एक्सप्लोरर

Ravivar Puja: रविवार पूजा में करें सूर्य देव के इन 5 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

Ravivar Puja: रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा के दौरान यदि आप सूर्य देव के शक्तिशाली मंत्रों का जाप करेंगे तो इससे भगवान भास्कर की विशेष कृपा प्राप्त होगी और आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी.

Ravivar Surya Dev Puja Mantra: हिंदू धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा के लिए समर्पित होता है. इस दिन भगवान सूर्य की पूजा करने के व्यक्ति को यश, कीर्ति, साहस और आरोग्य जीवन की प्राप्ति होती है. धार्मिक महत्व के साथ ही ज्योतिष शास्त्र में भी सूर्य देव का अत्यधिक महत्व है. क्योंकि ज्योतिष में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है. वहीं हिंदू धर्म में सूर्य देव को पंचदेवों में एक माना गया है. सूर्य के प्रकाश से ही पृथ्वी पर जीवन है. इसलिए इनकी पूजा-उपासना करने से आध्यात्मिक लाभ होता है और व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है.

वैसे तो नियमित सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा करनी चाहिए. लेकिन रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. रविवार के दिन सूर्य देव को तांबे के लोटे में फूल, अक्षत, जल, मिश्री और सिंदूर मिश्रित जल से अर्घ्य देना चाहिए. साथ ही इस आप सूर्य देव के मंत्रों का जाप भी जरूर करें. यह फलदायी और लाभकारी होता है. जानते हैं सूर्य देव के शक्तिशाली 5 मंत्रों के बारे में.

सूर्य देव के सरल और शक्तिशाली 5 मंत्र

ॐ हृां मित्राय नम:

निरोगी जीवन के लिए सूर्य देव को जल अर्पित करते समय इस मंत्र का जाप करें. इससे कार्य करने की क्षमता बढ़ती है और सफलता हासिल होती है.

ॐ हूं सूर्याय नम:

रिववार के दिन इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें. इससे मानसिक शांति मिलती है और बुद्धि में वृद्धि होती है.

ॐ ह्रां हिरण्यगर्भाय नमः

पढ़ने-लिखने या किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए. इससे छात्रों की शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक शक्तियां विकसित होती है.

ॐ हृ: पूषणे नम:
सूर्य देव के इस शक्तिशाली मंत्र के जाप से व्यक्ति का धार्मिक कार्यों में मन लगता है. साथ ही आत्मबल और धैर्य भी बढ़ता है.

ॐ सवित्रे नमः

सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त करने और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के लिए इस मंत्र का जाप लाभकारी होता है.

इन नियमों का करें पालन

हिंदू शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन सूर्य देव के मंत्रों का जाप करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि मंत्रों का उच्चारण सही तरीके से करें. साथ ही इस दिन पूजा में गुलाबी या केसरिया रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है. रिववार के दिन मांस, मदिरा और नमक का सेवन हीं करना चाहिए. कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए रविवार के दिन गरीब या जरूरतमंदों में लाल फूल, वस्त्र, गुड़, तांबे की वस्तु और गेहूं आदि का दान करें.

ये भी पढ़ें: Adhik Maas and Kharmas: अधिकमास और खरमास में होता है अंतर, एक ही समझने की न करें भूल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varalakshmi Vrat 2026: वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
Ashadha Gupt Navratri 2026 Date: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
Yogini Ekadashi 2026 Date: योगिनी एकादशी व्रत की तारीख को लेकर न हों परेशान, जोधपुर के ज्योतिषाचार्य ने बताया 10 या 11 जुलाई का सही गणित
Yogini Ekadashi 2026 Date: योगिनी एकादशी व्रत की तारीख को लेकर न हों परेशान, जोधपुर के ज्योतिषाचार्य ने बताया 10 या 11 जुलाई का सही गणित
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget