एक्सप्लोरर

Ramayan: जानिए, कौन थे अंगद, क्यों लंकापति रावण को पैरों में आना पड़ा?

भगवान राम की सेना में एक से एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे. रावण के पास सेना भी अधिक थी, संसाधन भी प्रभु की सेना से कई गुना थे, लेकिन फिर भी रावण प्रभु राम की छोटी सी सेना के आगे हार गया. मेघनाथ, कुंभकर्ण से बलशाली भी उसकी पराजय को नहीं रोक पाए. अंगद के नाम से तो सभी परिचित हैं. उम्र में छोटे होने के बाद भी अंगद ने रावण को पैर पकड़ने के लिए विवश कर दिया था. आइए जानते हैं इस कथा के बारें

Ramayan: प्रभु श्रीराम जब लंका पहुंच जाते हैं रावण के पास दूत भेजने की बात आती है. किसे दूत बनाकर भेजा जाए इस मंत्रणा होती है. सभी एक स्वर में हनुमान जी का नाम लेते हैं. वे बलशाली भी थे और राम के प्रिय भी. लेकिन तभी श्रीजामवंत ने प्रभु राम से कहा कि ‘सुनु सर्बग्य सकल उर बासी। बुधि बल तेज धर्म गुन रासी, मंत्र कहउॅ निज मति अनुसारा. दूत पठाइअ बालि कुमारा.’

यानि प्रभु इस कार्य के लिए बालिपुत्र को भेजा जाना चाहिए. उनका कहने का अर्थ ये था कि प्रभु राम की सेना में हनुमान ही अकेले बलशाली नहीं है सभी में एक से बढ़कर एक गुण हैं अन्य को भी अवसर दिए जाएं.

श्रीजामवंत ने दी ये सलाह

श्रीजामवंत की यह सलाह सभी को अच्छी लगी. प्रभु राम ने सभी की राय पर अंगद को रावण के पास दूत बनाकर भेजा. लंका पहुंचते ही अंगद की मुलाकात प्रवेश द्वार पर रावण के पुत्र से हो गई. किसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा. इस पर क्रोध में आकर रावण के पुत्र ने अंगद को मारने के लिए अपना पैर उठाया तो अंगद ने उसके पैर पकड़कर जमीन पर पटक दिया. अंगद के ऐसा करने से रावण के पुत्र की वहीं मौत हो गई. इस कृत्य को देखकर लंका के सैनिक भयभीत हो जाते हैं और अंगद के बिना पूछे ही रावण के महल का रास्ता बता देते हैं.

रावण ने अंगद मज़ाक उड़ाया

महल पहुंचते ही अंगद अपना संदेश भिजवाते हैं कि उन्हें प्रभु राम ने भेजा है वो रावण से मिलने आए हैं. इस पर रावण तेजी से हंसता है और दरवार में अंगद का मजाक उड़ाता है. रावण अंगद से पूछता है कि बंदर कौन है तू. इस पर अंगद कहते हैं कि वे श्रीराम के दूत बनकर आए हैं और समझाने भी. अंगद कहते हैं कि रावण अभी भी समय है प्रभु राम से माफी मांग लो वे तुम्हें कोई सजा नहीं देंगे.

अंगद ने रावण से कहा राम से मांग लो माफी, अभी भी समय है

अंगद पुन: समझाते हैं कि रावण तुमने अच्छे कुल में जन्म लिया है. पुलस्त्य ऋषि के पौत्र हो. भगवान शिव और ब्रह्माजी की पूजा करके तुमने कई तरह के वरदान प्राप्त किए हैं. सभी राजाओं को तुमने जीत लिया है. वे कहते हैं कि तुमने माता सीता का हरण किया है. लेकिन फिर भी मैं तुम्हें सलाह देता हूं कि यदि तुम अपनी गलती स्वीकार कर लो और श्रीराम की शरण में आ जाओ तो वह तुम्हें क्षमा कर देंगे.

रावण के सारे योद्धा

इन सब बातों को रावण गंभीरता से नहीं लेता है और अंगर पर हंसता है. इस पर अंगद कहते हैं कि लंकापति अगर राज्य में कोई भी वीर है तो उनके पैर को जमीन से उठाकर दिखाए. रावण के दरवार में बैठे एक से बढ़कर एक योद्धा बारी बारी से आते गए लेकिन कोई भी उनका पैर रत्तीभर भी हिला न सका. तब रावण का पुत्र इंद्रजीत भी असफल हो जाता है. सभी को कोशिश असफल होने पर दरवार में सन्नाटा फैल जाता है. रावण को क्रोध आने लगता है.

जब रावण ने पैर पकड़े

सभी के असफल होने पर स्वयं रावण सिहांसन को छोड़कर अंगद के पैर को उठाने आता है. लेकिन जैसे ही रावण अंगद के पैरों को पकड़ने की कोशिश करता है तो अंगद रावण से कहते हैं कि तुम मेरे पांव क्यों पकड़ते हो, पकड़ना ही है तो तीनों लोकों के प्रभु श्रीराम के पैर पकड़ो.

Chanakya Niti: मनुष्य को नहीं करने चाहिए ये काम, जीवन पर आ सकता है संकट

रामायण में अंगद की थी खास भूमिका, जानें अंगद से जुड़े कुछ खास सवालों के जबाब

Q. प्रभु श्रीराम ने लंका पर आक्रमण करने से पहले अपनी सेना से किसे दूत बनाकर रावण के पास भेजा.
प्रभु श्रीराम की सेना जब लंका के पास पहुंची तो लंका में दूत भेजने की बारी आई. सभी ने अंगद को दूत बनाए जाने का सर्मथन किया. इस प्रकार अंगद को रावण के पास दूत बनाकर भेजा गया.
Q. अंगद कौन थे और उनका बालि से क्या संबंध था
अंगद भगवान श्रीराम की सेना के प्रमुख योद्धा थे. अंगद बाली के पुत्र थे. वही बाली जिसका प्रभु श्रीराम ने वध किया था.
Q. रावण ने किसके पैरों को छूने की कोशिश थी
अंगद जब रावण के दरबार में प्रभु श्रीराम का संदेश लेकर रावण के सामने प्रस्तुत हुए तो रावण ने उनका मजाक उड़ाया. इस पर अंगद ने रावण को चुनौती दी उनके पैरों को हिलाकर दिखाए. कोई भी जब ये नहीं कर सका तो स्वयं रावण को अंगद के पैरों की झुकना पड़ा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पापांकुशा एकादशी 2026: 21 अक्टूबर से तिथि शुरू, फिर 22 को क्यों रखा जाएगा व्रत?
एकादशी कब है? 20 और 21 अक्टूबर की तारीख को लेकर उलझन, जानें सही दिन और पारण का समय
पंचक के बीच कल एकादशी, क्या भगवान विष्णु की पूजा में भी होगी मनाही? जानें धर्मशास्त्र के नियम
पंचक के बीच कल एकादशी, क्या भगवान विष्णु की पूजा में भी होगी मनाही? जानें धर्मशास्त्र के नियम
Papankusha Ekadashi Parana Time 2026: एकादशी का व्रत 8:42 बजे तक खोलें या 10:12 तक? समझें पारण समय का अंतर
एकादशी पारण का समय कहीं 8:42, कहीं 10:12 बजे… 23 अक्टूबर को व्रत कब खोलें?
Aaj Ka Panchang 21 October 2026: सुबह 7 बजे से पंचक, दोपहर में एकादशी, व्रत आज रखें या कल?
Aaj Ka Panchang 21 October 2026: पंचक शुरू, जानें एकादशी तिथि और आज का राहुकाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget