एक्सप्लोरर

Vasudev Dwadashi 2022: वासुदेव द्वादशी कब है? व्रत मात्र से होता है सभी पापों का नाश, जानें तिथि और महत्व

Vasudev Dwadashi 2022 Date: वासुदेव द्वादशी का व्रत आषाढ़ माह की द्वादशी तिथि को रखा जाता है. यह व्रत भगवान कृष्ण को समर्पित है.

Vasudev Dwadashi 2022 Importance: हिंदू धर्म में भगवान कृष्ण से संबंधित व्रत एवं त्योहार का विशेष महत्व होता है. इन्हीं व्रतों में से एक व्रत है वासुदेव द्वादशी व्रत. हिंदी पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर साल आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को रखा जाता है. यह व्रत देवशयनी एकादशी के ठीक अगले दिन रखा जाता है. इसी व्रत के साथ चातुर्मास की शुरुआत भी हो जाती है. वासुदेव द्वादशी व्रत में भगवान कृष्ण के साथ लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है.

वासुदेव द्वादशी व्रत 2022 (Vasudev Dwadashi 2022) तिथि

हिंदी पंचांग के मुताबिक, वासुदेव द्वादशी व्रत चातुर्मास के दिन रखा जाता है. इस बार यह व्रत 10 जुलाई दिन रविवार को रखा जाएगा. कृष्ण भक्त इस दिन व्रत रखते हुए उनकी पूजा करेंगे तथा अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु प्रार्थना करेंगे.

वासुदेव द्वादशी व्रत 2022 का महत्व (Vasudev Dwadashi 2022 importance)

धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, वासुदेव द्वादशी का व्रत रखते हुए जो भक्त भगवान कृष्ण के साथ-साथ मां लक्ष्मी जी की पूजा करता है. उसके घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है. सुख-समृद्धि और सौभाग्य की वृद्धि होती है. भगवान भक्तों के ऊपर प्रसन्न होकर उनकी मनोकामना की पूर्ति का वरदान देते हैं. भक्तों के सभी पाप कट जाते हैं. निःसंतान महिलायें यह व्रत रखते हुए भगवान कृष्ण की पूजा करती तो उन्हें सुंदर और स्वस्थ संतान प्राप्ति का वरदान मिलता है. इसी दिन से जया पार्वती व्रत की भी शुरूआत होती है, इसलिए इस व्रत का महत्व और भी बढ़ जाता है.

वासुदेव द्वादशी पूजा विधि (Vasudev Dwadashi 2022 Puja Vidhi)

वासुदेव द्वादशी व्रत के दिन प्रातः काल उठकर नित्यकर्म से निवृत होकर भगवान कृष्ण और देवी लक्ष्मी को प्रणाम करते हुए व्रत का संकल्प लें. इसके बाद पूजा शुरू करें. पूजन में फल, फूल, धूप, दीपक, अक्षत, भांग, धतूरा, दूध, दही और पंचामृत से भगवान कृष्ण और माता लक्ष्मी को अर्पित करें. पूजा के अंत में आरती करें. अब पूरे दिन व्रत रखें. शाम को आरती करने के बाद पालाहार करें. अगले दिन पूजा करने के बाद सबसे पहले जरूरतमंदों को यथा शक्ति दान दें. इसके बाद भोजन करें.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
Rashifal 23 July 2026: मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Rashifal 22 July 2026: कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget