एक्सप्लोरर

Adhik Maas Purnima 2023: सावन की अधिक मास पूर्णिमा पर न करें ये गलतियां, मुश्किल में पड़ जाएगा जीवन

Adhik Maas Purnima 2023: हिंदू धर्म में सावन महीने की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है. इस बार अधिक मास लगने के कारण अधिक मास की पूर्णिमा 01 अगस्त और सावन पूर्णिमा 30 अगस्त को होगी.

Adhik Maas Purnima 2023: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का खास महत्व है. इस दिन स्नान,पूजा-पाठ, व्रत और दान का नियम है. पूर्णिमा तिथि इसलिए भी खास होती है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा पूर्ण रूप में दिखाई पड़ता है. साथ ही पूर्णिमा के दिन चंद्र पूजन से चंद्र दोष भी दूर होता है.

बात करें सावन माह में पड़ने वाली पूर्णिमा की तो, सावन महीने की तरह इस माह की पूर्णिमा भी कई मायनों में खास होती है. वहीं इस साल सावन महीने में ही अधिक मास या मलमास लगा है, जिसमें दो अमावस्या और दो पूर्णिमा तिथि पड़ेगी. सावन अधिक मास की पूर्णिमा 01 अगस्त और सावन पूर्णिमा 30 अगस्त को होगी.

सावन अधिकमास पूर्णिमा 2023 शुभ योग

पंचांग के अनुसार हर तीन साल के बाद मलमास या अधिक मास लगता है, जिसमें साल के 12 नहीं बल्कि 13 माह होते हैं. इस बार 19 साल बाद ऐसा अद्भुत संयोग बना है, जिसमें अधिक मास सावन महीने में ही लगा है. अधिकमास की शुरुआत 18 जुलाई को हुई थी और यह 16 अगस्त तक चलेगा. पंचांग के अनुसार, सावन अधिमास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत मंगलवार 01 अगस्त सुबह 03:51 पर होगी और इसका समापन रात 12:01 पर होगा. इसलिए सावन अधिमास की पूर्णिमा का व्रत और पूजन 01 अगस्त को मान्य होगा. इसी दिन मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा. साथ ही इस दिन प्रीति योग और आयुष्मान योग भी बनेंगे और उत्तराषाढ़ नक्षत्र रहेगा. इन शुभ योगों में किए पूजा-व्रत से शुभ फल की प्राप्ति होगी.

सावन अधिक मास पूर्णिमा के न करें ये गलतियां

  • हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त में उठने की बात कही गई है. लेकिन कुछ लोग सुबह देर से उठते हैं. आप भले ही रोज देर उठते हों, लेकिन सावन पूर्णिमा के दिन जल्दी उठे और पवित्र नदी में स्नान करें. इसके बाद भगवान शिव, विष्णुजी और मां लक्ष्मी की पूजा करें.
  • पूर्णिमा के दिन सात्विक भोजन ही करें. इस दिन लहसुन-प्याज युक्त भोजन न करें. साथ ही इस दिन मांसाहार भोजन और नशे की चीजों से भी दूर रहें.
  • सावन अधिक मास पूर्णिमा के दिन दान का महत्व है. इसलिए इस दिन घर आए किसी भी गरीब या जरूरतमंद को खाली हाथ न लौटाएं. इस दिन दिए दान का कई गुणा फल मिलता है.
  • इस दिन ऐसा कोई काम न करें जिससे किसी को हानि हो या दुख पहुंचे. इसलिए इस दिन वाणी पर नियंत्रण रखें.

ये भी पढ़ें: Mangla Gauri Vrat 2023: सावन का 5वां मंगला गौरी व्रत कल, जानिए पूजा की विधि, उपाय और महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन सोमवार और मंगला गौरी व्रत की तिथियां जारी, देखें कब है पहला व्रत
Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, नोट कर लें सोमवार और मंगला गौरी व्रत की सही तिथियां
Kajari Teej 2026: सिर्फ सुहागिनों का ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी बेहद खास है कजरी तीज
सिर्फ सुहागिनों का ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी बेहद खास है कजरी तीज
Guru Purnima 2026 Date: 28 या 29 जुलाई, कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Guru Purnima 2026 Date: 28 या 29 जुलाई, कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Temple Mystery: देश का ऐसा मंदिर, जहां प्रसाद में मिलती है मिट्टी, फिर भी दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु
Temple Mystery: देश का ऐसा मंदिर, जहां प्रसाद में मिलती है मिट्टी, फिर भी दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget