एक्सप्लोरर

धर्म: नारायण तक पहुंचने का रास्ता है गौमाता की सेवा, बैकुंठ की होती है प्राप्ति

धर्म: साक्षात नारायण का स्वरूप है गौमात, दिन की पहली रोटी करें गौमाता के नाम, बढ़ेगी सुख-समृद्धि और मिलेगा मोक्ष.

धर्म: प्रत्येक जीव सम्मान का अधिकारी है. भारतीय संस्कृति में प्रत्येक जीव को सम्मान दिया भी जाता है. पुराणों में ऐसी बाते कहीं गई है. जिसमें पशु-पक्षियों का वर्णन देवता स्वरूप में किया जाता है. जैसा कि हम सभी जानते हैं गरुड़ देवता भगवान विष्णु के वाहन है, तो नाग शिव के गले का हार है. मां दुर्गा शेर पर सवार है, तो कार्तिकेय के साथ मयूर वाहन है. इसी प्रकार इस शास्त्रों में गाय के महत्व को सर्वोपरि माना गया है. गाय को गौमाता कहा गया है. पुरातन काल में इसे गौ-धन कहा जाता था. स्वयं भगवान श्री कृष्ण गौ माता के भक्त थे. उनका लगभग पूरा जीवन गायों के इर्द-गिर्द ही बीता. 

33 करोड़ देवी-देवताओं का वास 

कहा जाता है गौमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है. धर्मशास्त्रों के अनुसार जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है, धर्म का नाश होता है, तो पृथ्वी परम पिता परमेश्वर के पास गौमाता के रूप में पहुंचती है तथा पाप का बोझ कम करने की प्रार्थना करती है. गौ माता की पुकार सुनकर प्रभु पाप का अंत करने के लिए स्वयं अवतरित होते हैं और पापियों का विनाश करके धर्म की पुनः स्थापना करते हैं. इससे यह पता चलता है कि पृथ्वी में बढ़ रहे पापों का नाश करने के लिए परमपिता से आग्रह पृथ्वी मां गौमाता के रूप में करती हैं.

ग्रंथों के अनुसार, गौमाता के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है. गौमाता के शरीर का शायद ही कोई भाग ऐसा हो, जिस पर किसी देवता का वास न हो. इस प्रकार गौमाता संपूर्ण ब्रह्मांड अर्थात साक्षात नारायण का स्वरूप हैं. इसीलिए शास्त्रों में कहा गया है कि मात्र गौमाता की पूजा-अर्चना करने से सृष्टि के 33 करोड़ देवी - देवताओं की आराधना का फल मिलता है. इसलिए घर में बनी पहली रोटी गौमाता को खिलाने का प्रावधान है. इससे गौमाता के साथ-साथ नारायण का आर्शीवाद भी प्राप्त होता है. नारायण तक पहुंचने का सीधा रास्ता गौमाता की ओर से गुजरता है.

गौमाता की सेवा करने वाले को अंत में बैकुंठ की प्राप्ति होती है. जो व्यक्ति गौमाता की सेवा करता है, वह जीवन-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है. यानी जिस घर में गौ माता का वास होता है, वहां 33 करोड़ देवी-देवता निवास करते हैं. इस प्रकार गौमाता की सेवा करने वाले को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. घर-परिवार में सुख-समृद्धि भी बढ़ती है.

जिन लड़कियों की होती है ये 'राशि', उनमें होती है कुछ विशेष अदा, हर कोई हो जाता है फिदा

चाणक्य नीति: चाणक्य की इन बातों का ध्यान रखने वाला जग में पाता है सम्मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Freedom Sale 2026: स्टूडेंट्स शॉपिंग लिस्ट में जोड़ें ये 8 चीजें, करियर और समृद्धि के माने जाते हैं फायदेमंद
स्टूडेंट्स शॉपिंग लिस्ट में जोड़ें ये 8 चीजें, करियर और समृद्धि के माने जाते हैं फायदेमंद
Rashifal 8 August 2026: शनिवार को किस्मत देगी इन 6 राशियों का साथ, न गवाएं अवसर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को किस्मत देगी इन 6 राशियों का साथ, न गवाएं अवसर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Freedom Sale 2026: मेष खरीदता है जल्दबाजी में, कन्या जांचती है Reviews! जानें राशियों का Shopping Style
मेष खरीदता है जल्दबाजी में, कन्या जांचती है Reviews! जानें राशियों का Shopping Style
कांवड़ यात्रा से लौटते ही शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत? जानें शास्त्रों का नियम और बड़ा कारण
कांवड़ यात्रा के बाद कब बना सकते हैं शारीरिक संबंध? जानें संयम से जुड़ी मान्यता

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget