एक्सप्लोरर

बड़ा मंगल और शनि जयंती 2025 का दुर्लभ संयोग आज, इन कामों से पाएं शनि देव और बंजरंगबली की कृपा

Shani Jayanti Bada Mangal 2025 Sanyog: आज 27 मई को ज्येष्ठ अमावस्या और मंगलवार का दिन है, जिससे शनि जयंती और बड़ा मंगल का संयोग बना है. इस दुर्लभ संयोग में शनि देव और हनुमान जी की पूजा का विशेष लाभ मिलेगा.

Shani Jayanti Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले हर मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में मनाया जाता है. इसे बुढ़वा मंगल (Budhwa Mangal) भी कहते हैं. आज 27 मई को तीसरा बड़ा मंगल है. इसी के साथ आज के दिन शनि जयंती भी है, जिसे शनि देव के प्रागट्य के रूप में मनाया जाता है.

ऐसे में इस वर्ष एक ही तिथि में बड़ा मंगल और शनि जयंती पर पड़ता अत्यंत दुर्लभ माना जाता है, जिससे कि हनुमान जी और शनि देव की एक साथ कृपा पाई जा सकती है. आज के दिन आप कुछ विशेष उपाय कर अपने जीवन की बाधाओं और समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं.

करें ये उपाय

  •  शनि जयंती और तीसरे बड़े मंगल पर आज के दिन हनुमान जी और शनि देव की पूजा जरूर करें.
    अगर आज के दिन आप गरीब-जरूरतमंदों को अपने सामर्थ्यनुसार दान या मदद करेंगे तो इससे शनि देव और हनुमान जी एक साथ प्रसन्न होंगे.
  • आज ज्येष्ठ अमावस्या पर सुबह स्नानादि के बाद पीपल वृक्ष के पास सरसों तेल का दीप जलाएं और 7 बार परिक्रमा करें. इस उपाय से भी शनि देव और हनुमान जी प्रसन्न होते हैं.
  • शनि जयंती और बड़ा मंगल के दुर्लभ संयोग पर हनुमान चालीसा और शनि स्त्रोत का पाठ करें.

भगवान हनुमान पूजा मंत्र (Hanuman ji Mantra)

  • ॐ ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः
  • ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमितविक्रमाय
    प्रकट-पराक्रमाय महाबलाय सूर्यकोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।
  • ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय रामसेवकाय
    रामभक्तितत्पराय रामहृदयाय लक्ष्मणशक्ति
    भेदनिवावरणाय लक्ष्मणरक्षकाय दुष्टनिबर्हणाय रामदूताय स्वाहा।
  • ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहरणाय
    सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
  • ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय देवदानवर्षिमुनिवरदाय रामदूताय स्वाहा।

हनुमान जी की आरती (Hanuman ji ki Aarti)

आरती कीजै हनुमान लला की।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

जाके बल से गिरिवर कांपे।
रोग दोष जाके निकट न झांके।।

अंजनि पुत्र महाबलदायी।
संतान के प्रभु सदा सहाई।।

दे बीरा रघुनाथ पठाए।
लंका जारी सिया सुध लाए।।

लंका सो कोट समुद्र सी खाई।
जात पवनसुत बार न लाई।।

लंका जारी असुर संहारे।
सियारामजी के काज संवारे।।

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।
आणि संजीवन प्राण उबारे।।

पैठी पताल तोरि जमकारे।
अहिरावण की भुजा उखाड़े।।

बाएं भुजा असुर दल मारे।
दाहिने भुजा संतजन तारे।।

सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे।
जै जै जै हनुमान उचारे।।

कंचन थार कपूर लौ छाई।
आरती करत अंजना माई।।

लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई।
तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।।

जो हनुमानजी की आरती गावै।
बसी बैकुंठ परमपद पावै।।

शनि देव पूजा मंत्र (Shani Dev Mantra)

  • ॐ शं शनैश्चराय नमः
  • ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
  • ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम। छाया मार्तण्ड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥
  • ॐ शन्नोदेवीर-भिष्टयऽआपो भवन्तु पीतये शंयोरभिस्त्रवन्तुनः।

  शनि देव की आरती (Shani dev Aarti in Hindi)

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी॥
जय जय श्री शनि देव....

श्याम अंग वक्र-दृष्टि चतुर्भुजा धारी।
नी लाम्बर धार नाथ गज की असवारी॥
जय जय श्री शनि देव....

क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी।
मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥
जय जय श्री शनि देव....

मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।
लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥
जय जय श्री शनि देव....

देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी।
विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी॥
जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी।।

ये भी पढ़ें: Bada Mangal 2025: मंगलवार सुबह दिख जाए इनमें से कोई एक चीज, तो समझिए हनुमान जी का मिल गया आशीर्वाद

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

पल्लवी कुमारी ने देश के सबसे प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (नई दिल्ली) से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पल्लवी बीते पांच सालों से सक्रिय हैं. इन्हें धर्म, ज्योतिष व अध्यात्म के साथ-साथ लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसे विषयों की भी गहरी समझ व रुचि है, इसके साथ ही कई लोकप्रिय और प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में लेखन कार्य का अनुभव प्राप्त है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश चुनाव में जीतेगी जमात-ए-इस्लामी? पाकिस्तान से इश्क फरमाने वाली पार्टी भारत से क्या चाहती है?
बांग्लादेश चुनाव में जीतेगी जमात-ए-इस्लामी? पाकिस्तान से इश्क फरमाने वाली पार्टी भारत से क्या चाहती है?
'हमारे मजहब में इजाजत नहीं', वंदे मातरम् पर जारी गाइडलाइंस पर भड़के सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन
'हमारे मजहब में इजाजत नहीं', वंदे मातरम् पर जारी गाइडलाइंस पर भड़के सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन
Weather Forecast: 'तेज आंधी के साथ बारिश', दिल्ली-यूपी से लेकर पंजाब हरियाणा तक मौसम विभाग की चेतावनी
'तेज आंधी के साथ बारिश', दिल्ली-यूपी से लेकर पंजाब हरियाणा तक मौसम विभाग की चेतावनी
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, पाकिस्तान के यू-टर्न पर जो कहा पढ़िए
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, पाकिस्तान के यू-टर्न पर जो कहा पढ़िए

वीडियोज

Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश चुनाव में जीतेगी जमात-ए-इस्लामी? पाकिस्तान से इश्क फरमाने वाली पार्टी भारत से क्या चाहती है?
बांग्लादेश चुनाव में जीतेगी जमात-ए-इस्लामी? पाकिस्तान से इश्क फरमाने वाली पार्टी भारत से क्या चाहती है?
'हमारे मजहब में इजाजत नहीं', वंदे मातरम् पर जारी गाइडलाइंस पर भड़के सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन
'हमारे मजहब में इजाजत नहीं', वंदे मातरम् पर जारी गाइडलाइंस पर भड़के सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन
Weather Forecast: 'तेज आंधी के साथ बारिश', दिल्ली-यूपी से लेकर पंजाब हरियाणा तक मौसम विभाग की चेतावनी
'तेज आंधी के साथ बारिश', दिल्ली-यूपी से लेकर पंजाब हरियाणा तक मौसम विभाग की चेतावनी
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, पाकिस्तान के यू-टर्न पर जो कहा पढ़िए
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, पाकिस्तान के यू-टर्न पर जो कहा पढ़िए
Subedaar OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनिल कपूर की 'सूबेदार'? यहां जानें पूरी डिटेल
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनिल कपूर की 'सूबेदार'? यहां जानें पूरी डिटेल
राजस्थान सरकार के बजट पर सचिन पायलट बोले- 'विद्यार्थियों की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं'
राजस्थान सरकार के बजट पर सचिन पायलट बोले- 'विद्यार्थियों की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं'
Pakistan Education Board: भारत में CBSE तो पाकिस्तान में कौन-सा बोर्ड, वहां किस हिसाब से होते हैं एग्जाम?
भारत में CBSE तो पाकिस्तान में कौन-सा बोर्ड, वहां किस हिसाब से होते हैं एग्जाम?
Kitchen Cleaning Tips: ये हैं किचन के 5 कोने जिन्हें रोज देखते हैं लेकिन साफ नहीं करते, बनते हैं बीमारियों का घर
ये हैं किचन के 5 कोने जिन्हें रोज देखते हैं लेकिन साफ नहीं करते, बनते हैं बीमारियों का घर
Embed widget