एक्सप्लोरर

Shattila Ekadashi 2022: षटतिला एकादशी के दिन इन 6 तरीकों से तिल का इस्तेमाल करने से होगी पुण्य की प्राप्ति, जानें नियम

Shattila Ekadashi Rules 2022: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है. हर माह में दो एकादशी पड़ती हैं और हर एकादशी का अपना अलग महत्व होता है.

Shattila Ekadashi Rules 2022: हिंदू धर्म में एकादशी (Ekadashi 2022) का विशेष महत्व है. हर माह में दो एकादशी पड़ती हैं और हर एकादशी का अपना अलग महत्व होता है. माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी (Magh Month Ekadashi 2022) तिथि को षटतिला एकादशी (Shattila Ekadashi Vrat 2022) के नाम से जाना जाता है. इस एकादशी में भगवान विष्णु की पूजा (Lord Vishnu Puja) की जाती है. माघ मास में पड़ने वाली षटतिला एकादशी में तिल का छह तरीके से प्रयोग करना बहुत शुभ माना जाता है. 

मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से व्यक्ति को कन्यादान, हजारों सालों की तपस्या और स्वर्ण दान के समान पुण्य की प्राप्ति होती है. कहते हैं कि व्यक्ति जीवन के सारे सुख भोगकर आखिर में परमधाम की ओर जाता है. इस साल षटतिला एकादशी (Shattila Ekadashi On 28th January 2022) 28 जनवरी 2022, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी. षटतिला एकादशी के दिन जानें तिल का छह तरीके से कैसे प्रयोग किया जाता है. 

 

ये भी पढ़ेंः Zodiac Sign: ये 4 राशि की लड़कियां पति का प्यार पाने के मामले में होती हैं लकी, बहुत आसानी से चुरा लेती हैं दिल

 

6 तरीकों से करें तिल का प्रयोग (Use Sesame On Shattila Ekadashi 2022 )

माघ मास में आने वाली एकादशी को षटतिला एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस एकादशी में तिल का विशेष रूप से इस्तेमाल करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है. इस दिन पहले तिल मिश्रित जल से स्नान करना चाहिए. दूसरा तिल का उबटन लगाएं, तीसरा भगवान विष्णु को तिल अर्पित करें, चौथा तिल मिश्रित जल का सेवन करें, पांचवां फलाहार के समय तिल का मिष्ठान ग्रहण करें और छठवां एकादशी के दिन तिल से हवन करें या तिल का दान करें.  षटतिला एकादशी के दिन व्रत न करने पर भी इन छह तरीकों से तिल का इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. 

 

ये भी पढ़ेंः Gemology: इन 2 रत्नों को धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, बेहद खतरनाक और प्रभावशाली हैं

 

षटतिला एकादशी व्रत के नियम (Ekadashi Vrat Rules)

– एकादशी व्रत सदैव दशमी के दिन सूर्यास्त के बाद से शुरू हो जाता है. और द्वादशी के दिन व्रत का पारण किया जाता है. व्रत का पारण भी मुहूर्त के हिसाब से ही करना चाहिए. 

– दशमी के दिन भी सूर्यास्त से पहले बिना प्याज लहसुन का साधारण भोजन करना चाहिए.  रात में भगवान का मनन करते हुए ही सोना चाहिए. अगर संभव हो तो इस दिन जमीन पर बिस्तर लगा कर ही सोएं. 

– एकादशी के दिन सुबह उठने के बाद स्नान आदि से निवृत्त हों. इसके बाद भगवान के समक्ष एकादशी व्रत का संकल्प लें. फिर विधि विधान से पूजन करें. इस दौरान षटतिला एकादशी की व्रत कथा अवश्य करें. 

– संभव हो सके तो दिनभर निराहार रहते हुए एक समय ही फलाहार ग्रहण करें.  इस दिन ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करें. इस दिन किसी के बारे में गलत विचार न रखें. एकादशी के दिन सिर्फ प्रभु का नाम लें. 

– एकादशी के अगले दिन द्वादशी पर स्नान आदि के बाद भगवान का पूजन करें. ब्राह्मण को भोजन कराएं और सामर्थ्य के अनुसार दान दें. इसके बाद ही व्रत का पारण करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yogini Ekadashi 2026 Live: योगिनी एकादशी आज या कल ? पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
योगिनी एकादशी आज या कल ? पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Shani Vakri 2026: जुलाई में शनि की वक्री चाल से मचेगी हलचल, पर इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बरसात!
जुलाई में 4 बड़े ग्रहों का महागोचर, जानें कौन सी हैं वो 3 भाग्यशाली राशियां, जिनके शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन?
Saturn's Effect: कुंभ, मीन और मेष समेत इन 3 राशियों पर है शनि का साया, कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'छाया दान' के ये अचूक उपाय
Saturn's Effect: कुंभ, मीन और मेष समेत इन 3 राशियों पर है शनि का साया, कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'छाया दान' के ये अचूक उपाय

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget