एक्सप्लोरर

Ravivar Puja: रविवार के दिन कैसे करें सूर्य देव की पूजा, किन नियमों का करें पालन

Ravivar Puja: रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा और व्रत तभी सफल होती है, जब आप इस दिन से जुड़े नियमों का पालन करते हैं. विधि-विधान से किए पूजा-व्रत से भगवान प्रसन्न होंगे और सभी मनोकामनाएं पूरी होगी.

Ravivar Puja Niyam: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा और व्रत के लिए समर्पित होता है. बात करें रविवार के दिन की तो इस दिन भगवान सूर्य की पूजा-उपासना की जाती है और व्रत रखे जाते हैं.

हिंदू धर्म में सूर्य देव की पूजा और व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. क्योंकि सूर्य देव एकमात्र ऐसे देवता हैं को नियमित रूप से सभी लोगों को साक्षात दर्शन देते हैं. मान्यता है कि जो व्यक्ति रविवार के दिन व्रत रखता है उसे भगवान भास्कर की कृपा से निरोगी काया प्राप्त होती है, जीवन में शांति व खुशहाली आती है और समाज में उसका मान-सम्मान व यश भी बढ़ता है.

हिंदू धर्म के साथ ही ज्योतिष में भी सूर्य को महत्वपूर्ण माना गया है. सूर्य को सभी नवग्रहों का राजा कहा गया है. सूर्य की महत्ता इस बात से ही समझी जा सकती है कि, सूर्य के प्रकाश से ही पृथ्वी पर जीवन संभंव है. इसलिए रविवार के दिन सूर्य देव की विधि-विधान से पूजा करें और साथ ही कुछ नियमों का पालन जरूर करें.

सूर्य देव पूजा विधि (Surya Dev Puja Method)

रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें और साफ कपड़े पहन लें. इस दिन काले और गहरे रंग के कपड़े न पहनें. इसके बाद एक लोटे में शुद्ध व साफ जल लेकर उसमें रोली, लाला फूल, अक्षत, शक्कर, चंदन आदि मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें और रविवार व्रत का संकल्प लें.

इसके बाद पूजा के लिए एक चौकी तैयार कर लीजिए. चौकी में लाल रंग का कपड़ा रखकर सूर्य देव की तस्वीर स्थापित करें. भगवान को रोली, अक्षत, सुपारी, फूल आदि चढ़ाएं. फल व मिष्ठान का भोग लगाएं और फिर धूप दिखाएं. अब रविवार की व्रत कथा पढ़े या सुने. अंत में सूर्य देव की आरती जरूर करें.

रविवार के नियम (Ravivar Rules)

  • रविवार के दिन सूर्योदय से पूर्व उठना चाहिए.
  • रविवार के दिन नमक का त्याग करें.
  • इस दिन मांस-मदिरा से दूर रहें.
  • रविवार के दिन बाल-दाढ़ी न कटवाएं.
  • इस दिन बदन में तेल मालिश भी नहीं करनी चाहिए,
  • आज के दिन तांबा धातु से जुड़ी चीजों की खरीद-बिक्री न करें.
  • दूध को जलाने से संबंधित जैसे (घी निकालना आदि) काम न करें.
  • आज के दिन ग्रे, काला, नीला और गहरे रंग के कपड़े न पहनें.

ये भी पढ़ें: Sawan 2023: साल 2023 में सावन का पहला सोमवार कब? इस बार सावन में कितने सोमवार हैं, देखें पूरी लिस्ट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर 4 प्रहर, 4 खास वस्तु, 4 मंत्र...आज रात इस तरह करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न
सावन शिवरात्रि पर 4 प्रहर, 4 खास वस्तु, 4 मंत्र...आज रात इस तरह करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए क्यों भारत में मान्य नहीं होगा सूतक काल?
क्या 12 अगस्त को लगेगा सूतक काल? जानें हरियाली अमावस्या पर स्नान-दान का सही समय
Rashifal 12 August 2026: हरियाली अमावस्या पर ग्रहों का बड़ा खेल, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली अमावस्या पर ग्रहों का बड़ा खेल, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Surya Grahan 2026 LIVE: ग्रहण कब शुरू होगा, कहां-कहां दिखेगा, भारत में क्या रहेगा असर
ग्रहण कब शुरू होगा, कहां-कहां दिखेगा, भारत में क्या रहेगा असर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget