एक्सप्लोरर

इस सप्ताह जानें कौन-कौन से पड़ रहे हैं विशेष व्रत और पर्व, इसी सप्ताह है भगवान राम का जन्मदिन

April 1st week festivals: 30 मार्च 2020 से नए सप्ताह की शुरूआत होने जा रही है. इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण व्रत और पर्व पड़ रहे हैं.समय पूर्व जानकारी होने से व्रत और पर्व से जुड़ी तैयारियों को करने में आसानी होती है.

Weekly Vrat: इस सप्ताह 5 ऐसे व्रत और पर्व पड़ रहे हैं जिनका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. इस सप्ताह दुर्गाष्टमी,रामनवमी भी है इसके साथ ही एकादशी और प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है. आइए जानते हैं इस सप्ताह के व्रत और पर्व-

1 अप्रैल: दुर्गाष्टमी

नवरात्रि की दुर्गाष्टमी सभी अष्टमियों में सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है. इसीलिए नवरात्रि की अष्टमी को महाअष्टमी कहा जाता है. इस दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है. इस दिन कहीं कहीं अष्टमी का पूजन कर नवरात्रि व्रत का समापन करने की परंपरा भी है. दुर्गाष्टमी को मां दुर्गा को प्रसन्न किया जाता है. मां दुर्गा की आरती, चालीसा और मंत्रों से दुर्गाष्टमी को बड़ी ही श्रद्धाभाव से मनाया जाता है. इस दिन प्रसाद के रुप में चने और हलवा-पूरी लिया जाता है. मां को भी इसी का भोग लगाते हैं. मान्यता है कि मां दुर्गा की विधि पूर्वक जो भी पूजा और उपासना करता है उसकी सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना जाता है. इस दिन कन्याओं की भी पूजा की जाती है.

2 अप्रैल: रामनवमी

इस दिन को भगवान राम के जन्मदिन के रुप में मनाया जाता है. रामनवमी का पर्व पूरे देश में भक्तिभाव से मनाया जाता है. मान्यता है कि भगवान राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र में और कर्क लग्न में हुआ था. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म बेहद शुभ लगन और मुहूर्त में हुआ था. इस दिन घरों में भगवान राम की पूजा की जाती है. मंगल गीत गाए जाते हैं. माना जाता है भगवान राम की उपासना करने से व्यक्ति को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है.

4 अप्रैल: कामदा एकादशी

कामदा एकादशी का व्रत चैत्र शुक्ल एकादशी को रखा जाता है. इस दिन व्रत रखकर भगवान नारायण की पूजा की जाती है. सभी व्रतों में एकादशी के व्रत को सबसे श्रेष्ट माना गया है. इस दिन व्रत रखते से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है. एक कथा के अनुसार प्राचीन काल में राजा दिलीप ने इसी एकादशी के व्रत के बारे में अपने गुरु वशिष्ठ से सुना था. गुरु वशिष्ट ने उन्हें बताया कि एक बार राजा पुंडरीक किसी के श्राप से मनुष्य से राक्षस बन गया था. उस राजा की पत्नी ने चैत्र एकादशी का व्रत रखकर भगवान नारायण से प्रार्थना की थी कि मेरे इस व्रत का फल मेरे पति को प्राप्त हो जाए. भगवान नारायण ने पत्नी के व्रत का फल राक्षस बन चुके पति राजा पुंडरीक को दे दिया. जिससे वह राक्षस से एक बार फिर से राजा बन गया. इस व्रत को रखने से पिशाच योनि से भी मुक्ति मिलती है.

5 अप्रैल: प्रदोष व्रत

प्रदोष का व्रत रखने से भगवान शंकर प्रसन्न होते हैं और अपना आर्शीवाद प्रदान करते हैं. यह व्रत शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है.प्रदोष व्रत की पूजा संध्याकाल में करने की परंपरा है. प्रदोष व्रत रखने से शनि ग्रह की अशुभता भी दूर होती है. जिन लोगों की जन्म कुंडली में शनि अशुभ फल प्रदान कर रहे हैं उन्हें इस दिन का व्रत रखने से लाभ मिलता है. इस दिन सफेद वस्त्र पहनकर पूजा की जाती है. भगवान का स्मरण कर इस दिन शंकर जी का अभिषेक किया जाता है. साथ ही भगवान शंकर की प्रिय चीजों को चढ़ाया जाता है. इस दिन पंचाक्षरी मंत्र का जप करना श्रेष्ठ फलदायी माना गया है.

9 देवियों के 9 बीज मंत्र के साथ करें नवरात्रि की पूजा, ये हैं माता के बीज मंत्र और विधि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 10 August 2026: आज सोम प्रदोष और सोमवार व्रत पर पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
आज सोम प्रदोष और सोमवार व्रत पर पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
Weekly Rashifal 10-16 August 2026: किस राशि की बढ़ेगी परेशानी, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
किस राशि की बढ़ेगी परेशानी, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
सुबह सावन सोमवार, शाम सोम प्रदोष...10 अगस्त को शिव पूजा के दो सबसे प्रभावी मुहूर्त, जानें किस समय क्या चढ़ाएं
10 अगस्त को शिव पूजा का दोहरा संयोग, सुबह जलाभिषेक और शाम सोम प्रदोष, नोट कर लें सही समय

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget