एक्सप्लोरर

Safalta ki kunji : करियर-कारोबार में फैसले के वक्त इन बातों का रखें खास ख्याल

कहा जाता है कि करियर हो या कारोबार कामयाबी पाने का कोई शॉर्टकट नहीं है, लेकिन कुछ बातों का ख्याल रखा जाए तो तरक्की की ऊंचाइयों को आसानी से छुआ जा सकता है.

Safalta ki kunji : अगर परीक्षा, इंटरव्यू जैसी मुश्किलें पार कर पसंद की नौकरी पाली है तो संतुष्ट होकर बैठना नहीं है. आपसे अपेक्षा होती है कि आप पहले ही दिन बॉस और साथियों से लोहा मनवा लें और फिर लगातार सुधार लाते जाएं. पहली नौकरी में अच्छा काम दिखाना सफल करियर के लिए जरूरी है, इसके लिए खूब मेहनत करनी होगी। पढ़ाई के दिनों की आदतें छोड़नी होंगीं। समझना होगा कि आप स्टूडेंट नहीं, प्रोफेशनल हैं. इसलिए कुछ जरूरी बिंदुओं पर काम करने से आसानी रहेगी.

समय का प्रबंधन 
ध्यान रखें कि आप तय समय से कुछ पहले ऑफिस पहुंच जाएं. स्कूल-कॉलेज में साल अंत में परीक्षा देनी होती थी, यहां रोज देनी होगी और पास भी होना है. तय समय से पहले ऑफिस न छोड़ें, दिए गए जरूरी कामों को समय-सीमा में पूरा करने के लिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी है.

ऑफिस के अंदर का माहौल समझें
हर ऑफिस का अपना माहौल और संस्कृति होती है. पहले दिन से इसका अध्ययन कर समझने की कोशिश करें. क्या कर्मचारी कैजुअल कपड़े पहनकर आते हैं या फॉर्मल. वे ईमेल से संवाद करते हैं या सामने मिलकर, कुछ काम बच जाए, तो उसे घर से करने का चलन है या नहीं….

खुद से अपेक्षाएं समझें 
खुद पहल कर बॉस से बातचीत करके जानें कि आपकी जिम्मेदारी ठीक-ठीक क्या है, कंपनी के लक्ष्यों को पाने की प्रक्रिया में आप कहां ठहरते हैं.

पहले सुनें-देखें फिर करें
लग सकता है कि आप काफी कुछ जानते हैं लेकिन मत भूलिए कि कंपनी में बाकी लोग आपसे पहले से हैं. उनके पास अनुभव है, इसलिए बिन मांगे सुझाव न दें, वो भी हांकने वाले अंदाज में तो कतई नहीं. शुरूआत में आप दूसरों की सुनें, काम देखें. जब पूछा जाए, तो ही राय दें और वह भी विनम्रता से.
 
अनुशासन न खोएं
भले ही ऑफिस का माहौल अनौपचारिक हो, लेकिन किसी साथी की सैलरी पूछना अच्छा नहीं माना जाएगा. ध्यान रखें कि आप क्या बोलते हैं और किससे बोलते हैं. किसी साथी से अनबन की स्थिति आ जाए, तो भी दूसरों से सामने उसकी बुराई कतई न करें.

राजनीति में न उलझें
लगभग हर दफ्तर में ऑफिस पॉलिटिक्स होती है. नए रंगरूट के तौर पर आप इससे जितना दूर रहें, उतना ही अच्छा है. आप नहीं जानते कि कौन किस खेमे में है. बॉस की बुराई कर आपको भी ऐसा करने के लिए उकसा सकता है. 

आत्म् आंकलन करें
पहला महीना खत्म होने पर इमिडिएट बॉस से पूछें कि आपका काम उन्हें कैसा लग रहा है और आपको स्वयं में क्या बदलाव लाने की जरूरत है. स्वयं में सुधार लाने की प्रक्रिया कभी बंद न होने दें.

इन्हें पढ़ें : 

Chanakya Niti: लक्ष्मी जी की कृपा चाहिए तो जीवन में भूलकर भी न करें ये काम, जानें चाणक्य नीति

Pradosh Vrat: इस दिन है सावन का पहला प्रदोष व्रत, करें इस कथा का पाठ, पूरी होगी मनोकामना, बढ़ेगा मान-सम्मान

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर पूजा तक भद्रा का साया नहीं, 29 अक्टूबर को किस समय दिखेगा चांद? नोट करें सही टाइम
Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर पूजा तक भद्रा का साया नहीं, 29 अक्टूबर को किस समय दिखेगा चांद? नोट करें सही टाइम
वाल्मीकि जयंती विशेष: क्या केवल जन्म से कोई महान बनता है या कर्म से? जानिए आदिकवि का दर्शन
वाल्मीकि जयंती विशेष: क्या केवल जन्म से कोई महान बनता है या कर्म से? जानिए आदिकवि का दर्शन
Meera Bai Jayanti 2026: आज कैसे करें कृष्ण पूजा? जानें शुभ समय, विधि और महत्व
आज मीराबाई जयंती, जानिए कृष्ण पूजा का समय, भोग और घर पर पूजा की विधि
Kartik Maas 2026: 27 अक्टूबर से शुरुआत; दीपदान, तुलसी-आंवला पूजन और खान-पान के इन 7 नियमों से मिलेगा अक्षय पुण्य
कार्तिक मास 2026: 27 अक्टूबर से शुरुआत; दीपदान, तुलसी-आंवला पूजन और खान-पान के इन 7 नियमों से मिलेगा अक्षय पुण्य

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget