एक्सप्लोरर

Skin Care: केसर लगाने से खिल उठेगा चेहरा, बारिश में कील मुहांसों से मिलेगा छुटकारा, जानिए फायदे

Skin Care: अगर आप बारिश में अपनी ऑयली स्किन से परेशान हैं, या चेहरे पर कील मुंहासे ज्यादा हो रहे हैं तो आप केसर का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप केसर से फेसपैक तैयार कर सकते हैं, जो आपको कई तरह की Skin Problem से दूर रखेगा. केसर को चेहरे पर लगाने से रंग में भी निखर आता है.

केसर का इस्तेमाल खाने से लेकर चेहरे पर लगाने तक कई चीजों में किया जाता है. खाने की कई डिश में केसर का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुंदर और खिला हुआ चेहरा पाने के लिए भी केसर बड़े काम आता है. अपनी रंगत को चमकाने के लिए भी केसर का इस्तेमाल किया जाता है. केसर के छोटे-छोटे धागे बड़े ही काम के होते हैं. अगर आप इन्हें खाने में डाल दें तो इससे कलर, स्वाद और सुगंध बढ़ जाती है, लेकिन अगर इसी केसर को दूध, नारियल तेल, या तुलसी के साथ मिक्स कर चेहरे पर लगाएं तो रंग साफ होता है. चेहरे पर केसर लगाने के कई फायदे हैं. केसर से पिंपल की समस्या से छुटकारा मिलता है और स्किन ग्लो करने लगती है. तो आज हम आपको केसर से बने ऐसे 5 फेसपैक बता रहे हैं, जिनसे आपकी स्किन से जुड़ी समस्या दूर हो जाएंगी.

रंग निखारे केसर- केसर और चंदन से रंग में निखार आता है. इसीलिए कई नहाने के साबुन और क्रीम में इसका इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप भी अपना रंग गोरा करना चाहते हैं तो केसर के कुछ धागे कच्चे दूध में भिगो दें और जब दूध का रंग केसरिया यानी पीला हो जाये तो उसे चेहरे और गर्दन पर लगा लें. ये सबसे सिंपल घरेलू नुस्खा है जिससे आपके चेहरे की रंगत ही बदल जाती है.

कील-मुंहासे दूर करे केसर- टीनएज में लड़के-लड़कियों को पिंपल की समस्या हो जाती है. कई बार बड़ी उम्र तक ये पिंपल की समस्या परेशान करती है. खासतौर से महिलाएं कील-मुहांसो से ज्यादा परेशानी होती है. अगर आपके साफ-सुथरे चेहरे पर पिंपल निकल आए तो ये आपकी खूबसूरती में एक दाग की तरह है. कुछ लोगों को पिंपल से दाग भी हो जाते हैं. कील-मुहांसे दूर करने के लिए आप तुलसी के पत्ते और केसर को पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें. अब इसे पिंपल्स पर लगा लें. पैक सूखने पर पानी से धो लें. इसे आप हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं.

मुलायम त्वचा के लिए केसर पैक- कुछ लोगों की त्वचा काफी रूखी और बेजान सी होती है. ऐसे लोगों के लिए केसर का पैक बहुत फायदेमंद होता है. केसर और शहद मिलाकर लगाने से आपकी त्वचा कुछ ही दिन में मुलायम और मॉइश्चर वाली हो जाती है. इसे बनाने के लिए एक चम्मच शहद में केसर के कुछ धागे मिलाएं और चेहरे पर लगा लें. इस पैक को गर्दन पर भी लगा सकते हैं. कुछ देर बाद पानी से धो लें. इसे लगाने से फेस की ड्राइनेस खत्म हो जाएगी और चेहरा खिला-खिला रहेगा.

ऑयली स्किन के लिए केसर पैक- बारिश के मौसम में स्किन ज्यादा ऑयली हो जाती है. कुछ लोगों की त्वचा चिपचिपी रहती है और कील-मुंहासे भी होने लगते हैं. ऐसे में केसर को चने के साथ मिलाकर आप फेसपैक बना सकते हैं. इससे चेहरे का ऑयल कम हो जाता है. इसे बनाने के लिए 2 चम्मच चने रात भर दूध में भिगोकर रखें. भीगे हुए चने को उसी दूध और केसर के साथ पीस लें. इस पैक को चेहरे पर लगाएं और सूख जाने पर पानी से धो लें. इसे आप हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं. केसर और चना का पैक चेहरे पर जमी हुई गंदगी और तेल को सोख लेता है.

खुजली दूर करने के लिए केसर- चेहरे त्वचा के लिए बहुत गुणकारी है. इसे आप किसी भी पैक में मिलाकर लगा सकते हैं. चेहरे की रंगत निखारने के अलावा केसर से खुजली भी दूर होती है. बारिश में गीले होने से कई बार चेहरे पर खुजली और दाने निकल आते हैं. ऐसे में आप नारियल तेल में केसर मिलाकर लगा सकते हैं. केसर को आप नारियल के तेल और गुलाबजल में डालकर भी रोज रात को सोने के समय लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: शरीर में विटामिन-डी की कमी से लग सकती है यह खतरनाक लत, रहें सावधान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India First High Altitude Ladakh Safari : लद्दाख में शुरू होगी भारत की पहली हाई-एल्टीट्यूड सफारी, जानें क्या है खास?
लद्दाख में शुरू होगी भारत की पहली हाई-एल्टीट्यूड सफारी, जानें क्या है खास?
कुंभ राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या बदलेगा आपका भविष्य, करियर और कमाई का गणित?
कुंभ राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने आपके लिए कैसे रहने वाले हैं, जानें छमाही राशिफल
Snake Prevention: इतनी संकरी जगह से भी घर में घुस सकता है सांप! तुरंत करें ये काम
इतनी संकरी जगह से भी घर में घुस सकता है सांप! तुरंत करें ये काम
कील मुहासों से 15 दिन में मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये रूटीन
कील मुहासों से 15 दिन में मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये रूटीन

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget