एक्सप्लोरर

Tulsi Plant: एकादशी, ग्रहण और इन दिनों में कभी न लगाएं तुलसी का पौधा, सौभाग्य की जगह आने लगेगा दुर्भाग्य

Tulsi Plant: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र और पूजनीय माना गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत दिनों में लगाया गया तुलसी का पौधा घर-परिवार के लिए दुर्भाग्य का कारण भी बन सकता है

Tulsi Plant Planting at Home: कहा जाता है कि जिस घर पर हरा-भरा तुलसी का पौधा होता है, वहां मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और ऐसे घर पर सदा सुख-समृद्धि का वास होता है. हिंदू धर्म में इस पौधे का बहुत महत्व होता है. हिंदू धर्म से जुड़े कई ग्रंथ और पुराणों में भी तुलसी पौधे के महत्व का बखान किया गया है.

तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. इसलिए मान्यता है कि जहां तुलसी का पौधा होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत दिनों में तुलसी का पौधा लगाने से यह घर-परिवार के लिए सौभाग्य के बजाय दुर्भाग्य का कारण बन सकता है. इसलिए यह जान लीजिए कि, किन दिनों में तुलसी पौधे को घर पर लगाने से बचना चाहिए.

इन दिनों में भूलकर न लगाएं तुलसी का पौधा

  • हिंदू धर्म में हर काम और पूजा-पाठ के लिए शुभ दिन और मुहूर्त होते हैं. ठीक इसी तरह से शास्त्रों में तुलसी के पौधे को लगाने के शुभ दिनों के बारे में बताया गया है.
  • शास्त्रों में बताया गया है कि, सोमवार, बुधवार और रविवार के दिन कभी भी तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए. रविवार के दिन तो तुलसी को स्पर्श करने से भी बचना चाहिए.
  • इसके साथ ही एकादशी तिथि पर भी तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए. लेकिन एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल जरूर चढ़ाएं. इसके लिए आप एक दिन पूर्व ही तुलसी तोड़कर रख लें.
  • सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण के दिन भी भूलकर तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए.

इन दिनों में तुलसी लगाना होता है शुभ

  • तुलसी का नया पौधा लगाने के लिए गुरुवार का दिन शुभ माना गया है. गुरुवार दिन भगवान विष्णु को समर्पित है और भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रिय है. इसलिए गुरुवार के दिन तुलसी लगाने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है.
  • गुरुवार के साथ ही आप शुक्रवार और शनिवार के दिन भी तुलसी का पौधा लगा सकते हैं. शनिवार को तुलसी का पौधा लगाने से आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलता है. वहीं शुक्रवार के दिन तुलसी पौधा लगाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.
  • इसके अलावा कार्तिक का महीना तुलसी का पौधा लगाने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है. कार्तिक माह में घर पर तुलसी का पौधा लगाएं और पूरे महीने संध्या के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं. इससे घर पर सुख-समृद्धि आती है.

ये भी पढ़ें: Mohini Ekadashi 2023: मोहिनी एकादशी कब है? जानें मुहूर्त और इस दिन श्रीहरि विष्णु के मोहिनी रूप की पूजा का महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 19 August 2026: आज बुधवार गणेश जी की पूजा में बन रहे खास योग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज बुधवार गणेश जी की पूजा में बन रहे खास योग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
Tulsidas Jayanti 2026: 500 साल बाद भी हर संकट का अचूक इलाज क्यों हैं तुलसीदास जी की चौपाइयां?
तुलसीदास जयंती 2026: संकट की घड़ी में क्यों जरूरी है मानस का पाठ? जानिए मन को शांत करने वाले 5 सूत्र
Ramcharitmanas: घर में रामचरितमानस है तो भूलकर भी न रखें इस जगह, जानें सही नियम
घर में रामचरितमानस है तो भूलकर भी न रखें इस जगह, जानें सही नियम
सावन में क्यों नहीं खाते नॉनवेज? सिर्फ धर्म नहीं, विज्ञान में भी छिपा है जवाब
Sawan 2026: सावन में नॉनवेज क्यों नहीं खाना चाहिए? असली वजह जानकर बदल जाएगी आपकी सोच

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget