एक्सप्लोरर

Hartalika Teej 2022 Vrat: हरतालिका तीज पर क्या है फुलेरा का महत्व, जानें क्यों बांधी जाती है इसमें 5 फूलों की माला

Hartalika Teej 2022 Vrat: हरतालिका तीज का व्रत 30 अगस्त 2022 को रखा जाएगा. जानते हैं हरतालिका तीज पर फुलेरा का महत्व.

Hartalika Teej 2022 Vrat: अखंड सौभाग्य की प्राप्त की लिए विवाहित महिलाएं सालभर में कई व्रत-उपवास करती हैं. उन्ही में से एक है हरतालिका तीज. हिंदू धर्म में हरतालिका तीज को बहुत महत्वपूर्व व्रत माना गया है. भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. इस साल हरतालिका तीज का व्रत 30 अगस्त 2022 को रखा जाएगा. हरतालिका तीज पर व्रतधारी महिलाएं पूरे दिन और रात में निराहार और निर्जल व्रत कर शिव की आराधना में मग्न रहती हैं. हरतालिका तीज की पूजा में फुलेरा जरूर बांधा जाता है. आइए जानते हैं हरतालिका तीज पर फुलेरा का महत्व.

हरतालिका तीज 2022 मुहूर्त (Hartalika Teej 2022 Muhurat)

भादो शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि आरंभ - 29 अगस्त 2022 सोमवार को शाम 3 बजकर 21 मिनट से

भादो शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि समाप्ति - 30 अगस्त 2022 मंगलवार को शाम 3 बजकर 34 मिनट तक

प्रदोष काल मुहूर्त - 30 अगस्त 2022, शाम 06.33- रात 08.51 तक

हरतालिका तीज पर फुलेरा का महत्व (Hartalika Teej Fulera significance)

हरतालिका तीज के पूजन में फुलेरा का विशेष स्थान है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हरतालिका तीज की पूजा में शंकर भगवान के ऊपर जलाधारी की जगह फुलेरा बांधा जाता है. फुलेरा फूलों से बनाया जाता है, इसमें 5 ताजे फूलों की माला का होना जरूरी है. मान्यता है कि फुलेरे में बांधी जाने वाली 5 फूलों की मालाएं भगवान भोलेनाथ की पांच पुत्रियों (जया, विषहरा, शामिलबारी, देव और दोतली) का प्रतीक है.

मां पार्वती ने किया था हरतालिका तीज व्रत (Hartalika Teej importance)

पौराणिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती भगवान शिव के वरण की कामना के लिए अन्न, जल त्यागकर हरतालिका तीज का व्रत किया था. भोलेनाथ मां पार्वती की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए और इच्छानुसार उनको अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया. मान्यता है इस दिन जो महिलाएं-लड़कियां विधि पूर्वक से व्रत का पालन करती हैं उन्हें सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है. साथ ही महादेव और माता पार्वती महिलाओं को सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद देते हैं.

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज की डेट को लेकर न हों कंफ्यूज, यहां जानें पूजा की सही तारीख और नियम

Hartalika Teej 2022 Bhajan: हरतालिका तीज पर रात्रि जागरण कर इन भजनों से गौरीशंकर को करें प्रसन्न

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Panchang 13 March 2026: आज दशा माता व्रत, पूजा का मुहूर्त, योग और पंचांग देखें
आज दशा माता व्रत, पूजा का मुहूर्त, योग और पंचांग देखें
Som Pradosh Vrat 2026 Date: सोम प्रदोष व्रत 16 या 17 मार्च कब ? जानें पूजा का मुहूर्त
सोम प्रदोष व्रत 16 या 17 मार्च कब ? जानें पूजा का मुहूर्त
Meen Sankranti 2026: मीन संक्रांति कब ? इस दिन शनि, शुक्र, सूर्य की युति इन 3 राशियों को करेगी मालामाल
मीन संक्रांति कब ? इस दिन शनि, शुक्र, सूर्य की युति इन 3 राशियों को करेगी मालामाल
Alvida Jumma 2026 Date: 13 या 20 मार्च जुमातुल विदा कब है, जानें रमजान के आखिरी जुमे की सही डेट
Alvida Jumma 2026 Date: 13 या 20 मार्च जुमातुल विदा कब है, जानें रमजान के आखिरी जुमे की सही डेट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget