एक्सप्लोरर

Sawan Solah Somwar Vrat: सावन में किस सोमवार से शुरू करें 16 सोमवार व्रत, जानें पूजा का सही समय, विधि, नियम

Sawan Solah Somwar Vrat: सावन में सोमवार का व्रत बहुत महत्वपूर्ण है, इस माह में सोलह सोमवार व्रत भी किए जाते हैं. जानते हैं ये व्रत किस सोमवार से शुरू करें, पूजा विधि, मुहूर्त, नियम और सामग्री

Sawan 2023 Solah Somwar Vrat: हिंदू धर्म में सुखी वैवाहिक जीवन, संतान प्राप्ति और मनचाहा जीवनसाथ पाने के लिए कई व्रत-उपाय किए जाते हैं. इन्हीं में एक ऐसा व्रत है जो इन कामनाओं की पूर्ति के लिए सर्वशक्तिशाली माना जाता है वो है सोलह सोमवार व्रत.

पौराणिक मान्यता है कि सबसे पहले ये व्रत माता पार्वती ने शिव को पति के रूप में पाने के लिए किया था. शिव पुराण के अनुसार 16 सोमवार व्रत शुरू करने के लिए सावन सबसे उत्तम महीना माना जाता है. आइए जानते हैं सोलह सोमवार व्रत कब से शुरू करें, इसकी पूजा विधि, सामग्री, कथा और नियम.

सोलह सोमवार व्रत कब से शुरू करें ? (when to start Solah Somwar Vrat)

सोलह सोमवार का व्रत सावन माह के पहले सोमवार पर शुरू करना उत्तम माना गया है, इसके साथ चैत्र, मार्गशीर्ष और वैशाख मास के पहले सोमवार से भी इसे आरंभ कर सकते हैं. इस व्रत को सोमवार के दिन सूर्योदय से शुरू करें और शाम की पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही व्रत का पारण करें.

किस समय होती सोलह सोमवार व्रत की पूजा ? (Solah Somwar Vrat Puja time)

शिव पुराण के अनुसार सोलह सोमवार व्रत की पूजा दिन के तीसरे पहर में यानी कि 4 बजे के आस- पास शुरू करनी चाहिए. सूर्यास्त से पहले पूजन संपूर्ण हो जाना चाहिए. ग्रंथों के अनुसार शिव पूजा प्रदोष काल में पुण्यफलदायी होती है.

सोलह सोमवार व्रत की सामग्री (Solah Somwar Vrat Samagri)

सोलह सोमवार व्रत में शिवलिंग, पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर), जनेऊ, दीप, धतूरा, इत्र, रोली, अष्टगंध, सफेद वस्त्र, बेलपत्र, धूप, पुष्प, सफेद चंदन, भांग, भस्म, गन्ने का रस, फल, मिठाई, मां पार्वती की 16 श्रृंगार सामग्री (चूड़ी, बिंदी, चुनरी, पायल, बिछिया, मेहंदी, कुमकुम, सिंदूर, काजल आदि.

सोलह सोमवार व्रत की पूजा विधि (Solah Somwar Vrat Puja vidhi)

  • सोमवार व्रत वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त में पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें. साफ, धुले कपड़े पहनकर महादेव के 16 सामने व्रत का संकल्प लें.
  • व्रत का संकल्प लेते समय शिव जी के इस मंत्र का जाप करें. ऊं शिवशंकरमीशानं द्वादशार्द्धं त्रिलोचनम्। उमासहितं देवं शिवं आवाहयाम्यहम्॥
  • शाम को स्त्रियां सोलह श्रृंगार कर प्रदोष काल में शिव जी का अभिषेक करें. घर या मंदिर में शिवलिंग पर जल में गंगाजल डालकर जलाभिषेक करें. फिर पंचामृत शिव को चढ़ाएं.
  • सफेद चंदन से शिवलिंग पर दाएं हाथ की तीन अंगुलियों से त्रिपुण बनाएं, अन्य पूजा सामग्री अर्पित करें.
  • देवी पार्वती को सोलह श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं और धूप-दीप, भोग लगाकर सोमवार व्रत की कथा का श्रवण करें.
  • सोलह सोमवार व्रत में आटे, गुड़ और घी से चूरमा बनाकर भोग लगाया जाता है. इसके तीन हिस्से कर शिव जी को चढ़ाएं.
  • अंत में शिव जी के मंत्रों का जाप, शिव चालीसा पाठ आदि कर आरती कर दें. अब प्रसाद का पहला हिस्सा गाय को दें, दूसरा खुद खाएं और तीसरा अन्य लोगों में बांट दें.

सोलह सोमवार व्रत में इन बातों का रखें ध्यान (Solah Somwar Vrat Rules)

  • सोलह सोमवार व्रत बहुत कठिन माना जाता है, इसलिए व्रत करने वाले 16 सोमवार व्रत का संकल्प लेकर उसे पूरा करें. इसे बीच में नहीं छोड़ना चाहिए नहीं तो व्रत व्यर्थ चले जाते हैं.
  • व्रती पूजा का बाद उसी स्थान पर बैठकर प्रसाद ग्रहण करें. पूजा के बीच उठना शुभ नहीं होता.
  • इस व्रत का पालन करने वालों को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. सोमवार के दिन भूल से भी घर में तामसिक भोजन न बनाएं.

Sawan Somwar 2023: सावन के 8 सोमवार है बहुत खास, हर सोमवार पर बनेंगे एक से बढ़कर एक शुभ संयोग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Varalakshmi Vrat 2026: वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Panchang 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget