एक्सप्लोरर

टैटू के हैं शौक़ीन, तो बनवाने से पहले और बाद में ये सावधानियां बरतना न भूलें

टैटू का चलन आजकल ट्रेंड में है. जिसे देखो वो टैटू बनवा रहा है. लेकिन अक्सर लोग ट्रेंड फॉलो करने के चक्कर में सावधानी बरतना भूल जाते हैं. इसलिए आपकी सेहत और आपके शौक, दोनों का ही ध्यान रखते हुए आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे जिनसे बचकर आप अपने इस शौक को पूरा कर सकते हैं.

हाथ हो या पैर, पेट हो या गर्दन, आजकल लोग हर जगह पर तरह-तरह के टैटू बनवा रहे हैं. इसका चलन महानगरों में ज़्यादा देखने को मिलता. जहां एक तरफ लोगों में इस चलन को लेकर काफी उत्साह है वहीं मन में बहुत सी दुविधाएं भी. जैसे कि टैटू बनवाते वक्त किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए, बाद में किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए आदि. आपके इसी कंफ्यूज़न को दूर करने के लिए आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे जिनसे बचकर आप अपने इस शौक को पूरा कर सकते हैं.

टैटू के बारे में जाने सब कुछ टैटू को कला के रूप में जाना जाता है. इस कला को लोग अपने शरीर पर अनेक हिस्सों में बनवाते हैं. ब्लैक एंड वाइट टैटू के साथ-साथ रंग-बिरंगे टैटू का भी ट्रेंड है. फूल पत्ती हो या जानवर, अलग शेप्स हो या रोल मॉडल आजकल लोग तरह-तरह के टैटू बनवा रहे हैं. इसके अलावा लोग भगवानों के नाम व उनके चित्र भी टैटू रूप में बनवाते हैं. मार्केट में आज परमानेंट टैटू के अलावा टेंपरेरी टैटूज भी मौजूद हैं. जो लोग परमानेंट टैटूज नहीं बनवाना चाहते वे टेंपरेरी टैटूज की मदद से अपने शौक को पूरा कर सकते हैं. यह टेंपरेरी टैटू स्कीन की ऊपरी लेयर पर बनते हैं. इन्हीं को एपिडर्मिस कहा जाता है. जबकि परमानेंट टैटू स्किन की भीतरी दूसरे लेयर पर बनते हैं जिन्हें डर्मिस कहा जाता है.

इन बातों का रखें ध्यान - टैटू हमेशा टैटू एक्सपर्ट से ही बनवाएं. - टैटू आर्टिस्ट का पोर्टफोलियो वेबसाइट पर अच्छे से वेरीफाई करें - टैटू बनवाते समय ध्यान दें कि आर्टिस्ट ने ग्लब्स पहने हों. - कुछ लोग सस्ते के चक्कर में क्वालिटी पर ध्यान नहीं देते. यह गलती बिल्कुल ना करें. इससे आपकी स्किन भी खराब हो सकती है. - जिस सीरिंज से आपका टैटू बने, उसकी एक्सपायरी डेट जरूर जांच लें. - खाली पेट टैटू बनवाने ना जाएं. इसके अलावा अल्कोहल का सेवन बिल्कुल ना करें. - अपनी सुविधा के अनुसार ही कपड़े पहन कर जाएं - टेंपरेरी टैटू हेयर ड्राई और फेविकोल जैसे पदार्थ से तैयार की गई इंक से बनाए जाते हैं. इसीलिए स्किन के पोर्स को हवा नहीं मिल पाती है. ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. टेंपरेरी टैटूज़ बनवाए भी तो वही जो हफ्ते भर से ज्यादा न चले वरना परमानेंट ही बनवाएं.

टैटू के बाद इन बातों का रखें ध्यान अगर आप किसी प्रोफेशनल टैटू आर्टिस्ट से अपने टैटू बनवाते हैं तो इससे यह फायदा होता है कि वह टैटू बनाने से पहले आपकी स्किन के नेचर को समझ लेता है और उसी को ध्यान में रखकर टैटू बनाता है. ये आपकी स्किन टाइप को समझ कर ही आपको प्रोडक्ट जैसे कि साबुन, क्रीम, लोशन, एंटी एलर्जी की दवाइयां आदि प्रोवाइड करेगा. ऐसे में आपको स्किन एलर्जी का खतरा एकदम कम हो जाता है. टैटू आपकी त्वचा पर एक स्क्रैच जैसा छपा होता है. जैसे किसी स्क्रैच पर खाल बनने में लगभग हफ्ते 10 दिन का समय लगता है वैसे ही टैटू में भी हफ्ते 10 दिन का वक्त उभरने में लग जाता है. इस दौरान आप धूल मिट्टी, पानी, साबुन से टैटू को बचाएं. अगर आप इसके लिए टैटू कवर का इस्तेमाल करेंगे तो इंफेक्शन नहीं होगा. अगर आपको किसी भी तरह की एलर्जी महसूस हो तो तुरंत स्पेशलिस्ट को दिखाएं. अगर आप समय रहते सावधानी बरतेंगे तो इससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Cook In Kadai: कढ़ाई को कैसे करें प्रेशर कुकर की तरह इस्तेमाल? आसान हो जाएगी कुकिंग
कढ़ाई को कैसे करें प्रेशर कुकर की तरह इस्तेमाल? आसान हो जाएगी कुकिंग
Aaj Ka Panchang 1 October 2026: आज षष्ठी श्राद्ध, रात 9:17 बजे तक सिद्धि योग, जानें राहुकाल
Aaj Ka Panchang 1 October 2026: आज षष्ठी श्राद्ध, रात 9:17 बजे तक सिद्धि योग, जानें राहुकाल
Food For Groom Family: घर आए हैं लड़के वाले? इन डिश को करें खाने में शामिल, बन जाएगी बात
घर आए हैं लड़के वाले? इन डिश को करें खाने में शामिल, बन जाएगी बात
How To Make Poori: गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
Embed widget