह पेस्ट को हफ्ते में 3 से 4 बार लगाएं. कुछ ही दिनों में गले का कालापन दूर हो जाएगा.

एलोवेरा और दही का करें यूज
दही भी एक नेचुरल ब्लीच के रूप में यूज किया जाता है. ऐसे में एलोवेरा के साथ दही को लगाने पर गले का कालापन दूर होता है. इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक चम्मच दही लें और उसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 से 3 बूंद नींबू का रस मिलाकर लगाएं. इसके बाद उसे सूखने दें. इसके बाद इसे नार्मल पानी से धो दें. 3 से 4 बार इसे यूज करने के बाद आपको फर्क दिखने लगेगा.

एलोवेरा और मिट्टी का करें यूज
एलोवेरा जेल के साथ मुल्तानी मिट्टी के प्रयोग से आप गर्दन के कालेपन को दूर कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आप एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें जरूरत के अनुसार गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिलाएं. इसके बाद इसे गर्दन के एरिया पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो दें. 4 से 5 बार इसे यूज करने के बाद आप गर्दन के कालेपन पर फर्क साफ दिखने लगेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें-

Ashadha Purnima July 2022: कब है आषाढ़ पूर्णिमा, नोट कर लें स्नान का शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि

Rahu 2022: राहु का भरणी नक्षत्र में प्रवेश, मेष, तुला और धनु राशि वाले इन बातों का रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget