एक्सप्लोरर

Vat Savitri Vrat 2022: पहली बार वट सावित्री का व्रत रखने जा रही महिलाएं यहां जानिए व्रत करने का पूरा तरीका

Vat Savitri Vrat 2022 Puja Vidhi: अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुहागिन महिलाएं वट सावित्री व्रत का पूजन करती हैं.

Vat Savitri Vrat 2022 Puja Vidhi, Importance: जो महिलाएं पहली बार वट सावित्री का व्रत रखने जा रही हैं, उन्हें पूजा मुहूर्त, पूजा विधि के बारे में जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है. क्योंकि वट सावित्री का व्रत अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु का वरदान पाने के लिए किया जाता है. हर साल ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को वट सावित्री व्रत किया जाता है. इस साल यह 30 मई दिन सोमवार को पड़ रहा है.

30 मई दिन सोमवार को सोमवती अमावस्या भी पड़ रही है. इसी दिन शनि जयंती भी मनाई जाएगी. प्रातः काल से ही सर्वार्थ सिद्धि योग और सुकर्मा योग भी है. ऐसे शुभ संयोग में वट सावित्री का व्रत अत्यंत फलदायक सिद्ध होगा.

  • अमावस्या तिथि का प्रारंभ 29 मई दिन रविवार को दोपहर 2:54 से होगा.
  • अमावस्या तिथि का समापन 30 मई दिन सोमवार को सायंकाल 4:59 पर होगा.
  • वटसावित्री व्रत 30 मई 2022 सोमवार को रखा जाएगा.

Vat Savitri Vrat 2022 Pujan Samgri: पूजा सामग्री

व्रत करने वाली महिलाओं को दो टोकरी में सामान सजा कर रख लेना चाहिए. इसमें सावित्री और सत्यवान की मूर्ति, बांस का पंखा, कच्चा सूत, लाल रंग का कलावा, बरगद का फल, धूप, मिट्टी का दीपक, फल, फूल, बताशा, रोली, सवा मीटर का कपड़ा, इत्र, पान, सुपारी, नारियल, सिंदूर, अक्षत, सुहाग का सामान, घर से बनी पूडिया, भीगा चना, मिठाई, जल से भरा कलश, मूंगफली के दाने, मखाने का लावा.

Vat Savitri Vrat 2022 Puja Vidhi : वट सावित्री व्रत पूजा विधि

प्रात काल स्नान करके दोनों टोकरी का सामान लेकर बरगद के पेड़ के पास जाकर, बरगद के पेड़ को जल चढ़ाएं. बरगद के पेड़ पर रोली और कुमकुम का टीका लगाएं. कच्चा सूत बांधकर सात बार परिक्रमा करें. विधिवत पूजा अर्चना करें, और आरती उतारें. साथ ही साथ अपने पति के लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें.

वट सावित्री व्रत पूजा का महत्व (Vat Savitri Vrat 2022 Puja Importance)

वट सावित्री का व्रत रखने वाली महिलाओं को सौभाग्यवती होने का वरदान प्राप्त होता है. सुहागिन महिलाएं अपनी सास को बायना भी देती हैं, जिससे उन्हें आशीर्वाद प्राप्त होता है. पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए किया जाने वाला यह व्रत, उनके घर में सुख समृद्धि और संपन्नता लाता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Krishna Temple: भारत का ऐसा कृष्ण मंदिर, जहां आज भी रात में सुनाई देती है बांसुरी की धुन!
Krishna Temple: भारत का ऐसा कृष्ण मंदिर, जहां आज भी रात में सुनाई देती है बांसुरी की धुन!
Devshayani Ekadashi 2026: एकादशी की रात तकिए के नीचे छुपा दें ये 1 मामूली चीज, 4 महीने तक घर के आसपास भी नहीं भटकेगी कंगाली!
Devshayani Ekadashi 2026: एकादशी की रात तकिए के नीचे छुपा दें ये 1 मामूली चीज, 4 महीने तक घर के आसपास भी नहीं भटकेगी कंगाली!
Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें ये 1 काम, गुरु ग्रह की कृपा मिलने की है मान्यता
Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें ये 1 काम, गुरु ग्रह की कृपा मिलने की है मान्यता
Devshayani Ekadashi 2026: आज रात सोने से पहले करें इस मंत्र का जाप, होगी हर मनोकामना पूरी
Devshayani Ekadashi 2026: आज रात सोने से पहले करें इस मंत्र का जाप, होगी हर मनोकामना पूरी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget