एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण क्यों लगता है? इसके पीछे है एक रोचक पौराणिक कथा

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण आरंभ हो चुका है. ये साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है जो तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लग रहा है. सूर्य ग्रहण की पौराणिक कथा यहां पढ़ें-

Surya Grahan 2022, Solar Eclipse 2022: पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण प्रारंभ हो चुका है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल का आखिरी सूर्य ग्रहण बेहद अहम माना जा रहा है. विज्ञान के अनुसार जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक ही सीध में आ जाते हैं सूर्य ग्रहण लगता है.लेकिन इसके पीछे कुछ पौराणिक कथाएं भी हैं. मान्यता है कि राहु केतु के कारण ग्रहण की स्थिति बनती है. ग्रहण से जुड़ी पौराणिक कथा क्या है? आइए जानते हैं.

सूर्य ग्रहण की कथा (surya grahan katha)
सूर्य ग्रहण को लेकर एक पौराणिक कथा प्रचलित है. इस कथा के अनुसार जब देवताओं और दैत्यों के बीच समुद्र मंथन शुरू हुआ तो उसमें से अमृत का कलश भी निकला. 
देवताओं और दैत्यों में अमृत कलश को लेकर विवाद शुरू हो गया. देवताओं को चिंता थी कि यदि अमृत दैत्यों ने पी लिया तो दैत्य अमर हो जाएंगे और हर जगह इनका राज्य हो जाएगा. तब भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप रखा और दैत्यों से अमृत का कलश लेकर देवताओं को अमृतपान कर दिया. 
लेकिन देवताओं की पक्ति में स्वरभानु नाम का एक राक्षस भी रूप बदलकर छिप कर बैठ गया. चंद्रमा और सूर्य ने स्वरभानु को पहचान लिया और भगवान विष्णु को पूरी बात बता दी, यह बात सुनकर तुरंत विष्णु भगवान ने सुर्दशन चक्र से स्वरभानु का सिर धड़ से अलग कर दिया. 
लेकिन तब तक अमृत की बूंद गले से नीचे उतर चुकी थी. इसलिए सिर और धड़ अलग हो जानें के बाद भी जीवित रहा. बाद में सिर राहु और धड़ केतु बन गए. राहु केतु इसी बात का बदला लेने के लिए चंद्र और सूर्य पर समय समय पर आक्रमण करते हैं. इसी क्रिया को ग्रहण कहते हैं.

सूर्य ग्रहण का समय (Surya Grahan 2022 Timing)
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक तौर पर दिखाई देगा. भारत में यह शाम 4 बजकर 22 मिनट से शुरू होगा और सूर्यास्त के समय 6 बजकर 32 मिनट पर खत्म होगा.आज सूर्य ग्रहण होने की वजह से गोवर्धन पूजा का पर्व 26 को और यम द्वितीया 27 अक्टूबर को मनाई जाएगी.

इस बात का रखें ध्यान
मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करने के बाद ही भोजन ग्रहण करना चाहिए. इससे ग्रहण का प्रभाव समाप्त हो जाता है. ऐसी भी मान्यता है कि ग्रहण के समय हानिकारक विकिरण की स्थिति बनती है, जो सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं. इसलिए पवित्र नदी में स्नान करने पर जोर दिया जाता है.

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Bhai Dooj 2022: भैया दूज कब है? 26 या 27 अक्टूबर, जानें भाई को टीका लगाने का शुभ मुहूर्त और सही विधि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 7 October 2026: अभिजीत नहीं, द्वादशी और मघा श्राद्ध कब करें?
Aaj Ka Panchang 7 October 2026: अभिजीत नहीं, द्वादशी और मघा श्राद्ध कब करें?
Navratri 2026: दोनों ऑफिस जाते हैं तो घर में कलश स्थापना कैसे करें?
नवरात्रि में कलश स्थापना करनी है, लेकिन दोनों ऑफिस जाते हैं… पूजा कैसे होगी?
Pitru Paksha 2026: श्राद्ध में गाय और कौवों को भोजन क्यों कराते हैं? जानिए कैसे मिलता है पितरों का आशीर्वाद
Pitru Paksha: श्राद्ध में गाय और कौवों को भोजन क्यों कराते हैं? जानिए कैसे मिलता है पितरों का आशीर्वाद
Matamaha Shraddh: 11 अक्टूबर 2026 को मातामह श्राद्ध, नानी-नाना की तृप्ति से कटता है 'मातृ दोष', जानें घटस्थापना के दिन क्यों होता है यह खास श्राद्ध
11 अक्टूबर 2026 को मातामह श्राद्ध: नानी-नाना की तृप्ति से कटता है 'मातृ दोष', जानें घटस्थापना के दिन क्यों होता है यह खास श्राद्ध

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
आइकॉनिक 'राम' से बने 'राजा दशरथ', रणबीर कपूर की 'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का फर्स्ट लुक
'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का लुक, 'राजा दशरथ' के किरदार में लगे गजब
IND vs WI: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने बताए पहले टी20 में हार के कारण
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने बताए पहले टी20 में हार के कारण
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
Embed widget