एक्सप्लोरर

Vidur Niti: इन 3 चीजों से रहें सावधान, बर्बाद कर देते हैं किसी का भी जीवन

Vidur Niti: महात्मा विदुर अपने विदुर नीति में बताते हैं कि अगर मनुष्य अपने मन में उभरने वाली कुछ भावनाओं पर नियंत्रण कर ले तो उसका जीवन सफल हो सकता है.

Vidur Niti: ऐसी मान्यता है कि मनुष्य का जीवन बहुत दुर्लभ होता है. यह बड़े भाग्य से प्राप्त होता है. महात्मा विदुर जी (Mahatma Vidur Ji) धृतराष्ट्र को समझाते हुए कहते हैं कि यह जीवन बहुत अनमोल है. इसको मन में उभरने वाले किसी भावनाओं के चक्कर में व्यर्थ नहीं गवा देना चाहिए. अपने मन पर नियंत्रण रखें जिससे आपका जीवन सुखी और सफल रहे. मस्तिष्क के विचारों पर नियंत्रण करना बहुत कठिन कार्य है. महात्मा विदुर ने अपनी विदुर नीति (Vidur Niti) में मन में उभरने वाले तीन मनोभावों पर नियंत्रण रखने की बात कही है. जिससे हमारा जीवन सार्थक हो सके.

इन पर रखें अपना नियंत्रण

कामवासना: विदुर जी (Vidur) कहते हैं कि कामवासना से ग्रसित मनुष्य अपना विवेक खो देता है. उसमें सोचने समझने की क्षमता का अभाव हो जाता है. उसके द्वारा किया गया कार्य अनैतिक होता है. इसलिए मनुष्य को अपने काम भावना पर नियंत्रण रखना चाहिए. जिससे समाज में उसकी स्थिति अच्छी बने. कामलोलुप मनुष्य अनिद्रा का शिकार हो जाता है. उसका मन किसी भी काम में नहीं लगता है.

क्रोध: विदुर नीति (Vidur Niti) में कहा है कि क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है क्योंकि यह सबसे पहले अपनी ही बुद्धि को भ्रष्ट करता है. क्रोधी स्वभाव का व्यक्ति हर छोटी छोटी बात पर उत्तेजित हो जाता है. वह बिना सोचे समझे कार्य को अंजाम देता है. जिसके कारण उसे नुकसान उठाना पड़ता है. अगर कोई व्यक्ति क्रोध में होता है तो उसके सामने कही हुई अच्छी बात का भी बुरा परिणाम मिलता है.

लोभ: विदुर जी ( Vidur Ji ) कहते हैं कि लालच मनुष्य को अंधा बना देता है. किसी दूसरे का धन हड़पने की इच्छा प्रबल हो जाती है. दूसरों को सुख में देखकर लालची व्यक्ति पश्चाताप से भर जाता है. उसके मन में सदा यह विचार चलता रहता है कि वह कैसे दूसरों की वस्तु पर अपना अधिकार स्थापित कर ले. अपनी इसी भावना के चलते लोभी मनुष्य कभी भी सुख की नींद नहीं सो पाता है. वह शारीरिक रूप से कमजोर होता जाता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Amavasya 2026: सावन अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र में होगा स्नान, सही मुहूर्त देखें, इसी दिन सूर्य ग्रहण भी
सावन अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र में होगा स्नान, सही मुहूर्त देखें, इसी दिन सूर्य ग्रहण भी
Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर 4 प्रहर, 4 खास वस्तु, 4 मंत्र...आज रात इस तरह करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न
सावन शिवरात्रि पर 4 प्रहर, 4 खास वस्तु, 4 मंत्र...आज रात इस तरह करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए क्यों भारत में मान्य नहीं होगा सूतक काल?
क्या 12 अगस्त को लगेगा सूतक काल? जानें हरियाली अमावस्या पर स्नान-दान का सही समय
Rashifal 12 August 2026: हरियाली अमावस्या पर ग्रहों का बड़ा खेल, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली अमावस्या पर ग्रहों का बड़ा खेल, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget