एक्सप्लोरर

Skin Care Tips: चेहरे पर बर्फ लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वर्ना खराब हो सकता है पूरा फेस

Face: अगर चेहरे पर बर्फ लगा रहे हैं तो सिर्फ 15 मिनट के लिए ही लगाएं. कोशिश करें कि आइसिंग सीधे तौर पर फेस पर न हो, किसी कपड़े या टॉवल में लपेटकर इसका इस्तेमाल करें. वरना इसके कई नुकसान हो सकते हैं.

Disadvantages of Icing: चेहरे पर ग्लो के लिए कुछ महिलाएं घर पर ही फेशियल करती हैं. कई घरेलू प्रोडक्ट्स चेहरे पर लगाने से ग्लो भी बनी रहती है और साइड इफेक्ट्स भी नहीं होता है. इसी में शामिल है आइस फेशियल (Ice Facial). कई बड़ी सेलिब्रिटीज और एक्सपर्ट भी बर्फ से फेशियल करने का सलाह देते हैं. इसके कई फायदे होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार आइस फेशियल नुकसानदायक (Disadvantages of Icing) भी होता है. इसके कई साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं.

आइस फेशियल पर एक्सपर्ट की राय

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर सेरीन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि काफी सिंपल साइंस है कि जब आप अपने फेस पर ठंडी चीज लगाते हैं, तो रक्त वाहिकाएं (blood vessels) सिकुड़ जाती हैं. इससे सूजन कम हो जाती है, काले घेरे छिप जाते हैं, छिद्र कम होते हैं और त्वचा में फिर से जान आ जाती है. लेकिन अगर आप आइस फेशियल शुरू करने जा रहे हैं तो आपको यह भी जान लेना चाहिए कि इसका उल्टा प्रभाव भी पड़ सकता है. 

त्वचा पर पड़ सकते हैं फफोले

स्किन पर बहुत ज्यादा ठंडी चीज लगाने से फफोले पैदा हो सकते हैं. ये आपकी त्वचा की कोशिकाओं को मार सकते हैं. इससे आपका पूरा फेस या स्किन खराब हो सकता  है. इसलिए त्वचा पर बर्फ नुकसान भी पहुंचा सकता है.

सेंसिटिव स्किन पर आइस लगाने से बचें

अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो भूलकर भी बर्फ का इस्तेमाल न करें. इससे आपकी त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है. संवेदनशील त्वचा की कोशिकाएं काफी नाजुक होती हैं. ऐसे में बर्फ रगड़ने से कोशिकाएं टूट सकती है. जिससे चेहरे पर सूजन भी आ सकती है और पूरा फेस लाल हो सकता है. इसलिए जब भी संवेदनशील चेहरे पर बर्फ लगाएं, उसे किसी साफ कपड़े में लपेटकर ही यूज करें.

स्किन को डैमेज कर सकता है आइस

अगर आप ज्यादा देर तक चेहरे पर बर्फ लगाती हैं तो चेहरा लाल हो सकता है और उसमें सूजन आ सकती है. इसके आपकी स्किन भी ड्राई होकर डैमेज हो सकती है. इसलिए ज्यादा देर तक आइस नहीं लगानी चाहिए.

मुंहासे, झुर्रियों का है टेंपरेरी सॉल्यूशन

कई लोगों से सुना होगा कि चेहरे पर आइस लगाने से मुंहासे, झुर्रियां या आंखों के नीचे के काले घेरे खत्म हो जाते है लेकिन यह पूरा सच नहीं है. बर्फ चेहरे को सिर्फ अस्थायी रूप से फिक्स करता है और कुछ समय के लिए स्टिफ दिखाता है लेकिन ज्यादा टाइम तक यह समस्याओं पर कोई असर नहीं करता है. आप बर्फ को स्किन केयर रूटिन का हिस्सा बना सकते हैं लेकिन यह स्किन के इलाज में काम नहीं आता है.

साइनस-माइग्रेन है तो भूलकर भी न लगाएं बर्फ

अगर आप साइनेस या माइग्रेन से परेशान है तो कभी भी भूलकर चेहरे पर बर्फ न रगड़ें. क्योंकि इसकी वजह से दर्द और भी ज्यादा बढ़ सकता है. बर्फ लगाने से साइनस और माइग्रेन काफी ज्यादा समस्या पैदा कर सकता है.
 
यह भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Marriage Vs Live In Relationship: क्या शादी से बेहतर है 'लिव-इन' रिलेशनशिप? सदगुरु की यह बात खोल देंगी आंखें
क्या शादी से बेहतर है 'लिव-इन' रिलेशनशिप? सदगुरु की यह बात खोल देंगी आंखें
ब्रेस्ट कैंसर के बाद की जिंदगी: ‘द ईजीएस्ट एग्जाम’ में रिकवरी, मानसिक स्वास्थ्य और परिवार के सहयोग पर चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर के बाद की जिंदगी: ‘द ईजीएस्ट एग्जाम’ में रिकवरी, मानसिक स्वास्थ्य और परिवार के सहयोग पर चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर केयर: ABP News के कार्यक्रम में आधुनिक इलाज, खर्च और कैंसर के बाद की जिंदगी पर हुई चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर केयर: ABP News के कार्यक्रम में आधुनिक इलाज, खर्च और कैंसर के बाद की जिंदगी पर हुई चर्चा
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं

वीडियोज

तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget