एक्सप्लोरर

Shani Amavasya 2022: शनि अमावस्या पर गलती से भी न करें 5 कार्य, शनि देव हो जाते हैं नाराज, लगता है शनिदोष

Shani Amavasya 2022: 27 अगस्त 2022 को भादो की अमावस्या पर शनिश्चरी अमावस्या का योग बन रहा है. जानते हैं शनि अमावस्या पर क्या न करें.

Shani Amavasya 2022: 27 अगस्त 2022 को भादो की अमावस्या पर शनिश्चरी अमावस्या (Shani amavasya 2022 Date) का योग बन रहा है. अमावस्या तिथि जब शनिवार के दिन होती है तो उसे शनि अमावस्या कहते हैं. 14 साल बाद भादो की अमावस्या पर शनि अमावस्या का संयोग बन रहा है. खास बात ये है कि इस दिन शनि अपनी स्वराशि मकर में ही रहेंगे. शनि देव के प्रकोप बचने के लिए ये संयोग बेहद खास माना जा रहा है, लेकिन शास्त्रों के अनुसार इस दिन कुछ कार्य करने की मनाई है. मान्यता है कि इससे शनि देव नाराज हो जाते हैं. आइए जानते हैं शनि अमावस्या (Shani amavasya 2022) पर क्या न करें.

शनि अमावस्या 2022 तिथि (Shani Amavasya 2022 Tithi)

भाद्रपद शनैश्चरी अमावस्या तिथि आरंभ - 26 अगस्त 2022, 12 बजकर 23 मिनट 

भाद्रपद शनैश्चरी अमावस्या तिथि समाप्त - 27 अगस्त 2022, दोपहर 01 बजकर 46 मिनट

शनि अमावस्या क्या न करें:

  • शनि अमावस्या पर शनि देव की पूजा विशेष फलदायी मानी गई है. इस दिन शनि देव के मंदिर में सरसों का तेल उन्हें जरुर अर्पित करें, लेकिन ध्यान रहे कि मंदिर से वापस लौटने पर अपनी पीठ शनि देव को न दिखाएं. कहते हैं ऐसा करना अशुभ होता है.
  • शनिश्चरी अमावस्या पर शनि देव की उपासना के दौरान उनसे अपनी नजरें न मिलाएं क्योंकि उनकी दृष्टि वक्री मानी जाती है. आंखें झुकाकर शनि देव की पूजा करें. शनि देव को ये श्राप है कि वे जिस पर भी अपनी दृष्टि डालेंगे, उसका जीवन कष्टों में बीतेगा. यही वजह है कि पूजा के दौरान उनसे सीधे दृष्टि नहीं मिलाई जाती.
  • शनिवार को नाखून, बाल, दाढ़ी काटना अशुभ माना गया है. मान्यता है ऐसा करने से शनि दोष लगता है इसलिए शनि अमावस्या पर ये कार्य करना वर्जित है.
  • बेसहारा की मदद करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं, शनि अमावस्या पर कोई असहाय व्यक्ति अगर मदद मांगे तो उसे इनकार न करें. अपने सामर्थ्य अनुसार उसकी मदद जरूर करें.
  • बुरे कर्म करने वालों को शनि देव का प्रकोप झेलना पड़ता है, इसलिए शनि अमावस्या पर माता पिता, गुरु, बड़े बुजुर्ग का, महिला का अपमान गलती से भी न करें. ऐसा करने वालों को भविष्य में शनि देव के दुष्प्रभाव का समाना करना पड़ता है. 

Shani Amavasya 2022: शनि साढ़े साती, ढैय्या से परेशान हैं तो शनि अमावस्या को कर लें ये उपाय, बरसने लगेगी कर्मफलदाता की कृपा

Hartalika Teej 2022 Vrat: हरतालिका तीज पर क्या है फुलेरा का महत्व, जानें क्यों बांधी जाती है इसमें 5 फूलों की माला

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 9 July 2026: इन 5 राशियों को विष्णु जी की कृपा से मिल सकता है प्रमोशन!, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों को विष्णु जी की कृपा से मिल सकता है प्रमोशन!, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Mrityu Panchak End Today: मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
Ashadha Gupt Navratri 2026 Date: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget