एक्सप्लोरर

Shaniwar Rules: शनिवार को क्यों नहीं काटते बाल-नाखून, क्यों नहीं खरीदते लोहा, जानिए इस दिन किन कामों से बचें

Shaniwar Rules: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है. ये बहुत जल्दी प्रसन्न भी हो जाते हैं और भयंकर क्रोधित भी. इसलिए शनिवार के दिन ऐसा कोई काम न करें, जिससे आपको शनि देव की नाराजगी का सामना करना पड़े.

Shaniwar Rules: शास्त्रों में शनि देव को कर्मफलदाया और दंडाधिकारी कहा गया है. क्योंकि शनि देव कर्मों के अनुसार शुभ फल देते हैं और दंड भी देते हैं. शनि देव के शुभ फल से व्यक्ति का जीवन स्वर्ग के समान हो जाता है और वह सभी सुखों का भोग करता है.

लेकिन यदि किसी कारण शनि देव नाराज हो जाए तो जीवन नरक के समान कष्टदायक हो जाता है. शनिवार का दिन शनि देव का प्रिय वार है. इसलिए इस दिन ऐसा कोई भी काम न करें, जोकि शनि देव की नाराजगी का कारण बने.

ज्‍योतिष शास्‍त्र में ऐसे कई कामों के बारे में बताया गया है, जिसे शनिवार के दिन करने से बचना चाहिए. क्योंकि इन कामों को यदि शनिवार के दिन किया जाए तो इससे शनि देव भयंकर नाराज हो जाते हैं और दंड देते हैं. आइये जानते हैं ऐसे कामों के बारे में जिन्हें शनिवार के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए.

शनिवार के दिन न करें ये काम (Shaniwar Ke Niyam)

बाल-नाखून नहीं काटे: शनिवार के दिन बाल-दाढ़ी या नाखून नहीं काटना या कटवाना चाहिए. ऐसा करने से इसका नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ता है. इन कामों से शनि दोष भी लगता है.

लोहा नहीं खरीदें: लोहे का संबंध शनि ग्रह से होता है. ऐसे में शनिवार के दिन लोहे से संबंधित कोई भी वस्तु की खरीदारी न करें. ऐसा करने से घर पर कलह-क्लेश होते हैं और पारिवारिक रिश्तों में मनमुटाव पैदा होती है. यदि भूलवश भी आप शनिवार के दिन लोहे की वस्तु खरीद लेते हैं तो इसे घर के बाहर ही रखें और किसी अन्य दिन लेकर जाएं. लेकिन शनिवार के दिन लोहे की खरीदारी करने से आपको बचना चाहिए. ऐसा करने से आपको शनि देव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है.

नमक नहीं खरीदें: शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए. ऐसा करने से व्यक्ति पर कर्ज का बोझ चढ़ने लगता है और उसे आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है. साथ ही शनिवार के दिन नमक खरीदने से शनि दोष भी लगता है.

मांसाहार भोजन न खाएं: शनिवार के दिन मांसाहार भोजन का सेवन करना बहुत अशुभ माना गया है. इस दिन मांसाहार खाने या पकाने वालों को शनि देव दंड देते हैं. साथ ही शनिवार के दिन मदिरापान भी नहीं करना चाहिए.

पुरुष न जाएं ससुराल: विवाह के बाद स्त्री को जिस तरह मायके-ससुराल जाने के लिए शुभ-अशुभ वार होते हैं, उसी तहर पुरुषों के लिए भी ससुराल जाने के कुछ नियम होते हैं. माना जाता है कि शनिवार के दिन पुरुषों को अपने ससुराल नहीं जाना चाहिए. ऐसा करने से ससुराल वालों के साथ संबंध खराब होते हैं.

ये भी पढ़ें: Shani Dev: शनि देव को क्रोध दिलाती हैं आपकी ये 5 आदतें, इनसे दूर रहें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Gochar 2026: सूर्य के सिंह राशि में आते ही कुंडली का कौन-सा भाव हो जाता है महत्वपूर्ण? नौकरी से पिता तक इन मामलों पर पड़ता है प्रभाव
सूर्य के सिंह राशि में आते ही कुंडली का कौन-सा भाव हो जाता है महत्वपूर्ण? नौकरी से पिता तक इन मामलों पर पड़ता है प्रभाव
Vrishchik Saptahik Rashifal 17-22 August 2026: वृश्चिक को इस सप्ताह जेब पर पड़ेगा दबाव, पर प्यार में मिल सकता है सरप्राइज
वृश्चिक को इस सप्ताह जेब पर पड़ेगा दबाव, पर प्यार में मिल सकता है सरप्राइज
एक शर्त, एक छल और जन्मों की दुश्मनी! जानें गरुड़ और नागों के बैर की पूरी कहानी
गरुड़ और नागों की दुश्मनी कैसे शुरू हुई? दो बहनों की एक शर्त ने बना दिया जन्मों का बैर
Nag Panchami 2026: 17 अगस्त को रखा जाएगा नाग पंचमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कालसर्प दोष मुक्ति के उपाय
Nag Panchami 2026: 17 अगस्त को रखा जाएगा नाग पंचमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कालसर्प दोष मुक्ति के अचूक उपाय

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget