एक्सप्लोरर

अटेंशन प्लीज...वेट लॉस करने के लिए कहीं आप भी तो नहीं ले रहे High Protein, ये किडनी को कर सकती है डैमेज

कई बार वजन कम करने के चक्कर में कुछ लोग ऐसी भूल कर बैठते हैं, जिसका बुरा असर उनकी बॉडी के दूसरे पार्ट्स पर पड़ता है. ऐसी ही एक गलती है हाई प्रोटीन कंज्यूम करना. इससे किडनी भी डैमेज हो सकती है.

High Protein Diet: मोटापे से बचने के लिए कुछ लोग वजन कम (Weight Loss) करने में तरह-तरह का उपाय अपनाते हैं. भारत में ज्यादातर लोग इस चक्कर में अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम करके हाई प्रोटीन (High Protein Diet) ले रहे हैं. लेकिन शायद वे इस बात से अनजान हैं कि जरूरत से ज्यादा प्रोटीन उनकी किडनी को बीमार बना सकता है. ऐसे लोग जिन्हें पहले से ही किडनी की बीमारी है, उनके लिए हाई प्रोटीन डाइट और भी खतरनाक है. आइए जानते हैं क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट..

रोजाना कितना प्रोटीन लेना चाहिए

हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल्स में किडनी रोग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. तरुण कुमार साहा ने अपने एक आर्टिकल में प्रोटीन से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं. उन्होंने बताया है कि हर व्यक्ति को रोजाना 0.83 ग्राम प्रति किलो प्रोटीन का सेवन करना चाहिए. मतलब आपके शरीर के एक किलो वजन पर इतना ही प्रोटीन लेना चाहिए. हाई प्रोटीन में लोग 1.5 ग्राम प्रति किलो प्रोटीन लेते हैं. वेट लॉस करने अधिकतर लोग हाई-प्रोटीन डाइट लेते हैं, जिसे कई न्यूट्रिशनिस्ट सही भी मानते हैं लेकिन अब यह सामने आया है कि इसका निगेटिव असर किडनी (Kidney) पर हो रहा है.

किडनी के लिए क्यों खतरनाक है हाई प्रोटीन

डॉ. तरुण आगे बताते हैं कि ऐसे लोग जिन्हें पहले से ही किडनी की कोई बीमारी है, अगर वेट लॉस के चक्कर में वे हाई प्रोटीन ले रहे हैं तो उनकी किडनी को ज्यादा खतरा है. इसकी वजह से शरीर में एसिड ज्यादा मात्रा में बनने लगता है और किडनी इसे पूरी तरह फिल्टर नहीं कर पाती. यह बाहर नहीं निकल पाती और शरीर में जमा होने लगता है. उन्होंने बताया कि पौधों से जो प्रोटीन मिलती है, वह जानवरों से मिलने वाले प्रोटीन से ज्यादा रिस्की होता है. इसका ज्यादा बुरा असर किडनी पर होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि जानवरों वाले प्रोटीन में ज्यादा मात्रा में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है. 

जिम जाते हैं तो ध्यान दें

ज्यादातर ऐसे लोग जो जिम जाते हैं, हाई सप्लीमेंट उनके डाइट का हिस्सा होता है. उन्हें तय लिमिट में ही इसका सेवन करना चाहिए. जिम जाने वाले लोग मांसपेशियां बढ़ाने में हाई प्रोटीन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह यूरीन की मात्रा को बढ़ा देता है. इसका सेवन करने से यूरीन से बाहर आने वाले कैल्सियम की मात्रा ज्यादा हो जाती है और किडनी पर बोझ बढ़ता है. किडनी में स्टोन होने का खतरा रहता है. इसलिए अगर आप प्रोटीन ले रहे हैं तो हर दिन 25-50 ग्राम ही लेना चाहिए.

अपनी किडनी को इस तरह हेल्दी बनाएं

अगर आप अपनी किडनी को हेल्दी रखना चाहते हैं तो प्रतिदिन 1.5 ग्राम प्रति किलो प्रोटीन से ज्यादा का सेवन नहीं करना चाहिए. ये प्रोटीन किसी प्राकृतिक सोर्स से ले रहे हैं, इसका भी ध्यान रखें. हाई कार्बोहाइड्रेट्स वाले डाइट से जितना हो सके बचें. पर्याप्त मात्रा में ताजी सब्जियां और फल खाएं. दिन में तीन से चार लीटर पानी और दूसरे लिक्विड लें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget