एक्सप्लोरर

Vastu Tips : जानें कैसा हो पूजाघर? निर्माण के वक्त इन बातों का रखें खास ध्यान

घर में पूजा घर सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. लिहाज़ा इस महत्वपूर्ण हिस्से के निर्माण के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान भी रखना ज़रुरी होता है. कुछ खास नियम जो पूजाघर के लिए बनाए गए हैं अगर उन्हें ध्यान में रखकर इसका निर्माण किया जाए तो घर में सुख समृद्धि सदैव बनी रहती है.

हिंदू धर्म को मानने वाले हर शख्स के घर में मंदिर अवश्य रूप से होता है. भगवान के निवास स्थान के रूप में एक खास जगह उन्हें ज़रुर दी जाती है. क्योंकि यह हिस्सा घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. लिहाज़ा इस महत्वपूर्ण हिस्से के निर्माण के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान भी रखना ज़रुरी होता है. कुछ खास नियम जो पूजाघर के लिए बनाए गए हैं अगर उन्हें ध्यान में रखकर इसका निर्माण किया जाए तो घर में सुख समृद्धि सदैव बनी रहती है. भगवान का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहता है. आज हम वास्तु शास्त्र में दी गई घर में मंदिर निर्माण को लेकर अहम जानकारियों से आपको अवगत कराएंगे. 

घर में पूजाघर के लिए वास्तु टिप्स

ये दिशा है उपयुक्त

वास्तु शास्त्र की मानें तो पूजाघर के निर्माण के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा सबसे उत्तम मानी गई है. जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है. कहते हैं इस दिशा में देवताओं का वास होता है. और इसी कारण घर में भगवान को स्थापित करने की यही जगह उत्तम बताई जाती है. 

बाथरूम व शौचालय से हो दूर

घर में मंदिर का निर्माण करते हुए इस बात का सदैव ध्यान रखें कि पूजाघर के सामने या आस पास बाथरूम या शौचालय ना हो. सिर्फ यही नहीं अगर पूजा घर छत पर बनाया जा रहा है तब भी ध्यान रहे कि उसके नीचे बाथरूम या टॉयलेट ना हो.

ना रखें खंडित मूर्ति या तस्वीर

पूजाघर में कभी भी भूलकर भी खंडित मूर्ति या तस्वीर ना रखें. अगर ऐसा है तो उसे तुरंत हटा दें. उस मूर्ति को मंदिर में किसी पेड़ के नीचे या फिर बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए. 

पूजाघर में शिवालय ना हो स्थापित 

कुछ लोग घर के पूजाघर में शिवालय भी स्थापित करवाते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसा नहीं करना चाहिए. हालांकि भगवान शिव की तस्वीर घर के मंदिर में रखी जा सकती है लेकिन कभी भी शिवालय की स्थापना ना करें. वहीं अगर किसी भी कारणवश रखनी भी है तो केवल अंगूठे के पौरे जितनी...इससे ज्यादा बड़ी नहीं. 

ऐसी हो गणपति की मूर्ति

गणेश जी को सर्वप्रथम देव माना गया है. इसीलिए हर शुभ कार्य से पहले गणपति का स्मरण ज़रुरी है. ठीक इसीलिए घर के मंदिर में गणेश जी को सर्वप्रथम स्थान देना चाहिए. लेकिन ध्यान रहे कि गणेश जी की मूर्ति या प्रतिमा का मुख हमेशा उत्तर दिशा की तरफ हो. और इनका मुख कभी भी पूर्व या पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए. जबकि हनुमान जी की प्रतिमा का मुख हमेशा दक्षिण की तरफ रखा जाता है. 

ऐसे हो घर के पूजाघर के कपाट

वास्तु शास्त्र में ये बताया गया है कि घर में पूजा घर के अगर कपाट हैं तो दो पल्ले वाले होने चाहिए...एक पल्ले वाले नहीं. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साप्ताहिक लव राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: किसकी लव लाइफ में घुलेगी मिठास और कहां होगी तकरार? पढ़ें 12 राशियों का हाल
Weekly Love Rashifal 12 to 17 October 2026: प्यार में बढ़ेगी नजदीकी या गलतफहमियां बिगाड़ेंगी बात? पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल
माता वैष्णो देवी, शारदीय नवरात्र के पहले दिन 47,346 भक्तों ने टेका मत्था, शत चंडी महायज्ञ के साथ शुरू हुआ 9 दिवसीय उत्सव
माता वैष्णो देवी, शारदीय नवरात्र के पहले दिन 47,346 भक्तों ने टेका मत्था, शत चंडी महायज्ञ के साथ शुरू हुआ 9 दिवसीय उत्सव
शारदीय नवरात्रि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, 18 भुजाओं वाली मां बड़ी चंद्रिका के दर्शन को लगी लंबी कतारें
शारदीय नवरात्रि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, 18 भुजाओं वाली मां बड़ी चंद्रिका के दर्शन को लगी लंबी कतारें
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन लगाएं मां दुर्गा को ये 9 खास भोग, हर मनोकामना होगी पूरी; जानें तिथियां व महत्व
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन लगाएं मां दुर्गा को ये 9 खास भोग, हर मनोकामना होगी पूरी; जानें तिथियां व महत्व

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget