एक्सप्लोरर

Ram Navami 2025: इस साल क्यों खास है भगवान राम का जन्मोत्सव?, जानें किस दिन मनाया जाएगा

Ram Navami 2025: मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भगवान का जन्मोत्सव चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. 2025 में किस दिन मनाई जाएगी राम नवमी और क्यों है यह खास, जानें.

Ram Navami 2025: प्रभु श्री राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था. हर साल इसी तिथि पर प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है. प्रभु श्री राम का जन्म अयोध्या में हुआ था. श्री भगवान राम विष्णु जी के 7वें अवतार हैं. श्री राम ने त्रेता युग में जन्म लिया था. हर वर्ष प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है. जानते हैं साल 2025 में किस दिन पड़ रही है राम नवमी.

राम नवमी 2025 तिथि (Ram Navami 2025 Tithi)

  • पंचांग के अनुसार चैत्र माह की नवमी तिथि की शुरूआत 05 को शाम 7.26 मिनट पर होगी.
  • वहीं नवमी तिथि 06 अप्रैल 2025, शाम 7.22 मिनट पर समाप्त होगी.
  • इसीलिए राम नवमी साल 2025 में 6 अप्रैल 2025, रविवार के दिन मनाई जाएगी.
  • इस दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन प्रभु श्री राम को पालने में झूला झुलाया जाता है और उनको उनके प्रिय व्यंजनों का भोग लगाया जाता है.
  • राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त - सुबह 11.08 से दोपहर 1.39 मिनट तक रहेगा.
  • जिसकी कुल अवधि 02 घंटे 31 मिनट रहेगी.


राम नवमी 2025 शुभ योग (Ram Navam 2025 Shubh Yog)

राम नवमी के दिन यानि 6 अप्रैल के दिन अत्यंत शुभ योगों का निर्माण हो रहा है. इस दिन बनने वाले योग में रवि पुष्य योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा जो इस दिन पूरे दिन रहेगा. यह दिन शुभ कार्य की शुभ कार्य के करने के लिए अत्यंत शुभ है. 6 अप्रैल, 2025 रविवार यानि राम नवमी का दिन अबूझ मुहूर्त माना गया है.

राम नवमी पूजन-विधि (Ram Navami Pujan Vidhi)

  • सुबह उठकर स्नान करें.
  • साफ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें.
  • पूजा स्थल की सफाई करें, एक चौकी पर कपड़ा बिछाकर भगवान राम की प्रतिमा रखें.
  • भगवान को गंगाजल, पंचामृत, फूल आदि चढ़ाएं.
  • रामचरितमानस का पाठ करें.
  • प्रभु श्री राम की आरती करें.
  • इसके बाद गरीबों और जरूरतमंदों को दान करना चाहिए.

6 अप्रैल, 2025 रविवार को भगवान श्री राम का जन्मोत्सव अयोध्या में पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा. इस वर्ष अयोध्या में लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है. प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर इस वर्ष भी रामलला का सूर्य तिलक होगा.

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के दौरान कौन से रुद्राक्ष और रत्न धारण करें?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

'तविशी चोपड़ा कालरा' को टीवी और डिजिटल में काम करने का 10 साल का अनुभव है. इनकी ज्योतिष और धर्म में विशेष रूचि है.बीते 3 सालों से ये ज्योतिष, अंक ज्योतिष, टैरो,वास्तु, धर्म,अध्यात्म पर निरंतर लेखन कार्य कर रही हैं. इन्होने पत्रकारिता की पढ़ाई की है. ये अपने लेखन से लोगों की लाइफस्टाइल को आसान बनाने के लिए प्रयासरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 14 July 2026: अमावस्या 6 राशियों के लिए लाई है खुशियों का खजाना! पूरे होंगे काम, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
अमावस्या 6 राशियों के लिए लाई है खुशियों का खजाना! पूरे होंगे काम, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Tula Weekly Rashifal 12-18 July 2026: नौकरी में मिलेगा सहयोग, बिजनेस में नया प्रोडक्ट दिलाएगा बढ़त, क्या पूरी होगी बड़ी इच्छा?
नौकरी में मिलेगा सहयोग, बिजनेस में नया प्रोडक्ट दिलाएगा बढ़त, क्या पूरी होगी बड़ी इच्छा?
Jagannath Rath Yatra 2026: रथ की रस्सी खींचने से पहले जान लें ये नियम, क्यों मनाई जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा?
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 रथ की रस्सी खींचने से पहले जान लें ये नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; क्यों मनाई जाती है पुरी रथ यात्रा?
Weekly Love Horoscope 12-18 July 2026: प्यार, प्रपोजल या ब्रेकअप ? इस सप्ताह आपकी राशि के रिश्तों का क्या है भविष्य
प्यार, प्रपोजल या ब्रेकअप ? इस सप्ताह आपकी राशि के रिश्तों का क्या है भविष्य

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget