एक्सप्लोरर

Sagittarius Horoscope 2024: धनु राशि वालों के लिए 2024 रहेगा काफी शुभ और मंगल, जानें वार्षिक राशिफल

Sagittarius Horoscope 2024: यह वर्ष धनु राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है. आपके बिगड़े हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे, नया काम मिलने से आपका आत्मविश्वास भी चरम पर रहेगा. जानते हैं धनु वार्षिक राशिफल

Dhanu Rashifal 2024: साल 2024 में इस राशि के जातकों के लिए सेहत और यात्रा करके समुचित लाभ पाने की बात की जाए तो यह साल 70% सफलता वाला और 30% असफलता मिलने वाला लग रहा है. खेल, मीडिया, साहसिक कार्य, पर्यटन, विज्ञापन, वैमानिकी इंजीनियरिंग, चिकित्सा, कृषि संबंधी व्यवसाय में इस राशि के लोग अपनी दमदार प्रदर्शन के बूते पर औरों से काफ़ी आगे निकल सकते हैं. आइए पूरी तरह जानते हैं कि  धन, नौकरी, पेशा, परिवार, प्रेम, संबंध, छात्र, शिक्षार्थी की दृष्टि से नया साल कैसा रहने वाला है.

इस राशि के इंसान स्वभाव से बहुत ही भले, सज्जन, कोमल हृदय, ईमानदार, कृपालु, दयालु, दीनदुखियों पर मेहरबान रहने वाले, सद्चरित्रवान, परोपकार की भावना रखने वाले होते हैं. किसी बात को सुगमता से शीघ्र समझने की अद्भुत शक्ति, अपने वंश और जाति में अधिकांशतः प्रसन्नचित होते हैं. 

ऐसे राशि वालों में कुछ हद तक अभिमान भाव भी विद्यमान रहता है जो उनका महान शत्रु सिद्ध होता है.  यह अभिमान उन्हें अपनी गलती को स्वीकार नहीं करने देता. शंकालु प्रवृत्ति भी अधिकाधिक देखी जा सकती है.  

बिजनेस और करियर

  • 18 जनवरी से 11 फरवरी तक शुक्र की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से खेल, मीडिया, साहसिक कार्य, पर्यटन, विज्ञापन, वैमानिकी, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, कृषि संबंधी व्यवसाय में इस राशि के लोग अपनी दमदार प्रदर्शन के बूते पर औरों से काफ़ी आगे निकल सकते हैं.
  • 19 फरवरी से 07 मार्च तक बुध का एकादश भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे व्यवसायिक व्यक्ति के लिए वित्तीय मामलों में लाभ कमाना  ज़्यादा मुश्किल नहीं रहेगा. आसानी से ही उन्हें कामयाबी प्राप्त हो सकती है, फिर भी लापरवाही ना ही बरतें.
  • 14 जून से 29 जून तक बुध सप्तम भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाऐगे व 23 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक बुध दशम भाव में स्वगृही होकर भद्र योग घटित किये होने से धन को लेकर आवक बढ़ेगी और खर्चो में कमी आएगी. इस साल किसी को उधार दिया गया धन या कोई विशेष वस्तु, जीवन की खोई हुई सुख शांति वापस मिल सकती है, आप अपने इष्ट को प्रबल रखते हुए अपने सद्कर्म में प्रवृत्त रहें.
  • 1 मई से गुरू का द्वितीय भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे धन वृद्धि होने की है तो पहले 4 महीनों के बाद आपको बहुत ही बढ़िया परिणाम मिल सकते हैं बहुत सही निवेश किस तरह किया जाता है यह कोई इस साल आपसे सीखे.
  • आपको कोई बड़ी कमंस मिल सकती हैं. किसी नई योजना की शुरुआत के लिए आप फरवरी, अप्रैल, जून, अगस्त, अक्टूबर, नवम्बर महीनों में आजमाएं, शुभ फल मिलेगा.

जॉब और प्रोफेशन 

  • 14 जनवरी से 13 फरवरी से तक सूर्य का दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे आजीविका के नज़रिए से साल 2024 की शुरुआत से ही नौकरी में अच्छे मौके मिलने लगेंगे.
  • 31 मार्च से 24 अप्रैल तक शुक्र चतुर्थ भाव में उच्च के होकर मालव्य योग घटित किये होने शिक्षा, मीडिया, विनिर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, संचार संबंधी क्षेत्र वालों में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा देखने को मिलेगी.
  • 1 मई से गुरू की पाचवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से पूरी संभावना है कि इस वर्ष के साथ आपको कामयाबी मिलने का योग बना रहेगा. पिछले वर्ष के आपके बिगड़े काम बनेंगे. आप चाहे किसी भी धारा में काम कर रहे हैं या करेंगे उसमें आपको, तरक्की मिलेगी और आपके काम की तारीफ़ होगी.
    23 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक बुध दशम भाव में स्वगृही होकर भद्र योग घटित किये होने से आखिरी 3 महीनों में आप नौकरी बदल सकते हैं और जिनके पास नौकरी नहीं हैं, उन्हें भी मनचाही जगह पर काम करने का अच्छा अवसर मिलेगा, पर इसके लिए आपको दोगुनी मेहनत करनी होगी.
  • 15 नवम्बर से शनि मार्गी होगे जिससे नौकरी और व्यापार में इस वर्ष आपका कड़ी मेहनत और लगन काम में झलकेगा और आपके काम में और  इन्कम में वृद्धि होगी. 

फैमिली, लव और रिलेशनस 

  • साल की शुरूआत से 30 अप्रैल तक गुरू का सप्तम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे इस साल को आप अपने जीवन में औसत से बेहतर साल मानकर चल सकते हैं और आप परिवार, प्रेम और रिश्ते नातों में कुछ अधिक प्रयास करने पर अपना चाहा गया फल भी आसानी से पा सकेंगे.
  • साल की शुरूआत से 17 जनवरी तक गुरू-शुक्र का षडाष्टक दोष व 01 फरवरी से 19 फरवरी तक बुध का स्पतम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे पारिवारिक जीवन, प्रेम और रिश्ते नाते में के शुरुआती महीनों में परिवार के सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव पैदा हो सकता है. मन में ग़म और भ्रम की स्थिति बनी सकती है, पर यह सब ज्यादा नहीं चलेगा और इसका स्तर बहुत ही छोटा रहेगा.
  • 14 जून से 29 जून तक बुध सप्तम भाव में स्वगृही होकर भद्र योग घटित किये होने से साल के बीच में घर में खुशनुमा माहौल बनेगा जिससे रिश्तों में वापस निखार आएगा. परिवार का आपसी मेल-जोल भी बढ़ेगा.
  • 31 मार्च से 24 अप्रैल तक शुक्र चतुर्थ भाव में उच्च के होकर मालव्य योग घटित किये होने से आपको इस साल लव पार्टनर इतना पसंद आ जाएगा क्या आप उससे शादी रचा ने हमें तनिक भी देरी नहीं करना चाहेंगे. अगर ऐसा होता है तो समय से ही अपने प्यार का इजहार कर दें.
  • 09 अक्टूबर से साल के अंत तक गुरू वक्री रहेगे जिससे आपको सलाह यही है कि चाहे लव मैरिज, कोर्ट मैरिज, अरेंज मैरिज, जो भी आप करना चाहे करें परंतु पहले समुचित रूप से कुंडली मिलान अवश्य करवा लें.

छात्रों के लिए 

  • साल की शुरूआत से 30 अप्रैल तक गुरू-शनि का 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे छात्र और शिक्षार्थी के लिए यह पिछले साल के मुकाबले कुछ बेहतर साल साबित हो सकता है.
  • 18 जनवरी से 11 फरवरी तक गुरू-शुक्र का ऊर्जा उच्च स्तर नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे मीडिया, शिक्षा, इंजीनियरिंग, मेडिकल से जुड़े छात्र के लिए ये साल सपने सच करने वाला हो सकता है, बशर्ते मेहनत भरपूर हो और साथ ही इस साल आपकी उत्साह आपके प्रयास में दिखाई देगी और आपकी  पर रहेगी जो आपको शैक्षणिक प्रतियोगिताएं, खेल प्रतियोगिताएं, सह पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियां सभी में बहुत ही आगे रख सकती है.
  • 05 फरवरी से 15 मार्च तक मंगल की चौथी दृष्टि पंचम भाव पर होने, 01 मई से गुरू षष्ठ भाव में रहेगे जिससे सेल्फ स्टडी शुरू लेने के लिए भी ये तारीखें अनुकूल प्रमाण हो सकती हैं. खिलाड़ी इस साल अपने उज्ज्वल भविष्य को एक बढ़िया और मजबूत नींव देने में कामयाब रहेंगे.
  • 15 नवम्बर से शनि मार्गी होगे जिससे किसी नए कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करना  चाहते हैं या फिर प्रतियोगी परीक्षाएँ के लिए कोचिंग प्रारंभ करनी हों तो आप अपना फॉर्म जनवरी, मार्च, मई, अगस्त, अक्टूबर में भरकर जमा करें और पढ़ाई भी शुरू करें, बहुत शुभ रहेगा.

हेल्थ और ट्रेवल 

  • केतु की नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से स्वास्थ्य के नज़रिए से इस वर्ष आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सेहत में सुधार के लिए आपको ध्यान और आहार नियंत्रण रखना चाहिए जिससें आपका स्वास्थ्य आगे भी ऐसे ही साथ दे और आप सेहत को बढ़िया बना के रखने में लगे रह सकेंगे.
  • 30 जून से 15 नवम्बर तक शनि वक्री रहेगे जिससे मध्य वर्ष किसी छोटी-मोटी दुर्घटना का शिकार होने का कुयोग है, सतर्क रहें. इसलिए वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं.
  • 09 अक्टूबर से षष्ठ भाव में गुरू वक्री रहेगे जिससे फ़ालतू तनाव हो सकता है, जिस से बचके रहिएगा. इस साल  समुचित योगाभ्यास और संतुलित आहार आपकी अच्छी सेहत के लिए रामबाण सिद्ध हो सकते हैं.
  • फरवरी, अप्रैल, जून, जुलाई, सितम्बर, नवम्बर, दिसम्बर में चाहे दोस्तों के साथ जलपान और साहसिक यात्रा की बात हो, व्यापारिक सौदों से संबंधित दौरा हो, करियर बनाने और नौकरी पाने के लिए परीक्षा या इंटरव्यू देने के लिए सफ़र करना शुभ रहेगा. 

सावधान रहें- 15 जनवरी से 13 फरवरी तक सूर्य शत्रु राशि मकर व 13 फरवरी से 14 मार्च तक सूर्य शत्रु राशि  कुंभ में रहेंगे, 30 जून से 15 नवम्बर तक शनि वक्री रहेंगे. 05 अगस्त से 28 अगस्त तक बुध वक्री रहेगे, 09 अक्टूबर से साल के अंत तक गुरू वक्री रहेंगे.

जीवन बदलने वाला क्षण- 31 मार्च से 24 अप्रैल तक शुक्र चतुर्थ भाव मीन राशि उच्च के होकर मालव्य योग बनाऐगे, 1 मई से गुरू वृषभ राशि में रहेगें. 14 जून से 29 जून तक बुध सप्तम भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाऐगे व 23 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक बुध दशम भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाऐगे. 

धनु राशि वाले जातकों के लिए रत्न, व्रत एवं उपासना
रत्न :- पुखराज उपरत्न सुनेला (कम से कम पांच रति)
व्रत :- गुरूवार का व्रत.
उपासना :- भगवान विष्णु की उपासना, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना/करवाना, तुलसी पूजा, केली की पूजा करना, पूर्णिमा व्रत, वटवृक्ष की पूजा करना एवं पीली वस्तु का दान देना लाभदायी रहेगा.
उपाय :- आप अभिमंत्रित बृहस्पति यंत्र लें तथा बृहस्पति यंत्र को पीले वस्त्र पर चने की दाल अथवा पीली दाल से अष्टदल कमल बनाकर उस पर स्थापित करें, तत्पश्चात् पीले वस्त्र धारण करके हल्दी की माला से ’’ऊँ बृं बृहस्पते नमः’’ मंत्र के 57 हजार जाप करें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra 2026: दशहरे पर पूजे जाते हैं ये 2 खास भाले, कुंभ में नागा साधुओं से पहले क्यों कराया जाता है गंगा स्नान?
Dussehra 2026: दशहरे पर पूजे जाते हैं ये 2 भाले, कुंभ में नागा साधुओं से पहले होता है इनका स्नान
Happy Dussehra Wishes 2026: विजयादशमी पर प्रियजनों को भेजें ये 10 खास शुभकामनाएं संदेश, देखें लिस्ट
दशहरा पर अपनों को ये संदेश भेजकर कहें हैप्पी विजयादशमी, देखें टॉप 10 मैसेज
Aaj Ka Panchang 20 October 2026: दशहरे पर सुबह नवमी, दोपहर में दशमी, कब करें हवन और पूजा?
आज का पंचांग 20 अक्टूबर 2026: दोपहर 12:50 बजे से दशमी, ये है दशहरे का विजय मुहूर्त
Dussehra 2026: दशमी दोपहर 12:50 बजे से, फिर आज ही क्यों होगा रावण दहन? समझें धर्मशास्त्र का नियम
सुबह नवमी थी तो शाम को रावण दहन कैसे? दशहरे की तारीख का नियम समझिए

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget