एक्सप्लोरर

शनि की साढ़ेसाती शुरू: इन 3 राशियों की किस्मत बदलने वाली है या तबाह हो जाएगी?

Shani Sade Sati: 29 मार्च को शनि के गोचर के बाद फिलहाल मेष, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है. क्या साढ़ेसाती के प्रभाव से इन राशियों की किस्मत बदल जाएगी या झेलना पड़ेगा कष्ट, जानें-

Shani Sade Sati: शनि ग्रह जब एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं तो कुछ राशियों पर साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म होता है तो कुछ राशियों पर साढ़ेसाती शुरू हो जाती है. हाल में ही 29 मार्च 2025 को शनि का गोचर मीन राशि में हुआ है.

बता दें कि शनि देव का गोचर ढाई वर्ष में एक बार होता है और साढ़ेसाती का चरण साढ़े सात साल का होता है. ऐसे में किसी राशि पर साढ़ेसाती के तीन चरणों का प्रभाव ढाई-ढाई वर्ष के लिए तीन बार होता है और इस तरह से साढ़ेसाती की कुल अवधि साढ़े सात साल की होती है.

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार- जब शनि किसी व्यक्ति की चंद्र राशि से पहले, वर्तमान और बाद की राशि में गोचर करते हैं तब साढ़ेसाती शुरू होती है, जिससे यह अवधि साढ़े सात वर्ष की हो जाती है. मार्च में हुए शनि गोचर के बाद फिलहाल मेष, कुंभ और मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती का प्रभाव है. मेष पर साढ़ेसाती का पहला चरण, मीन पर दूसरा तो वहीं कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का तीसरा व अंतिम चरण चल रहा है.

मेष, मीन और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव

आम जनमानस के बीच ऐसी मान्यता है कि साढ़ेसाती के तीन चरणों में शनि देव खूब कष्ट देते हैं और जीवन परेशानियों से भर जाता है. पारपंरिक तौर पर भी साढ़ेसाती को कष्टदायी अवधि माना जाता है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि साढ़ेसाती का प्रभाव जीवन पर हमेशा नकारात्मक ही पड़े. साढ़ेसाती का आपके जीवन पर कैसा असर पड़ेगा यह कुंडली, चंद्र राशि, शनि की स्थिति और आपके कर्मों पर निर्भर करता है.

साढ़ेसाती है परीक्षा की अवधि

शनि देव न्याय पसंद देवता हैं. इसलिए वे अच्छे और बुरे दोनों कर्मों का फल देते हैं. साढ़ेसाती वह अवधि होती है, जब व्यक्ति के अच्छे कर्म उसे बचाते हैं और बुरे कर्मों के लिए दंडित किया जाता है. जिस राशि पर साढ़ेसाती चलती है, उस दौरान शनि देव व्यक्ति के धैर्य, मेहनत, अनुशासन और जिन्मेदारियों की कड़ी परीक्षा भी लेते है. साढ़ेसाती के दौरान मानिसक तनाव, आर्थिक तंगी, करियर मे उतार-चढ़ाव, स्वास्थ्य समस्याएं और रिश्तों में उलझन जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

हमेशा कष्टदायी नहीं होती साढ़ेसाती

जो लोग हमेशा अच्छे कर्म करते हैं, मेहनती होते हैं, दूसरों के प्रति दयाभाव रखते हैं, सभी का आदर-सम्मान करते हैं और ईमानदार होते हैं, उन्हें शनि देव कभी कष्ट नहीं देते. अगर आप भी अनुशासित जीवन जीते हैं और अच्छे कर्म करते हैं तो आपको शनि देव से भय रखने की जरूरत नहीं है. सच्चे और अच्छे लोगों को तो शनि देव साढ़ेसाती के दौरान भी सफलता, प्रतिष्ठा और स्थिरता प्रदान करते हैं.  

ये भी पढ़ें: Astrology: गाय को रोटी देने से मिलता है क्या फल? वैज्ञानिक और धार्मिक रहस्य

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 1 August 2026: शुक्र गोचर से 3 राशियों के लौटेंगे अच्छे दिन, सफलता और तरक्की के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शुक्र गोचर से 3 राशियों के लौटेंगे अच्छे दिन, सफलता और तरक्की के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
कांवड़ यात्रा में कौन-से रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है? जानें मान्यता
कांवड़ यात्रा में कौन-से रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है? जानें मान्यता
भारत के ऐसे मंदिर, जहां प्रसाद नहीं बल्कि चढ़ाई जाती हैं अनोखी चीजें
भारत के ऐसे मंदिर, जहां प्रसाद नहीं बल्कि चढ़ाई जाती हैं अनोखी चीजें
क्या रोज़ तुलसी को जल चढ़ाना सही है? ये एक गलती कर रहे हैं आप
क्या रोज़ तुलसी को जल चढ़ाना सही है? ये एक गलती कर रहे हैं आप

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget