एक्सप्लोरर

Vastu Tips: सोने से पहले आप भी करते हैं ये काम तो नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी, आज ही सुधार लें ये आदतें

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार सोने से पहले कुछ कामों को करना अच्छा नहीं माना जाता है. इसलिए स्त्री-पुरुष दोनों ही सोने से पहले इन कामों को न करें. इन कामों से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं.

Vastu Shastra for Lakshmi ji Upay: सनातन हिंदू धर्म में नियमों का विशेष महत्व होता है. ज्योतिष शास्त्र हो या वास्तु शास्त्र सभी में कुछ आदतों के बारे में बताया गया है, जिसका संबंध घर-परिवार की तरक्की और खुशहाली से जुड़ा होता है. वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिन्हें स्त्री और पुरुष दोनों को ही रात में सोने से पहले भूलकर नहीं करना चाहिए. क्योंकि वास्तु शास्त्र में इन आदतों को अच्छा नहीं माना जाता है. यदि आप सोने से पहले इन कामों को करेंगे तो इससे मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं और आपको धन-संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है. जानते हैं इन कामों के बारे में.

  • सिरहाने पानी की बोतल रखना- रात में कई लोग पानी की बोतल को सिरहाने रखकर सोते हैं, जिससे कि प्यास लगने पर वो तुंरत पानी पी सके. लेकिन वास्तु शास्त्र में इस आदत को अशुभ माना गया है. इसके अनुसार सिरहाने पानी की बोतल लेकर सोने से चंद्र दोष होता है. साथ ही इससे नकारात्मकता भी बढ़ती है. इसलिए यदि आप भी ऐसा करते हैं तो आज ही इस आदत को छोड़ दें. आप बेड से कुछ दूरी पर टेबल आदि में पानी की बोतल रख सकते हैं.
  • जूठे बिस्तर पर सोना- वैसे तो शास्त्रों में बिस्तर पर भोजन करना वर्जित माना जाता है. लेकिन इसके बावजूद भी कई लोग बिस्तर पर बैठकर ही खाना खाते हैं. इतना ही नहीं इसके बाद वे जूठे बर्तन को भी उसी कमरे में रख देते हैं और बिना बिस्तर साफ किए ही सो जाते हैं. आपकी यह आदत बर्बादी का कारण बन सकती है. क्योंकि इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं. क्योंकि जहां साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता, वहां देवी लक्ष्मी वास नहीं करती हैं. इसी के साथ गंदे या जूठे बिस्तर पर सोने से रात में बुरे सपने भी आते हैं.
  • तकिए के नीचे न रखें ये चीजें- रात में सोने से पहले कभी भी तकिए के नीचे पर्स, घड़ी, अखबार, किताब या इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े उपकरणों को नहीं रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र में ऐसी आदतों को गलत बताया गया है. इससे न केवल आपकी नींद प्रभावित होती है बल्कि इसका असर घर की सुख-समृद्धि पर भी पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Namak Ke Totke: दरिद्रता दूर करते हैं नमक ये टोटके, घर में आती है सुख-समृद्धि

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra 2026: दशहरे पर पूजे जाते हैं ये 2 खास भाले, कुंभ में नागा साधुओं से पहले क्यों कराया जाता है गंगा स्नान?
Dussehra 2026: दशहरे पर पूजे जाते हैं ये 2 भाले, कुंभ में नागा साधुओं से पहले होता है इनका स्नान
Happy Dussehra Wishes 2026: विजयादशमी पर प्रियजनों को भेजें ये 10 खास शुभकामनाएं संदेश, देखें लिस्ट
दशहरा पर अपनों को ये संदेश भेजकर कहें हैप्पी विजयादशमी, देखें टॉप 10 मैसेज
Aaj Ka Panchang 20 October 2026: दशहरे पर सुबह नवमी, दोपहर में दशमी, कब करें हवन और पूजा?
आज का पंचांग 20 अक्टूबर 2026: दोपहर 12:50 बजे से दशमी, ये है दशहरे का विजय मुहूर्त
Dussehra 2026: दशमी दोपहर 12:50 बजे से, फिर आज ही क्यों होगा रावण दहन? समझें धर्मशास्त्र का नियम
सुबह नवमी थी तो शाम को रावण दहन कैसे? दशहरे की तारीख का नियम समझिए

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget