एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ कब है? जानें डेट, तिथि,शुभ मुहूर्त और चंद्रमा का गोचर

Karwa Chauth 2021 Date: करवा चौथ का व्रत सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती है. वर्ष 2021 में करवा चौथ कब है? आइए जानते हैं.

Karwa Chauth 2021 Date in India Calendar: करवा चौथ का व्रत, सभी व्रतों में महत्वपूर्ण माना गया है. सुहागिन स्त्रियां करवा चौथ का व्रत पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से पूर्ण करती है. करवा चौथ का व्रत रखकर सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु की कामना करती है. हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है. इस व्रत को बिना जल और अन्न को ग्रहण किए हुए पूर्ण करना पड़ता है.

करवा चौथ का इतिहास क्या है
पौराणिक कथा के अनुसार जब देवता और दैत्यों के बीच भयंकर युद्ध आरंभ हुआ तो व्रह्मा जी ने देवताओं की पत्नियों को करवा चौथ का व्रत रखने के लिए कहा. मान्यता है कि तभी से करवा चौथ के व्रत को रखने की परंपरा आरंभ हुई. एक अन्य कथा के अनुसार भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए माता पार्वती ने इस व्रत को रखा था.

करवा चौथ का क्या महत्व है
करवा चौथ का व्रत विधि पूर्वक करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है. पति की लंबी आयु और सफलता के लिए इस व्रत को रखा जाता है. इस दिन सुहागिन स्त्रियां दिनभ अन्न और जल का त्याग कर, करवा चौथ का व्रत पूर्ण करती हैं.

2021 में करवा चौथ कब है
पंचांग के अनुसार 24 अक्टूबर 2021, रविवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इस तिथि को करवा चौथ कहा जाता है. इस तिथि को संकष्टी चतुर्थी भी कहते हैं. करवा चौथ का पर्व और व्रत कार्तिक मास में आता है. पंचांग के अनुसार कार्तिक मास का आरंभ 21 अक्टूबर 2021 से हो रहा है. वहीं कार्तिक मास का समापन 19 नबंवर 2021 को होगा.

करवा चौथ पर राहु काल का समय
पंचांग के अनुसार 24 अक्टूबर 2021, रविवार को शाम 04 बजकर 18 मिनट से राहु काल आरंभ होगा. शाम 05 बजकर 43 मिनट पर राहु काल समाप्त होगा. इस दिन चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में रहेगा.

करवा चौथ चंद्रोदय समय- रात्रि- 08 बजकर 07 मिनट

यह भी पढ़ें:
Moon Eclipse 2021: साल के आखिरी चंद्र ग्रहण से जुड़ी इन बातों को जान लें, बहुत काम की हैं, वृष राशि वाले दें विशेष ध्यान

Dream: सपने में ये चीजें यदि दिखाई दें तो हो जाएं सावधान, जीवन में होने वाली अशुभ घटना का हो सकता है संकेत

Chanakya Niti: इन गलत आदतों से दूर रहकर ही दांपत्य जीवन को बना सकते हैं खुशहाल, जानें चाणक्य नीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा
23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा
Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन का अंतिम प्रदोष व्रत सोमवार या मंगलवार कब ? बन रहा खास संयोग, पूजा मुहूर्त देखें
सावन का अंतिम प्रदोष व्रत सोमवार या मंगलवार कब ? बन रहा खास संयोग, पूजा मुहूर्त देखें
Weekly Rashifal 23-29 August 2026: रक्षाबंधन से पहले 5 राशियों की होगी अच्छी कमाई, बस इन चुनौतियों से होगा सामना
रक्षाबंधन से पहले 5 राशियों की होगी अच्छी कमाई, बस इन चुनौतियों से होगा सामना
Sawan Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त की पूजा के लिए आज ही रख लें तुलसी, एकादशी पर पत्ता तोड़ने की क्यों है मनाही?
23 अगस्त की पूजा के लिए आज ही रख लें तुलसी, एकादशी पर पत्ता तोड़ने की क्यों है मनाही?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget