एक्सप्लोरर

मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपने लिए पार्टनर ढूढ़ते वक्त ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

आज के समय में लोग मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए अपने लिए सही लाइफ पार्टनर चुन रहे हैं. लेकिन इसमें सबसे जरूरी बात यह है कि आप कैसे पता लगाएं कि जिस इंसान का आप प्रोफाइल देख रहे हैं वो सही है भी या नहीं. तो आइए हम आपको बताते हैं, मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपने मनपसंद साथी की खोज करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

शादी एक ऐसा रिश्ता है जो आपके जीवन को पूरी तरह से बदल देता है और अगर यह रिश्ता एक सही इंसान के साथ बनता है तो जीवन में खुशियां ही खुशियां होती है पर अगर सही इंसान न मिले तो जिंदगी बर्बाद हो जाती है. आज के समय में ऑनलाइन रिश्ते जोड़ने से समय की बचत तो होती ही है साथ ही मनपसंद लाइफ पार्टनर चनने के ढेरों ओपशन भी मिलते है लेकिन कई बार आपको दिखाई कुछ देता है और वास्तविकता इसके बिलकुल विपरीत होती है. ऐसे में जरुरी है कि मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपने मनपसंद साथी की खोज करते समय आप इन ज़रूरी बातों का ध्यान रखें.

विश्वसनीय मैट्रीमोनियल साइट शादी के लिए किसी भी वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाने से पहले उसकी विश्वसनीयता के बारे में जानकारी हासिल करें, क्योंकि कई वेबसाइट्स नकली भी होती हैं. जिन लोगों ने उन साइट्स के जरिए अपना पार्टनर चुना हो, उनसे इस बारे में जानकारी ले सकती हैं. जब आपको भरोसा हो जाए कि वेबसाइट एकदम सही है तभी अपनी प्रोफाइल उस पर बनाएं. अपने बारे में जितनी जरूरी हो उतनी जानकारी ही दें और ध्यान रखें कि आपकी तस्वीर शालीन हो.

प्रोफाइल पिक्चर चेक करें शादी के प्रस्ताव के लिए व्यक्ति की प्रोफाइल फोटो हमें बहुत सारे संकेत दे सकती है. इससे बचने के लिए सबसे बड़ा संकेत तो यही है कि अगर मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर उस शख्स की प्रोफ़ाइल फोटो न हो तो ऐसे में अच्छा होगा कि आप ऐसे व्यक्ति से तुरंत दूरी बना लें और दूसरी बात, क्या व्यक्ति की उम्र दिखाई गई तस्वीर से मिलती है या नहीं.

प्रोफाइल में लगातार बदलाव जो लोग नकली अकाउंट बनाते हैं, वे लगातार अपनी प्रोफाइल में कुछ न कुछ बदलाव करते रहते हैं. यदि आप देखते हैं कि एक व्यक्ति अपने डेटा यानी जाति, शौक, व्यवसाय और प्रोफाइल पिक्चर को बहुत बार बदल रहा है, तो संभावना है कि वह पहले से रखी गई भ्रामक जानकारी को कवर करने की कोशिश कर रहा है. आप अपनी प्रोफाइल में एक या दो गलतियां कर सकते हैं,लेकिन एक व्यक्ति अपने व्यवसाय-जाति, धर्म आदि को गलत नहीं बता सकता है. तो, इन हरकतों पर जरूर नजर बनाए रखें.

मिलने के लिए पब्लिक प्लेस ही चुनें संभावित पार्टनर से जब मिलना हो तो पब्लिक प्लेसेस को ही चुनें. क्योंकि आप मिलने वाले शख्स को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानती हैं, किसी तरह के जोखिम से बचने के लिए पब्लिक प्लेस में मिलना ज्यादा सही होता है.

जानकारी सही है या नहीं मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपनी प्रोफ़ाइल बनाते समय कुछ बेसिक जानकारी देने की आवश्यकता होती है. लेकिन अगर कोई फर्जी अकाउंट बनाता है तो ऐसे केस में हमें ऐसी तमाम जानकारियां नहीं मिल पाती हैं, जो कि मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर होनी चाहिए. ऐसी स्थिति में आपको अधिक सावधानी के साथ आगे बढ़ना चाहिए.

पैसों की डिमांड करना आज के समय में ऐसी बहुत सी घटनाएं सामने आई हैं जहां लोगों को किसी ऐसे शख्स ने धोखा दिया गया है जो पहले ऑनलाइन मिले थे या एक वैवाहिक साइट के माध्यम से एक-दूसरे के करीब आए हों. यदि कोई व्यक्ति जिसे आप वैवाहिक साइट के माध्यम से मिले हैं, और कुछ समय बाद ही आपसे पैसे की डिमांड करने लगे तो वो वह किसी भी तरीके से आपके लिए सही नहीं है. इस तरह की धोखाधड़ी होना आज के समय में बहुत आम हैं. इससे अच्छा यह है कि जितनी जल्दी आप उस शख्स से दूरी बनाएं उतना ही आपके लिए बेहतर होगा.

पर्सनल बातें शेयर ना करें नए व्यक्ति से मिलते हुए आपको पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए. शुरुआत में अपनी निजी जानकारियां शेयर ना करें. जब आप अपने संभावित पार्टनर के बारे में अच्छी तरह से जांच-परख कर लें, उसके बारे में जानकारी हासिल कर यकीन कर लें कि वह भरोसेमंद है, तभी आगे बढ़ें.

आपकी गर्लफ्रेंड आपका फायदा उठा रही है या सच में आपसे प्यार करती है, इन बातों से लगाएं पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
Soft Roti Tips: ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget