एक्सप्लोरर

जानिए-भारत में रमजान कब से, किस दिन है पहला रोजा, क्या होता है इस महीने

इस्लामी कैलेण्डर के मुताबिक रमजान साल का नौवां महीना होता है.रमजान रहमत, मगफिरत और आग से निजात का महीना होता है.इस्लाम के मुताबिक रोजा अक्लमंद, व्यस्क, सेहतमंद पर फर्ज है.इस महीने में मुस्लिमों में सामूहिक अफ्तार पार्टी देने का चलन है.

इस बार मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान कोरोना वायरस महामारी के बीच पड़ रहा है. रमजान के पूरे महीने वैसे तो खास आयोजन किए जाते हैं. सामूहिक इबादतों का चलन और रोजा खोलने की परंपरा है. मगर इस साल लॉकडाउन का साया सामूहिक आयोजन पर मंडरा रहा है. सरकार और धार्मिक संस्थाओं ने मुसलमानों से मस्जिदों में भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी है.

रमजान की शुरुआत चांद देखे जाने पर निर्भर है. इस बार अगर रमजान का चांद अगर 23 अप्रैल को दिखाई देता है तो 24 अप्रैल को पहला रोजा पड़ेगा. वहीं, 24 अप्रैल को चांद के नजर आने पर पहला रोजा 25 अप्रैल को रखा जाएगा. मुसलमानों के नजदीक इस महीने की फजीलत  (खूबी) बहुत ज्यादा है. माना जाता है कि शैतान के बांध दिए जाने से नेकियों का करना आसान हो जाता है. हर नेकी का महत्व कई गुना बढ़ जाता है.

रोजे की शुरुआत सेहरी (तड़के पहर में खाना खाना) से होती है. सुबह के वक्त नींद तोड़कर सेहरी खाना भी इबादत है. सेहरी के लिए कुछ विशेष पकवान नहीं हैं. फिर दिनभर भूख-प्यास की हालत में मुसलमानों को रहना पड़ता है. शाम में सूरज डूबने के वक्त रोजा खोलकर खाने-पीने की मनाही से छुटकारा मिल जाता है. ये सिलसिला पूरे रमजान चलता रहता है.

चांद रात से ही तरावीह (रमजान की खास नमाज) की शुरुआत भी हो जाती है और ईद का चांद दिखने तक नमाज तरावीह पढ़ी जाती है. नमाज तरावीह में कुरआन के हाफिज कुरआन को सुनाते हैं. उनके पीछे लोगों की जमाअत होती है जो पूरी तन्मयता से कुरआन सुनती है. पूरे कुरआन को सूनने की खास नेकी है. क्योंकि कुरआन इसी महीने के लैलतुल-कद्र कद्र की रात) में पैगंबर मोहम्मद साहब पर अवतरित होना शुरू हुआ था. इस महीने के आखिर में ताक (ऑड) रातों की भी विशेष अहमियत है. यानी रमजान की 21, 23, 25, 27 और 29वीं की रात. इस दौरान रात में जागगकर मुसलमान अल्लाह से विशेष प्रार्थना करते हैं. अपने गुनाहों की माफी तलब कर रात के जागने का फल पाने की कोशिश करते हैं. मगर इस बार लॉकडाउन के चलते रमजान पर सामूहिक इबादत का रंग फीका नजर आएगा.

जम्मू-कश्मीर: दूसरे राज्यों में मजदूरी कर रहे लोगों को वापस पहुंचाया जा रहा है घर

जम्मू-कश्मीर: दूसरे राज्यों में मजदूरी कर रहे लोगों को वापस पहुंचाया जा रहा है घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पापांकुशा एकादशी 2026: 21 अक्टूबर से तिथि शुरू, फिर 22 को क्यों रखा जाएगा व्रत?
एकादशी कब है? 20 और 21 अक्टूबर की तारीख को लेकर उलझन, जानें सही दिन और पारण का समय
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: सप्तमी दो दिन तो कालरात्रि पूजा कब? जानें सरस्वती पूजा का मुहूर्त और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: सप्तमी दो दिन तो कालरात्रि पूजा कब? जानें सरस्वती पूजा का मुहूर्त और राहुकाल
हरिद्वार, 20 अक्टूबर 2026 से बंद होगी ऊपरी गंगा नहर, जानिए कुंभ की तैयारियों और पानी की सप्लाई पर क्या पड़ेगा असर
हरिद्वार, कुंभ की तैयारियों के लिए 20 अक्टूबर से बंद होगी ऊपरी गंगा नहर, 8 नवंबर तक चलेगा काम
Sandhi Puja: अष्टमी-नवमी के बीच 48 मिनट की पूजा क्यों होती है?
Sandhi Puja: दुर्गा पूजा में इन 48 मिनटों का क्यों रहता है इंतजार? जानिए संधि पूजा की कहानी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget