एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: करेले में नहीं रहेगी बिल्कुल भी कड़वाहट, सब्जी बनाते वक्त इन टिप्स को फॉलो करें

Bitterness of Bitter Gourd: करेला की सब्जी सभी को पसंद होती है लेकिन कड़वाहट की वजह से कई लोग करेला नहीं खाते. आज हम आपको जो टिप्स बता रहे हैं उससे आपकी करेले की सब्जी बिल्कुल कड़वी नहीं बनेगी.

Bitter Gourd Taste: गर्मी और बारिश में करेला खूब आते हैं. करेला बहुत ही हेल्दी सब्जी है. डायबिटीज में डॉक्टर्स भी करेला खाने की सलाह देते हैं. अगर आप खाने में करेला शामिल करते हैं तो आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं. हालांकि करेले की कड़वाहट की वजह से बहुत सारे लोग इसे खाना पसंद नहीं करते हैं. खासतौर से बच्चे करेला खाने से बहुत बचते हैं. कई लोगों की शिकायत रहती है कि करेले की सब्जी अच्छी तो लगती है, लेकिन कड़वी लगती है. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको करेले की कड़वाहट दूर करने का टिप्स बता रहे हैं. इससे आपकी करेले की सब्जी बिल्कुल भी कड़वी नहीं बनेगी. जानते हैं कैसे

1- करेले को छीलें- करेले की कड़वाहट दूर करने के लिए सबसे जरूरी है कि उसका छिलका छील लिया जाए. करेले की पूरी खुरदुरी स्किन को हटा दें. इसमें सबसे ज्यादा कड़वापन होता है. आप चाहें तो इन्हें इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए आप छिलकों में थोड़ा सा नमक डालकर धूप में सुखा दें. अब इसे मसाले के साथ फ्राई कर लें. भरवा करेला बनाते वक्त इसका उपयोग भरावन में करें. इससे स्वाद और अच्छा हो जाएगा.

2- करेले के बीज निकाल दें- करेले को काटते वक्त उसके सारे बीज निकाल दें. करेले की बीजों में भी कड़वापन होता है. कुछ लोगों को करेले के बीज मुंह में आना पसंद नहीं होता. ऐसे में आप बीज को निकाल सकते हैं. 

3- नमक लगा कर रखें- करेला बनाने से पहले थोड़ी देर नमक लगाकर रख दें इससे करेले का कड़वापन दूर हो जाएगा. नमक में पाए जाने वाले मिनरल्स से करेले का कड़वा जूस निकल जाता है. करेले को करीब 20 से 30 मिनट तक नमक लगाकर रख लें. इसके बाद करेले को धो लें. अब आपकी सब्जी कड़वी नहीं बनेगी. 

4-दही में डाल दें- करेले का कसेलापन दूर करने के लिए आप दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए करेले के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और उन्हें 1 घंटे तक दही में रख दें. इससे करेले का कड़वापन दूर हो जाएगा और दही से निकालकर करेले की सब्जी बना लें. 

5-प्याज और सौंफ- अगर आप करेले की सूखी सब्जी बना रहे हैं तो उसमें प्याज और सौंफ का इस्तेमाल करें. इससे सब्जी की कड़वाहट दूर हो जाएगी. तेल में सबसे पहले सौंफ डालें और फिर प्याज को थोड़ा बड़ा काटकर डालें. अब इसमें करेला और नमक डालकर फ्राई कर लें. बाद में थोड़ा आमचूर पाउडर डाल दें. इससे सब्जी बिल्कुल भी कड़वी नहीं बनेगी. 

ये भी पढ़ें: इस तरह फ्रिज में स्टोर करके रख लें नींबू का रस, पूरे साल काम आएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Fix Roof Leakage: छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
How To Fix Mushy Rice: चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस
चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस
Lemon Storage Tips: नींबू फ्रिज में रखने के बाद भी सूख जाता है? ऐसे रखें लंबे समय तक फ्रेश
नींबू फ्रिज में रखने के बाद भी सूख जाता है? ऐसे रखें लंबे समय तक फ्रेश
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget