एक्सप्लोरर

कील मुहासों से 15 दिन में मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये रूटीन

चेहरे पर बार-बार कील-मुहांसे हो रहे हैं? जानिए इन्हें होने की वजह, सुबह और रात का आसान स्किनकेयर रूटीन, खाने-पीने की सही आदतें और कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

Acne care: चेहरे पर कील-मुहांसे होना आजकल बहुत आम बात है. धूल, तेल, गलत खाना, तनाव और त्वचा की सही देखभाल न करने की वजह से यह समस्या हो सकती है. अगर आप रोज एक आसान रूटीन अपनाते हैं तो कुछ लोगों को 15 दिन में फर्क दिखना शुरू हो सकता है. हालांकि, हर किसी की त्वचा अलग होती है, इसलिए नतीजे भी अलग हो सकते हैं. अगर मुहांसे ज्यादा हैं या लंबे समय से बने हुए हैं, तो सिर्फ घरेलू उपायों पर भरोसा करने के बजाय डॉक्टर की सलाह लेना भी जरूरी है.

कील-मुहांसे क्यों होते हैं?

जब त्वचा पर ज्यादा तेल बनने लगता है और रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, तब मुहांसे निकल सकते हैं. कई बार हार्मोन में बदलाव, कम पानी पीना और ज्यादा तला-भुना खाना भी इसकी वजह बन जाता है. इसके अलावा देर रात तक जागना, तनाव लेना और बार-बार चेहरे को गंदे हाथों से छूना भी मुहांसों की समस्या बढ़ा सकता है.

कई लोगों की त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली होती है, इसलिए उन्हें यह परेशानी बार-बार हो सकती है. ऐसे में रोजाना सही तरीके से त्वचा की सफाई करना बहुत जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें: Multani Mitti Face Pack: मुल्तानी मिट्टी में डालें ये चीज, चेहरा बोलेगा- 'Thank You'

सुबह इस रूटीन को अपनाएं

सुबह उठने के बाद सबसे पहले हल्के फेसवॉश से चेहरा धोएं. बहुत ज्यादा बार चेहरा धोने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि इससे त्वचा रूखी भी हो सकती है. चेहरा धोने के बाद हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा में नमी बनी रहे. अगर बाहर जाना हो तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं. इससे त्वचा को धूप से बचाने में मदद मिलती है. कोशिश करें कि दिनभर चेहरे पर ज्यादा धूल-मिट्टी न जमे. अगर बाहर से घर लौटें तो चेहरा साफ पानी से धो सकते हैं.

रात में त्वचा की ऐसे करें देखभाल

रात को सोने से पहले चेहरा अच्छी तरह साफ करें. अगर आपने मेकअप किया है तो उसे पूरी तरह हटाकर ही सोएं. इसके बाद हल्का फेसवॉश इस्तेमाल करें. अगर डॉक्टर ने कोई क्रीम या जेल दी है तो उसे सही तरीके से लगाएं. बिना सलाह के बार-बार नई क्रीम या दवा का इस्तेमाल न करें. कई लोग जल्दी असर पाने के लिए एक साथ कई प्रोडक्ट लगाने लगते हैं, लेकिन इससे त्वचा को नुकसान भी हो सकता है.

इन बातों का भी रखें ध्यान

दिनभर खूब पानी पिएं ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. तला-भुना, बहुत मीठा और जंक फूड कम खाएं. फल, हरी सब्जियां, दाल और घर का बना खाना ज्यादा खाएं. रोजाना अच्छी नींद लेने की कोशिश करें, क्योंकि कम नींद का असर भी त्वचा पर पड़ सकता है. मुहांसों को हाथ से छूने या फोड़ने की गलती बिल्कुल न करें. इससे दाग पड़ सकते हैं खतरा भी बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक, क्या हो सकती हैं दिक्कतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Korean Skincare: क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान
क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
इन घरेलू उपायों से घने हो जाएंगे आपके बाल, अपनाएं यह तरीका
इन घरेलू उपायों से घने हो जाएंगे आपके बाल, अपनाएं यह तरीका
Advertisement

वीडियोज

धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget