एक्सप्लोरर

Putrada Ekadashi 2025: सावन पुत्रदा एकादशी 4 या 5 अगस्त, नोट कर लीजिए तिथि, पूजा विधि और सामग्री

Putrada Ekadashi Vrat 2025: पुत्रदा एकादशी का व्रत सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया को रखा जाएगा, जोकि इस बार 5 अगस्त 2025 को पड़ रही है. संतान सुख की कामना रखने वालों के लिए यह व्रत महत्वपूर्ण होता है.

पंचांग के अनुसार हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की 11वीं तिथि को एकादशी का व्रत रखा जाता है. शास्त्रों में एकादशी व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण और पुण्यकारी माना गया है जोकि भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होती है.

बात करें पुत्रदा एकादशी की तो साल में दो बार (पौष और श्रावण मास) पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाता है. सावन महीने की शुक्ल पक्ष की 11वीं तिथि को पड़ने वाली एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहते हैं. इसे पवित्रोपना या पवित्र एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. खासकर ऐसे दंपति जोकि संतान सुख की कामना रखते हैं, उन्हें यह व्रत जरूर करना चाहिए. मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान सुख की इच्छा पूर्ण हो सकती है.

इस वर्ष एकादशी तिथि दो दिन पड़ने के कारण लोगों में तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति है कि पुत्रदा एकादशी का व्रत 4 अगस्त को रखा जाएगा या 5 अगस्त. आइए जानते हैं एकादशी का व्रत पूजन किस तिथि पर करना मान्य होगा. साथ ही जानते हैं एकादशी व्रत की पूजा विधि और पूजा सामग्री आदि के बारे में.

सावन पुत्रदा एकादशी व्रत 2025 तिथि (Putrada Ekadashi 2025 Date and Muhurat)

  • सावन शुक्ल की एकादशी तिथि आरंभ- सोमवार, 4 अगस्त सुबह 11 बजकर 41 मिनट
  • सावन शुक्ल की एकादशी तिथि समाप्त- मंगलवार, 5 अगस्त 2025 दोपहर 01 बजकर 12 मिनट तक
  • पुत्रदा एकादशी तिथि- मंगलवार 5 अगस्त 2025
  • पुत्रदा एकादशी व्रत पारण समय- 6 अगस्त सुबह 07 बजकर 15 मिनट से 08 बजकर 21 मिनट तक

पुत्रदा एकादशी पूजा सामग्री (Puja Samagri)

भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर, एक लकड़ी का चौकी, बिछाने के लिए पीले वस्त्र, बैठने के लिए आसन, शुद्ध जल या गंगाजल, पीले वस्त्र, पीले फूल, तुलसी दल, पीले फल, मिठाई, दीपक, धूप, माचिस, घी, आरती और व्रत कथा की पुस्तक आदि.

पुत्रदा एकादशी पूजा विधि (Putrada Ekadashi 2025 Puja Vidhi)

पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा का विधान है. पूजा के सुबह स्नानादि के बाद साफ कपड़े पहन लें.

पूजा में भगवान विष्णु का गंगाजल अभिषेक करें. इसके बाद चंदन का तिलक लगाएं.

पीले फूल, पीले भोग, तुलसी दल, पंचामृत और नैवेद्य आदि अर्पित कर धूप-दीप दिखाएं.

पूजा के दौरान "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का उच्चारण करते रहें. इसके बाद पुत्रदा एकादशी की व्रत कथा पढ़ें.

पूजा के आखिर में आरती करें. पूरे दिन निराहार या फलाहार रहें और अगले दिन व्रत का पारण करें.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q. क्या पुत्रदा एकादशी का व्रत निर्जला रखना चाहिए?

A. नहीं, अगर आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं हो तो यह व्रत फलाहार भी रखा जा सकता है.

Q. पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से क्या होता है?

A. पुत्रदा एकादशी का व्रत मुख्य रूप से संतान प्राप्ति या संतान की लंबी आयु व सफलता के लिए किया जाता है.

Q. पुत्रदा एकादशी का व्रत कौन रख सकता है?

A. महिलाएं या फिर संतान प्राप्ति की कामना रखने वाले दंपती भी इस व्रत को कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Rakshabandhan 2025: 9 अगस्त को रक्षाबंधन, जानें कलाई में कितने दिनों तक रख सकते हैं राखी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर पूजा तक भद्रा का साया नहीं, 29 अक्टूबर को किस समय दिखेगा चांद? नोट करें सही टाइम
Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर पूजा तक भद्रा का साया नहीं, 29 अक्टूबर को किस समय दिखेगा चांद? नोट करें सही टाइम
वाल्मीकि जयंती विशेष: क्या केवल जन्म से कोई महान बनता है या कर्म से? जानिए आदिकवि का दर्शन
वाल्मीकि जयंती विशेष: क्या केवल जन्म से कोई महान बनता है या कर्म से? जानिए आदिकवि का दर्शन
Meera Bai Jayanti 2026: आज कैसे करें कृष्ण पूजा? जानें शुभ समय, विधि और महत्व
आज मीराबाई जयंती, जानिए कृष्ण पूजा का समय, भोग और घर पर पूजा की विधि
Kartik Maas 2026: 27 अक्टूबर से शुरुआत; दीपदान, तुलसी-आंवला पूजन और खान-पान के इन 7 नियमों से मिलेगा अक्षय पुण्य
कार्तिक मास 2026: 27 अक्टूबर से शुरुआत; दीपदान, तुलसी-आंवला पूजन और खान-पान के इन 7 नियमों से मिलेगा अक्षय पुण्य

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget