एक्सप्लोरर

Study on Pollution: जो दुनिया में आया ही नहीं वो भी पॉल्यूशन का शिकार, गर्भ के पल रहे बच्चे के ये अंग हुए प्रभावित

Health Impact Of Air Pollution: प्रदूषण का शिकार शिशु भी हो रहे हैं. एक स्टडी में पाया गया है कि वायु प्रदूषण के पार्टिकल्स प्लेसेंटा को पार कर गर्भ में पल रहे भ्रूण के शरीर में प्रवेश कर सकते हैं.

Air Pollution Side Effects: पर्यावरण में बढ़ता प्रदूषण अजन्मे बच्चों को भी अपना निशाना बना सकता है. कई स्टडीज में ये सामने आ चुका है कि गर्भ में पल रहे शिशु पर भी प्रदूषण का असर पड़ता है. अब वैज्ञानिकों को पहली बार 3 महीने के भ्रूण शरीर में वायु प्रदूषण के कण मिले हैं. गर्भ में पल रहे शिशु के लिवर, फेफड़े और मस्तिष्क में नैनो पार्टिकल्स पाए गए हैं. ये इस बात का सबूत है कि प्रदूषण मां की सांस से होते हुए प्लेसेंटा को पार कर शिशु के शरीर में प्रवेश कर सकता है.

स्कॉटलैंड के एबरडीन विश्वविद्यालय और हैसेल्ट विश्वविद्यालय, बेल्जियम के रिसर्च में ये बात सामने आई है. वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रेगनेंसी के पहले 3 महीने में वायु प्रदूषण के कण प्लेसेंटा को पार कर शिशु के शरीर में पहुंच सकते हैं. इस स्टडी को अंतराष्ट्रीय जर्नल लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ में पब्लिश किया गया है. 

गर्भ में पले रहे 3 महीने के शिशु में दिखे प्रदूषण के कण  

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्थिति चिंताजनक है. क्योंकि शुरुआत के 3 महीने के बाद बच्चे का शारीरिक विकास तेज होता है. ऐसे में अजन्मे बच्चे में वायु प्रदूषण का पाया जाना चिंताजनक है. इस रिसर्च में प्रत्येक क्यूबिक मिलीमीटर ऊतक में हजारों ब्लैक कार्बन के पार्टिकल्स मिले हैं, जो मां की सांस के जरिए प्लेसेंटा से भ्रूण में चले गए थे.     

शिशु के इन अंगो को प्रभावित कर रहा है प्रदूषण

इस स्टडी में 36 भ्रूणों के ऊतकों से सैंपल लिए गए, जो 7 से 20 सप्ताह के बीच के थे. शोधकर्ताओं का कहना है कि "ब्लैक कार्बन पार्टिकल्स" का गर्भनाल के ब्लड में पाया जाना ये दिखाता है कि ये पार्टिकल्स प्लेसेंटा की सुरक्षा को पार कर सकते हैं. ये कण विकसित हो रहे भ्रूण के अंगों में भी जगह बना रहे हैं. ये कण शिशु के मस्तिष्क में प्रवेश कर सकते हैं. जिससे भ्रूण के अंगों और कोशिकाओं पर इसका प्रभाव पड़ सकता है. प्रदूषण के ये कण भ्रूण के लिवर, लंग्स और दिमाग में दिखे हैं. 

भारत के लिए गंभीर हो सकती है प्रदूष की समस्या

ये रिसर्च स्कॉटलैंड और बेल्जियम में प्रेगनेंट ऐसी महिलाओं पर की गई है जहां वायु प्रदूषण का स्तर काफी कम था और ये महिलाएं धूम्रपान भी नहीं करती है. ऐसे में ये नतीजे पूरी दुनिया के लिए गंभीरता का विषय है. खासतौस से भारत जैसे देशों में जहां वायु प्रदूषण का स्तर हर साल बढ़ रहा है. 

भारत में शिशु पर वायु प्रदूषण का खतरा

1- जर्नल लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ में पब्लिश एक रिसर्च में कहा गया है कि दक्षिण एशिया में हर साल 349,681 महिलाएं वायु प्रदूषण के कारण मातृत्व के सुख से वंचित रह जाती हैं
हेल्थ इफेक्ट्स इंस्टीट्यूट में प्रकाशित आंकड़ों की मानें तो भारत में बढ़ता वायु प्रदूषण हर साल 1.2 लाख नवजातों की जान ले रहा है.
2- भारत में बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से हर साल करीब 17 लाख असमय मौत हो रही हैं. 
3- वायु प्रदूषण से हर साल करीब 3.5 लाख बच्चे अस्थमा का शिकार बन रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: प्रदूषण से आंखों में होने वाली जलन और खुजली कैसे दूर करें? 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 August Kids Outfit: 15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026:15 अगस्त पर हर भारतीय को करने चाहिए ये 15 संकल्प, पढ़ें पूरी लिस्ट
15 अगस्त पर हर भारतीय को करने चाहिए ये 15 संकल्प, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget