एक्सप्लोरर

Namak Ke Totke: दरिद्रता दूर करते हैं नमक ये टोटके, घर में आती है सुख-समृद्धि

Salt Remedy: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नमक शुक्र और चंद्र का प्रतिनिधित्व करता है. चुटकी भर नमक कंगाली दूर करने और किस्मत बदलने में बहुत कारगर माना जाता है. जानते हैं इसके टोटकों के बारे में.

Namak Ke Upay: ग्रह-नक्षत्रों की दशा खराब तो इसका असर व्यक्ति के आर्थिक और मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनका इस्तेमाल ग्रहों को शांत और मजबूत करने के लिए किया जाता है. नमक ना केवल खाने में स्वाद बढ़ाता है बल्कि इससे जुड़े ज्योतिष उपाय भी विशेष लाभ दिलाते हैं. चुटकी भर नमक किस्मत बदलने में बहुत कारगर होता है. धन लाभ और भाग्य को मजबूत करने के लिए नमक के टोटके बहुत उपयोगी माने जाते हैं. आइए जानते हैं नमक से जुड़े कुछ खास टोटके और उपायों के बारे में.

नकारात्मक ऊर्जा दूर करता है नमक

नमक घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का काम करता है. इसके लिए घर में पोंछा लगाते समय पानी में चुटकी भर नमक मिला दें. हफ्ते में दो बार ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है. कहा जाता है घर में नमक वाला पोछा लगाने से शीघ्र धन की प्राप्ति होती हैं. अगर तरक्की चाहते हैं तो घर में नमक से पोछा जरूर लगाएं. कांच की प्याली में नमक भर कर बाथरूम में रखने पर सूक्ष्म कीटाणु नष्ट और बुरी शक्तियां दूर होती हैं.

दरिद्रता दूर करता है नमक

तंत्र शास्त्र में दरिद्रता दूर करने और बरकत के लिए नमक का टोटका बहुत असरदार माना जाता है. इसके लिए नमक को कांच की प्याली में भरकर उसमें चार-पांच लौंग डाल दें. ऐसा करने से घर पर लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहती है और धन की बरकत होती है. हफ्ते में एक बार बच्चों को नमक वाले पानी से नहलाना चाहिए. माना जाता है कि इस टोटके से बच्चे बुरी नजर से बचे रहते हैं.

कलह-कलेश दूर करता है नमक

पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता है या घर में तनाव रहता है तो नमक का ये टोटका आजमा कर देखें. एक कांच की कटोरी या गिलास में सेंधा नमक डालकर इसे अपने बेडरूम में रख दें. कमरे से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और घर के हालात सुधर जाएंगे. दांपत्य संबंधों में सुधार के लिए रात में  सेंधा नमक या सफेद साबुत नमक का एक छोटा टुकड़ा अपने बेडरूम के कोने में रखकर सो जाएं. इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है.

ये भी पढ़ें

इस राशि की लड़कियां ससुराल में सबकी लाडली होती हैं, मानी जाती हैं भाग्यशाली

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का सिंह राशिफल: 7वें चंद्रमा से चमकेगा व्यापार, नई प्रॉपर्टी व वाहन की खरीद के योग, पैतृक विवाद से बचें
आज का सिंह राशिफल: 7वें चंद्रमा से चमकेगा व्यापार, नई प्रॉपर्टी व वाहन की खरीद के योग, पैतृक विवाद से बचें
आज का कर्क राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से हठधर्मिता पर नियंत्रण जरूरी, ग्रहण दोष से काम में लापरवाही से बचें व परिजनों का संबल
आज का कर्क राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से हठधर्मिता पर नियंत्रण जरूरी, ग्रहण दोष से काम में लापरवाही से बचें व परिजनों का संबल
आज का मिथुन राशिफल: 9वें चंद्रमा से रचनात्मक प्रतिभा, वृद्धि योग से करियर में बड़ी गुड न्यूज, तेजी से आएगा धन व परिवार संग हास-परिहास
आज का मिथुन राशिफल: 9वें चंद्रमा से रचनात्मक प्रतिभा, वृद्धि योग से करियर में बड़ी गुड न्यूज, तेजी से आएगा धन व परिवार संग हास-परिहास

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget