एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: इस तरह फ्रिज में स्टोर करके रख लें नींबू का रस, पूरे साल काम आएगा

Preserve Lemon Juice: गर्मियों में नींबू काफी महंगे और कई बार मिलते भी नहीं हैं. ऐसे में आप फ्रिज में लंबे समय तक नींबू का रस स्टोर करके रख सकते हैं. जानते हैं सिंपल तरीका.

Store Lemon Juice: नींबू बड़े काम की चीज है. अगर आपको मोटापा कम करना है तो नींबू पानी पीने की सलाह दी जाती है. गर्मियों में अगर ठंडा नींबू पानी मिल जाए तो स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होता है. सब्जी और सलाद में नींबू डालने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है. सेहत के लिहाज से नींबू बहुत फायदेमंद होता है. नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है. ऐसे में आपको अपनी डाइट में नींबू जरूर शामिल करना चाहिए. लेकिन कई बार मार्केट में नींबू नहीं मिल पाते हैं. खासतौर से गर्मियों में नींबू की डिमांड काफी बढ़ जाती है. वहीं सर्दी में नींबू काफी सस्ते हो जाते हैं और हर जगह खूब मिलते हैं. ऐसे में आप चाहें नींबू के रस निकालकर रख सकते हैं. हालांकि फ्रिज में नींबू का रस बहुत ज्यादा दिन नहीं चल पाता, लेकिन अगर आप फ्रीजर में स्टोर करते हैं तो आप इसे पूरे एक साल तक भी चला सकते हैं. इसके लिए आपको नींबू को अच्छी तरह से स्टोर करने का तरीका पता होना चाहिए. इससे आपका वक्त बचेगा और नींबू न मिलने की टेंशन भी खत्म हो जाएगी. जानते हैं नींबू के रस को महीनों तक स्टोर करने का तरीका. 

आइस क्यूब- नींबू का रस स्टोर करने का ये सबसे सिंपल और आसान तरीका है. इसके लिए आपको नींबू का निकालना होगा. अब उसे छानकर आइस क्यूब ट्रे में डालकर फ्रीजर में रख दें. जब यह जम जाए तो नींबू के रस की आइस क्यूब को निकालकर जिप लॉक वाले किसी प्लास्टिक बैग में रख दें. अब इस पैकेट को फ्रीजर में स्टोर कर दें. आपको जब भी नींबू पानी बनाने का मन हो आप एक दो क्यूब्स गिलास में डालें. झटपट नींबू पानी तैयार है. 

कांच के जार में रखें- आप चाहें तो नींबू का रस किसी कांच के जार में भी रख सकते हैं. इसके लिए नींबू का रस निकालकर पहले उसे छान लें. अब इसे एक कांच के जार में भर दें. आपको जार या बॉटल को पूरी तरह नहीं भरना है. अब इसे आप फ्रिज में रख दें. नींबू का रस स्टोर करने का ये सबसे आसान तरीका है. इस तरह नींबू का रस दो हफ्ते तक चल सकता है. 

फ्रिज में स्टोर- अगर आप 2-3 महीने के लिए नींबू का रस स्टोर करना चाहते हैं तो आप इसके लिए 2 कप नींबू के रस में 1/4 चम्मच नमक मिक्स कर दें. आप नींबू के रस के हिसाब से नमक मिला सकते हैं. इससे नींबू के रस का स्वाद कड़वा नहीं होगा. अब इसे आप किसी कांच के बर्तन में फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं. जब चाहे चम्मच से नींबू का रस निकाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: डायबिटीज को कंट्रोल रखना है तो, खाने के बाद करें ये एक काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chicken Pulao Recipe: चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Mango Face Pack: आम को छीलें फिर गूदे में यह खट्टी चीज मिलाकर बनाएं देसी फेसपैक, होगा जोरदार फायदा
आम को छीलें फिर गूदे में यह खट्टी चीज मिलाकर बनाएं देसी फेसपैक, होगा जोरदार फायदा
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा

वीडियोज

'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget