एक्सप्लोरर

Sawan 2025: सावन में बच्चों को सिखाएं धर्म और संस्कार, कराएं ये काम

Sawan 2025: सावन पूजा-पाठ और व्रत के साथ बच्चों को धार्मिक रीति-रिवाज से जोड़ने का अच्छा अवसर भी है. इस समय बच्चों को भी शिव पूजन में शामिल करें. इससे उनमें आध्यात्मिक और धार्मिक गुणों का विकास होगा.

बचपन ऐसा समय होता है, जब आप अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा और ज्ञान के साथ ही धार्मिक क्रियाओं से जोड़कर उनमें अच्छे संस्कार को विकसित कर सकते हैं. इसलिए पूजा-पाठ जैसी चीजों में उन्हें जरूर शामिल करें, जिससे कि बच्चों को आप धार्मिक रीति-रिवाज, प्रकृति प्रेम, आस्था और भारतीय संस्कृति की परंपरा के बारे में बता सकते हैं.

सावन का पवित्र महीना चल रहा है. सावन का महीना आस्था और श्रद्धा का प्रतीक तो है ही. साथ ही इस महीने शिव पूजन व्रत और अनुष्ठान जैसी गतिविधियां भी होती हैं. छोटे बच्चे भले ही व्रत न रखें, लेकिन सावन में आप बच्चों को कुछ कामों में शामिल करके उनमें धार्मिक गुण विकसित कर सकते हैं. क्योंकि बच्चे किसी भी चीज से तभी जुड़ पाते हैं, जब उन्हें जिम्मेदारी दी जाती है. आइये जानते हैं सावन में बच्चों से कौन से काम कराने चाहिए.

सावन में बच्चों से कराएं ये काम
Sawan 2025: सावन में बच्चों को सिखाएं धर्म और संस्कार, कराएं ये काम

पूजा की तैयारी में करें शामिल- सावन में शिवजी की पूजा से पहले पूजा की तैयारी की जाती है. इस काम को करते समय आप अपने बच्चे को भी इसमें शामिल कराएं. बीच-बीच में उन्हें पूजा संबंधित चीजों की जानकारी भी दें. बच्चों से बेलपत्र, कलश में पानी भगवाना, फूल आदि लाने के लिए कहें. बेलपत्र में उनसे त्रिशूल या ऊं जैसे शुभ चिह्न बनवाएं. इससे वे प्रकृति से जुड़ी चीजों के बारे में भी जानेंगे और धार्मिक व आध्यात्मिक विकास भी होगा.

साथ मंदिर लेकर जाएं- जब आप पूजा के लिए मंदिर जाएं तो बच्चे को भी साथ लेकर जाएं. या अगर आप घर ही पूजा कर रहे हैं तो बच्चे को भी इसमें शामिल करें. बच्चे को भी शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए कहें और पूजा-पाठ की विधि से अवगत कराएं. परिवार के लोग जब एक साथ पूजा-पाठ करते हैं तो इससे पारिवारिक एकता भी बढ़ती है.

मंत्र और भजन करें शामिल- छोटे बच्चे पूरी तरह से भजन या मंत्र का जाप करने में सक्षम नहीं होते हैं. लेकिन आप उन्हें सरल मंत्र जैसे ऊं नम: शिवाय सिखा सकते हैं. जब आरती करें तो उन्हें घंटी बजाने को कहे या भजन सुनते समय उन्हें ताली बजाने को कहे. इन कामों से बच्चे में आध्यात्मिक गुण का विकास तो होगा ही, साथ ही वे आनंद का अनुभव भी करेंगे.

भजन या पौराणिक कहानियां सुनाएं- सावन महीने में आप बच्चों को शिवजी के कहानी सुनाएं. बच्चे कहानियां सुनना काफी पसंद करते हैं. सावन महीने में आप बच्चों को सुलाते समय या खाली समय में शिव, गणेश या शिव परिवार की छोटी-छोटी कथा-कहानियां सुना सकते हैं. इससे बच्चों की शब्दावली बढ़ेगी. साथ ही धार्मिक और पौराणिक ज्ञान भी बढ़ेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर खीर खुले आसमान में रखें या जाली से ढककर? जानें क्या कहता है नियम
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर खीर को खुले आसमान में रखें या जाली से ढककर? जानें आयुर्वेदिक नियम और सही तरीका
साप्ताहिक टैरो राशिफल 25 से 31 अक्तूबर 2026: धनु को कानूनी मामलों में जीत और वृषभ को भूमि-संपत्ति से बंपर लाभ; जानें 12 राशियों का भविष्य
Weekly Tarot Horoscope: साप्ताहिक टैरो राशिफल 25 से 31 अक्तूबर 2026, धनु को कानूनी मामलों में जीत और वृषभ को भूमि-संपत्ति से बंपर लाभ; जानें 12 राशियों का भविष्य
Sharad Purnima 2026: खीर 25 या 26 अक्टूबर की रात रखें? जानें सही तारीख और समय
शरद पूर्णिमा पर खीर कब रखें, 25 या 26 अक्टूबर की रात? जानें सही समय और पंचांग का नियम
Durga Puja 2028 Date: महाष्टमी, नवमी और दशमी कब है?
Durga Puja 2028: सितंबर या अक्टूबर, कब होगी दुर्गा पूजा? जानें महाष्टमी से विजयादशमी तक की सही तारीख

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget